वास्तविकता तो यही है की जेम पोर्टल से हर सरकारी बिभाग दुगने से अधिक दामों में करते है खरीदी सरकारी राशी का हो रहा बंदर बाँट में दुरूपयोग
लोकसभा निर्वाचन 2024 में जैम पोर्टल से क्रय की गईं 45 व्हीलचेयर
श्योपुर, 30 जून 2025
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, श्योपुर द्वारा लोकसभा निर्वाचन वर्ष 2024 के दौरान खरीदी गई व्हीलचेयर को लेकर उठे सवालों के बाद विभाग द्वारा वस्तुस्थिति जारी की गई है।
उप संचालक श्रीमती शशिकिरण इक्का ने जानकारी दी कि विधानसभा निर्वाचन वर्ष 2023 में ग्राम पंचायतों द्वारा व्हीलचेयर क्रय की गई थीं, और इन व्हीलचेयरों के लिए सामाजिक न्याय विभाग द्वारा किसी भी फर्म को कोई भुगतान नहीं किया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकसभा निर्वाचन वर्ष 2024 में विभाग द्वारा 45 व्हीलचेयर जैम पोर्टल के माध्यम से खरीदी गईं। इस पूरी प्रक्रिया में विहित नियमों का पालन किया गया। बिड प्रक्रिया के बाद न्यूनतम दर वाली फर्म को ही क्रय आदेश दिया गया। उल्लेखनीय है कि ये व्हीलचेयर एलिम्को की निर्धारित दर से भी कम कीमत पर खरीदी गईं, जिससे सरकारी धन की बचत सुनिश्चित हुई।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, श्योपुर में संविदा नियुक्त विशेष शिक्षक श्री अशोक यादव को 6 अक्टूबर 2023 से एक वर्ष के लिए नियुक्त किया गया था। लेकिन 25 जून 2025 को शासन की नीति अनुरूप कार्य संनिष्ठ न पाए जाने पर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है और सेवा वृद्धि नहीं की गई।
विभाग द्वारा यह जानकारी पारदर्शिता और भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से सार्वजनिक की गई है। लेकिन आम जन इससे संतुस्ट नहीं हुए और आम चर्चा का बिषय बनी हुई है
जेम पोर्टल पर सबसे अधिक कीमत में सामान मिलता है और शासन की और से हर बिभाग में इस जेम पोर्टल से हर सामान को बाजारू कीमत से दो गुने रेटों पर क्रय किया जाता रहा है और मिलकर करते है बंदर बाँट यहाँ भी सफाई डी सस्ते होने की किन्तु उसका रेट और फोटो सेयर नहीं किया यह पारदर्शिता नहीं है जनता को एक भ्रम में रख कर सस्ता दिखाना मात्र है