Friday, April 10, 2026
Home Blog Page 96

तेंदुपत्ता संग्राहको को बोनस राशि का वितरण वनाचंल के विकास के लिए कोई कसर नही छोडेंगे-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

प्रति मानक बोरा दर 450 से बढाकर 4 हजार रूपये की गई
कराहल में शबरी माता मंदिर का निर्माण कराया जायेगा
21 करोड 28 लाख रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण
16 करोड 39 लाख के कार्यो का शिलान्यास
श्योपुर, 22 /8/ 2024
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल के मॉडल स्कूल परिसर कराहल में आयोजित तेदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वनाचंल क्षेत्र कराहल-विजयपुर के विकास के लिए कोई कसर नही रखी जायेगी। उन्होने कहा कि शीघ्र ही तहसील मुख्यालय कराहल पर विजयपुर में गत 10 अगस्त को की गई घोषणा अनुसार नगर परिषद की स्थापना के साथ ही नवीन भवन का निर्माण कराया जायेगा। उन्होने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहको को पूर्व में निर्धारित 450 रूपये प्रति मानक बोरा दर को निरंतर रूप से बढाते हुए वर्तमान में 4 हजार रूपये किया गया है। संग्राहको को दी जाने वाली राशि शुद्ध लाभ का 50 प्रतिशत से बढाकर 75 प्रतिशत की गई है। पिछले 10 सालों में तेंदूपत्ता संग्राहको को अब तक 2 हजार करोड रूपये की राशि बोनस के रूप में प्रदाय की गई है। इस अवसर पर उन्होने कहा कि लद्यु वनोपज समितियों के प्रबंधको को 500 मानक बोरा संग्रहण पर 14 हजार, 500 से 2 हजार तक तेंदूपत्ता बोरा संग्रहण करने पर 15 हजार रूपये तथा 2 हजार से अधिक बोरा संग्रहण पर 16 हजार रूपये मासिक वेतन प्रदाय किया जायेगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कराहल विकासखण्ड मुख्यालय पर शबरी माता मंदिर का निर्माण कराया जायेगा तथा सिलपुरी के पास मगरेठा तथा बांसरैया में स्टॉप डैम के निर्माण कार्य कराये जायेगे। उन्होने कहा कि निमानिया एवं लहरौनी में 33 केव्ही के सब स्टेशन बनाये जायेगे तथा ककरधा और बुढेरा में माध्यमिक स्कूलो का हाईस्कूल में उन्नयन किया जायेगा। इसी प्रकार गोरस, जाखदा, सिलपुरी, बुखारी हाईस्कूलो का हायर सैकेण्डरी में उन्नयन किया जायेगा। इसी प्रकार भवन विहीन तथा जीर्णशीर्ण विद्यालयों के नवीन भवन भी बनाये जायेंगे।


माननीय विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कराहल एवं विजयपुर विकासखण्ड क्षेत्र में करोडो रूपयो की सौगात दी गई है तथा सडको का उन्नयन किया जा रहा है। पीएम जनमन योजना के तहत सहरिया समुदाय के लिए 24 हजार से अधिक आवास बनाये जा रहे है।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि विजयपुर में कृषि उपज मंडी के नवीन परिसर की मांग वन एवं पर्यावरण मंत्री  रामनिवास रावत द्वारा रखी गई है, जिसे पूरा किया जायेगा।
श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  राकेश शुक्ला ने कहा कि श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में मुझे सेवा का अवसर मिला है, मैं इस क्षेत्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूॅगा तथा इस क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहूॅगा।
वन एवं पर्यावरण मंत्री  रामनिवास रावत द्वारा अपने उद्बोधन के दौरान कराहल क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न मांगो को रखा गया, जिनमें 33 केव्ही विधुत सब स्टेशन, माध्यमिक एवं हाईस्कूलों का उन्नयन, मगरेठा एवं बांसरैया में बांध तथा स्टॉपडैम निर्माण, कराहल में बायपास रोड का निर्माण आदि शामिल है। इन सब मांगो को पूर्ण करने की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई।
क्षेत्रीय सांसद  शिव मंगल सिंह तोमर ने भी अपने उद्बोधन में कराहल क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहने के संबंध में कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए केन्द्र एवं राज्य स्तर पर सभी प्रयास किये जायेगे। प्रारंभ में भाजपा जिला अध्यक्ष  सुरेन्द्र जाट द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा वर्ष 2023 के तेदूपत्ता संग्रहण के लाभांश वितरण की शुरूआत की गई तथा ग्वालियर एवं शिवपुरी वनवृतो के श्योपुर वन मंडल सहित कुल 6 वन मंडलो की 89 लद्यु वनोपज समितियों के 52 हजार 305 संग्राहको को बोनस राशि का वितरण किया गया। इसी तारतम्य में प्रदेश स्तर पर 36 लाख तेदूपत्ता संग्राहको को 115 करोड रूपये की बोनस राशि वितरित की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि श्योपुर जिले में जिला लद्यु वनोजन सहकारी यूनियन मर्यादित श्योपुर अंतर्गत श्योपुर, नयागांव, हीरापुर, डोब, पिपरानी, रतोदन, पहेला, ओछापुरा, कराहल, पतरवाडा, खिरखिरी, सेंसईपुरा, गोरस, वीरपुर, विजयपुर एवं गसवानी कुल 16 लद्यु वनोपज सहकारी समितियां संचालित है, जिनमें 12 हजार 849 तेदूपत्ता संग्राहक जुडे हुए है, जिनके माध्यम से तेदूपत्ता संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। गत वर्ष तेदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य 22 हजार 490 मानक बोरा था, वर्ष 2023 में तेदूपत्ता संग्रहण की 1 हजार की गड्डी की दर 3 हजार रूपये निर्धारित थी, वर्ष 2024 में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा तेदूपत्ता संग्रहण की दर 3 हजार रूपये से बढाकर 4 हजार रूपये प्रति मानक बोरा निर्धारित की है। श्योपुर जिले की लद्यु वनोपज समिति ओछा अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहको को सर्वाधिक 57.23 लाख रूपये की राशि प्राप्त हुई।
21 करोड 28 लाख रूपये के 13 विकास कार्यो का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्यक्रम के दौरान 21 करोड 28 लाख रूपये की लागत से निर्मित 13 विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया, जिसमें 22 लाख की लागत से निर्मित कार्यालय वन परिक्षेत्राधिकारी बुढेरा, 48-48 लाख की लागत से बुढेरा एवं कराहल में निर्मित लाईन क्वार्टर, 4 करोड 5 लाख की लागत से निर्मित गुरनावदा नलजल योजना कार्य, 1 करोड 23 लाख की लागत से निर्मित मठेपुरा नलजल योजना कार्य, 1 करोड की लागत से निर्मित माखनाखेडली नलजल योजना कार्य, 99 लाख की लागत से निर्मित मेहरवानी नलजल योजना कार्य, 40 लाख की लागत से निर्मित बांकुरी नलजल योजना कार्य, 40 लाख की लागत से निर्मित पदमपुरा नलजल योजना कार्य, 69 लाख की लागत से निर्मित इचनाखेडली नलजल योजना कार्य तथा 3.78 करोड-3.78 करोड की लागत से ग्राम बरगवा, गिरधरपुर एवं खिरखिरी में निर्मित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयो में 10 अतिरिक्त कक्षो के निर्माण कार्य शामिल है।
16 करोड 39 लाख के कार्यो का शिलान्यास
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा इस अवसर पर विजयपुर क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जिले की 63 ग्राम पंचायतो के 80 ग्रामों में 16 करोड लागत के 188 निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया गया, इसके साथ ही 30 लाख रूपये की लागत से श्योपुर शहर के वार्ड क्रमांक 20 स्थित संत श्री रैदास (रेगर) घाट के सौन्दीर्यकरण कार्य तथा 9 लाख रूपये की लागत से श्योपुर में माननीय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. श्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा स्थापना एवं पेडिस्टल निर्माण कार्य का शिलान्यास भी संपन्न हुआ।
मंच से लाभान्वित हितग्राही
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप से मंच पर तेंदूपत्ता बोनस योजना के तहत हितग्राही  मुरारी को 16204 रूपये, श्रीमती गायत्री को 9051 रूपये,  दल सिंह को 9015 रूपये,  संजू को 8300 रूपये, श्रीमती रामवती बाई को 6730 रूपये,  मोहर सिंह को 15629 रूपये,  गोलू जाटव को 8515 रूपये,  रामदीन आदिवासी को 6535 रूपये,  मुन्नो आदिवासी को 5785 रूपये,  नवल सिंह को 11887 रूपये, श्रीमती रमलिया बाई को 10155 रूपये की बोनस राशि का वितरण किया गया। इसके साथ ही एकलव्य शिक्षा विकास योजना अंतर्गत श्री सूरज जाटव निवासी सहसराम को 12700 रूपये, कु. पूनम गुर्जर निवासी पहेला को 14440 रूपये एवं कु. सीमा कुशवाह निवासी कानरखेडा को 11600 रूपये की छात्रवृत्ति से लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गण मान्य नागरिक
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य एवं माननीय विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में श्योपुर-मुरैना लोकसभा क्षेत्र के सांसद  शिवमंगल सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  राकेश शुक्ला, वन एवं पर्यावरण मंत्री  रामनिवास रावत, किसान कल्याण मंत्री  ऐदल सिंह कंषाना की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही कार्यक्रम में संभागीय संगठन मंत्री  विजय दुबे, विधायकगण श्रीमती सरला रावत,  देवेन्द्र जैन,  रमेश खटीक, सहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  तुरसनपाल बरैया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष  सुरेन्द्र जाट, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, पूर्व विधायक  बाबूलाल मेवरा,  सीताराम आदिवासी,  दुर्गालाल विजय,  बृजराज सिंह चौहान,  नरेन्द्र बिरथरे,  राकेश मावई,  बलवीर डण्डोतिया,  सुरेश राठखेडा,  प्रहलाद भारती, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  नीरज जाट, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य  महावीर सिंह सिसौदिया,  अशोक गर्ग,  गोपाल आचार्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष  देवकीनंदन पालीवाल, महामंत्री  अरविन्द सिंह जादौन,  शंशाक भूषण,  गिरधारी बैरवा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज तोमर, मंडल अध्यक्ष  मेहरवान सिंह यादव,  नरेश कुशवाह,  परीक्षित धाकड, जनपद अध्यक्ष कराहल श्रीमती बत्तो बाई आदिवासी, नगर परिषद विजयपुर अध्यक्ष  कमलेश कुशवाह, नगर परिषद बडौदा अध्यक्ष प्रतिनिधि  राजू सुमन, मीडिया प्रभारी  नरेश धाकड आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम की कमान संभाले  अधिकारी रहें उपस्थित
इसके साथ ही कमिश्नर ग्वालियर-चंबल  मनोज खत्री, आईजी  सुशांत सक्सैना, सीसीएफ  सुलिया, कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड, पुलिस अधीक्षक  वीरेन्द्र जैन, डीएफओ  सीएस चौहान, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कराहल आयेंगे तेंदुपत्ता संग्राहको को करेंगे बोनस राशि का वितरण

21 करोड 28 लाख रूपये के 13 विकास कार्यो का होगा लोकार्पण
16 करोड 39 लाख के कार्यो का शिलान्यास भी होगा
श्योपुर, 21 /8/ 2024
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज 22 अगस्त को श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल आयेंगे तथा दोपहर 2 बजे से मॉडल स्कूल परिसर कराहल में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से तेदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि का वितरण करेंगे।
प्राथमिक लद्यु वनोपज सहकारी समिति सदस्यों को वर्ष 2023 की तेदूपत्ता की बोनस राशि वितरण के लिए मॉडल स्कूल कराहल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वर्ष 2023 के तेदूपत्ता संग्रहण के लाभांश वितरण की शुरूआत करेंगे। ग्वालियर एवं शिवपुरी वनवृतो के श्योपुर वन मंडल सहित कुल 6 वन मंडलो की 89 लद्यु वनोपज समितियों के 52 हजार 305 संग्राहको को बोनस राशि का वितरण किया जायेगा। इसी तारतम्य में प्रदेश स्तर पर 36 लाख तेदूपत्ता संग्राहको को 115 करोड रूपये की बोनस राशि वितरित की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि श्योपुर जिले में जिला लद्यु वनोजन सहकारी यूनियन मर्यादित श्योपुर अंतर्गत श्योपुर, नयागांव, हीरापुर, डोब, पिपरानी, रतोदन, पहेला, ओछापुरा, कराहल, पतरवाडा, खिरखिरी, सेंसईपुरा, गोरस, वीरपुर, विजयपुर एवं गसवानी कुल 16 लद्यु वनोपज सहकारी समितियां संचालित है, जिनमें 12 हजार 849 तेदूपत्ता संग्राहक जुडे हुए है, जिनके माध्यम से तेदूपत्ता संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। गत वर्ष तेदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य 22 हजार 490 मानक बोरा था, वर्ष 2023 में तेदूपत्ता संग्रहण की 1 हजार की गड्डी की दर 3 हजार रूपये निर्धारित थी, वर्ष 2024 में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा तेदूपत्ता संग्रहण की दर 3 हजार रूपये से बढाकर 4 हजार रूपये प्रति मानक बोरा निर्धारित की है।
इस कार्यक्रम में माननीय विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर, श्योपुर-मुरैना लोकसभा क्षेत्र के सांसद  शिवमंगल सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  राकेश शुक्ला, वन एवं पर्यावरण मंत्री  रामनिवास रावत, किसान कल्याण मंत्री  ऐदल सिंह कंषाना, राज्य मंत्री वन एवं पर्यावरण  दिलीप अहिरवार की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
21 करोड 28 लाख रूपये के 13 विकास कार्यो का होगा लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्यक्रम के दौरान 21 करोड 28 लाख रूपये की लागत से निर्मित 13 विकास कार्यो का लोकार्पा भी करेंगे। जिसमें 22 लाख की लागत से निर्मित कार्यालय वन परिक्षेत्राधिकारी बुढेरा, 48-48 लाख की लागत से बुढेरा एवं कराहल में निर्मित लाईन क्वार्टर, 4 करोड 5 लाख की लागत से निर्मित गुरनावदा नलजल योजना कार्य, 1 करोड 23 लाख की लागत से निर्मित मठेपुरा नलजल योजना कार्य, 1 करोड की लागत से निर्मित माखनाखेडली नलजल योजना कार्य, 99 लाख की लागत से निर्मित मेहरवानी नलजल योजना कार्य, 40 लाख की लागत से निर्मित बांकुरी नलजल योजना कार्य, 40 लाख की लागत से निर्मित पदमपुरा नलजल योजना कार्य, 69 लाख की लागत से निर्मित इचनाखेडली नलजल योजना कार्य तथा 3.78 करोड-3.78 करोड की लागत से ग्राम बरगवा, गिरधरपुर एवं खिरखिरी में निर्मित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयो में 10 अतिरिक्त कक्षो के निर्माण कार्य शामिल है।
16 करोड 39 लाख के कार्यो का शिलान्यास भी होगा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा इस अवसर पर विजयपुर क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जिले की 63 ग्राम पंचायतो के 80 ग्रामों में 16 करोड लागत के 188 निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया जायेगा। इसके साथ ही 30 लाख रूपये की लागत से श्योपुर शहर के वार्ड क्रमांक 20 स्थित संत श्री रैदास (रेगर) घाट के सौन्दीर्यकरण कार्य तथा 9 लाख रूपये की लागत से श्योपुर में माननीय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. श्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा स्थापना एवं पेडिस्टल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जायेगा।

मा. मुख्यमंत्री  का दौरा कार्यक्रम
श्योपुर, 21 /8/2024
माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 22 अगस्त को श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 22 अगस्त को दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से कराहल पहुंचेगे तथा मॉडल स्कूल परिसर कराहल में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से तेंदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि का वितरण करेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सायं 4 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर सायं 4.35 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेगे तथा ग्वालियर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमो में भाग लेंगे। इसके उपरांत सायं 7.15 बजे प्लेन से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

वन मंत्री का दौरा कार्यक्रम रावत द्वारा पौधरोपण

मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण मंत्री  रामनिवास रावत 21 अगस्त को आवदा एवं कराहल में विभिन्न कार्यक्रमो में भाग लेने के उपरांत रात्रि 9.30 बजे सेंसईपुरा पहुंचेगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रावत 22 अगस्त को मॉडल स्कूल परिसर कराहल में दोपहर 2 बजे से माननीय मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 21 अगस्त 2024 मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण मंत्री  रामनिवास रावत द्वारा आज एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत जनपद शिक्षा केन्द्र परिसर कराहल में पौधरोपण किया गया। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष  देवकीनन्दन पालीवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष  मेहरवान सिंह यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष  सुरेन्द्र सिंह यादव एवं  युवराज सिंह यादव,  उपेन्द्र दीक्षित,  शुभमन मुगदल,  मुकेश मुदगल सहित बीईओ  एसपी भार्गव, बीआरसी  अजय रावत सहित प्राचार्य, बीएसी, सीएसी आदि शिक्षकगण उपस्थित थे। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री  रावत को जनपद शिक्षा केन्द्र कराहल की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

 विधानसभा अध्यक्ष  तोमर का दौरा कार्यक्रम
श्योपुर, 21 /8/ 2024
माननीय विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर 22 अगस्त को श्योपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय विधानसभा अध्यक्ष  तोमर 22 अगस्त को दोपहर 1 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ ग्वालियर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा मॉडल स्कूल परिसर कराहल में दोपहर 2 बजे से माननीय मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत विधानसभा अध्यक्ष  तोमर हेलीकॉप्टर से कराहल से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला का दौरा कार्यक्रम

श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री एवं नवीन एवं नवरकणीय ऊर्जा मंत्री  राकेश शुक्ला 21 अगस्त को भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे कूनो श्योपुर पहुचेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री  राकेश शुक्ला 22 अगस्त को प्रातः 11 बजे कूनों से प्रस्थान कर प्रातः 11.30 बजे कराहल आयेंगे तथा मॉडल स्कूल परिसर कराहल में दोपहर 2 बजे से माननीय मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत मंत्री  शुक्ला शाम 4 बजे ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

कृषि मंत्री श्री कंषाना का दौरा कार्यक्रम


श्योपुर, 21 /8/ 2024
मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री  ऐदल सिंह कंषाना 21 अगस्त को अपरान्ह 3.30 बजे कूनो रेस्टहाउस सेंसईपुरा पहुंचेगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कृषि मंत्री  कंषाना 22 अगस्त को मॉडल स्कूल परिसर कराहल में दोपहर 2 बजे से माननीय मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सांसद  तोमर का दौरा कार्यक्रम
श्योपुर, 21 /8/ 2024
मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद  शिवमंगल सिंह तोमर 21 अगस्त की रात्रि को सेंसईपुरा पहुंचेगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद  तोमर 22 अगस्त को मॉडल स्कूल परिसर कराहल में दोपहर 2 बजे से माननीय मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वन मंत्री रामनिवास रावत ने सीएम कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

श्योपुर, 20 /8/2024
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 22 अगस्त को श्योपुर जिले के आदिवासी विकास खंड कराहल में तेदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि का वितरण करेंगे। मॉडल स्कूल कराहल परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत दुवारा कार्क्रम स्थल पहुँचकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया


वन मंत्री  रावत द्वारा इस दौरान बैठक व्यवस्था, मंच व्यवस्था प्रवेश द्वार आदि के संबंध में की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया तथा हेलिपैड स्थल पर की गई व्यवस्थाओ का अवलोकन किया 

इस अवसर एसडीएम कराहल  संजय जैन, एसडीओपी  प्रवीण आष्ठाना आदि अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 22 को कराहल आयेंगे तेंदुपत्ता संग्राहको को करेंगे बोनस राशि का वितरण

श्योपुर, 20 /8/ 2024
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 22 अगस्त को श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल आयेंगे तथा तेदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि का वितरण करेंगे। प्राथमिक लद्यु वनोपज सहकारी समिति सदस्यों को वर्ष 2023 की तेदूपत्ता की बोनस राशि वितरण के लिए मॉडल स्कूल कराहल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वर्ष 2023 के तेदूपत्ता संग्रहण के लाभांश वितरण की शुरूआत करेंगे। ग्वालियर एवं शिवपुरी वनवृतो के श्योपुर वन मंडल सहित कुल 6 वन मंडलो की 89 लद्यु वनोपज समितियों के 52 हजार 305 संग्राहको को बोनस राशि का वितरण किया जायेगा। इसी तारतम्य में प्रदेश स्तर पर 36 लाख तेदूपत्ता संग्राहको को 115 करोड रूपये की बोनस राशि वितरित की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि श्योपुर जिले में 16 लद्यु वनोपज सहकारी समितियां संचालित है, जिनमें 12 हजार 849 तेदूपत्ता संग्राहक जुडे हुए है, जिनके माध्यम से तेदूपत्ता संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। गत वर्ष तेदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य 22 हजार 490 मानक बोरा था, वर्ष 2023 में तेदूपत्ता संग्रहण की 1 हजार की गड्डी की दर 3 हजार रूपये निर्धारित थी, वर्ष 2024 में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा तेदूपत्ता संग्रहण की दर 3 हजार रूपये से बढाकर 4 हजार रूपये प्रति मानक बोर निर्धारित की है।

सलापुरा में चोरों ने चटकाए ताले 17,18 अगस्त की दरमियानी रात 6 घरों को बनाया निशाना पुलिस का मकान भी हुआ चोरी का शिकार

दिनांक 18/8/2024

सलापुरा में चोरों ने चटकाए ताले 17,18 अगस्त की दरमियानी रात 6 घरों को बनाया निशाना पुलिस का मकान भी हुआ चोरी का शिकार मामला श्योपुर जिले के सलापुरा का है जहां पूरा पुलिस दलबल के साथ घूमता है वहीं पुलिस की नाक के नीचे एक ही रात में 6 घरों के ताले टूटना चिंता का विषय है अब सवाल यह है कि चोरों ने सिर्फ नगदी और जेवरात ही चुराए है बाकी लैपटॉप, टीवी आदि सामानों को छुआ भी नहीं

ब्रजराज रावत पुलिस वाले का भी 4 तोड़ा सोना और 60 हजार नगदी ले उड़े करीब 5 लाख की चोरी का अनुमान है वही भवानी शंकर कलमूंडा वालों के वहां 12 तोड़ा सोना और 1.5किलो चांदी करीबन 10 लाख का माल पार कर गए वहीं रीना शर्मा उतनवाड के यहां से मोबाइल पायल कान की झुमकी ले उड़े पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है आगे क्या कार्यवाही करती फरियादियों द्वारा 100 नंबर पर कॉल कर दिया है पुलिस मौके पर पहुंच गई और एफआईआर कर जांच का आश्वासन दिया है आस पड़ोस के लगे सीसी टीवी कैमरे आदि चैक करने में पुलिस जुटी हुई है

आपको बता दे कि महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल है अब जहां नवीन पदस्थापित पुलिस अधीक्षक जैन के आते ही एक टास्क के रूप में यह मामला हुआ है तो क्या इस मामले की गहन जांच कर पुलिस आरोपियों को पकड़ कर माल बरामद करने में सफलता मिलेगी या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा

डॉक्टर कॉलोनी में गोयल आई क्लिनिक पर पत्रकार वार्ता आयोजित मनोरोग चिकित्सक डॉ बोली महिला सुरक्षा व्यवस्थाएं लचर

श्योपुर दिनाक 18/8/2024

श्योपुर ,अभी हाल ही में बंगाल में डॉक्टर के साथ गैंग रेप और हत्या की घटना के बाद अब प्रदेश सरकार पर भी आरोप लगने लगे है कि प्रदेश में भी महिलाएं सुरक्षित नही है महिलाएं अपने आप को डरी सहमी महसूस कर रही है।यह बात डॉक्टर कॉलोनी में गोयल आई क्लिनिक पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला अस्पताल में पदस्थ मनोरोग चिकित्सक डॉ गायत्री मित्तल ने बंगाल में डॉक्टर के साथ गैंग रेप के बाद कि गई हत्या पर जहा महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए वही प्रदेश मे भी महिलाओ को सुरक्षित नही बताया है उन्होंने कहा है कि जब में गुजरात गई थी तो गुजरात की महिलाए जिस तरह सीना ठोक कर अपनी सुरक्षा का दावा करती है उसी तरह हम प्रदेश में महिलाएं सुरक्षा व्यवस्थाएं लचर होने के चलते यह नही बोलपाती की हम सुरक्षित  हैं

उन्होंने कहा कि बंगाल में महिला सुरक्षा पर क्या बात करे जब हमे हमारे शहर में ही असुरक्षित महसूस करते है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि शहर की सड़कों पर ना तो स्ट्रीट लाइट है ना ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठीक प्रकार से पुलिस की गस्त व्यवस्था ही दिखाई देती है महिलाओं को रात के अंधेरे में भी निकलने में डर लगता हैं अगर जब कभी हमारी नाइट ड्यूटी लग जाती है तो हम अपने आप को रात को अंधेरे में निकलने में भी डरी सेहमी सी महसूस करते हैं। इन बातों से साफ जाहिर होता है की हमारे शहर के जिम्बेदार अधिकारी आम मूल भूत जरूरतों की और ध्यान ही नहीं देते शहर में उजाले की कमी स्ट्रीट लाइट का न होना नगर पालिका की उदासीनता को साफ दिखा कर सवाल खड़े कर रहा है 

वही महिला असुरक्षित की बात करें तो पुलिस प्रशासन भी घेरे में दिखाई देता है !

अब बात करें प्रदेश की लचर व्यवस्था की तो तो लम्बे समय से भा ज पा की ही सरकार है जो महिला सुरक्षा को लेकर बड़े बड़े दावे करती आ रही है और आज एक महिला के द्वारा डर और सहमी होने का अहसास होना सरकार की भी कलई खोलती है जो शिव की सरकार से लेकर मोहन की सरकार तक पर सवालियां निशान खड़े कर रही है

बाइट
डॉ गायत्री मित्तल मनोरोग चिकित्सक जिला अस्पताल श्योपुर

22 को आयेंगे सीएम, कलेक्टर-एसपी ने हेलीपेड एवं सभास्थल का किया अवलोकन

श्योपुर, 17 अगस्त 2024
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 22 अगस्त को श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड कराहल में तेदूपत्ता संग्राहको को बोनस राशि का वितरण करेंगे। प्राथमिक लद्यु वनोपन सहकारी समिति सदस्यों को वर्ष 2023 की तेदूपत्ता की बोनस राशि वितरण के लिए मॉडल स्कूल कराहल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, इसे दृष्टिगत रखते हुए आज कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड एवं पुलिस अधीक्षक  वीरेन्द्र जैन द्वारा सभास्थल एवं हेलीपेड स्थल का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर डीएफओ  सीएस चौहान, एडिशनल एसपी  सतेन्द्र सिंह तोमर, एसडीएम कराहल  संजय जैन, निवर्तमान एसडीएम  उदयवीर सिंह सिकरवार, एसडीओपी  प्रवीण आष्ठाना आदि उपस्थित थे।

एफपीओ को क्रेडिट लिकेंज सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराये-कलेक्टर किसान उत्पादक संगठनो के संबंध में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित

श्योपुर, 16 अगस्त 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किसान उत्पादक संगठनों के गठन और संवर्धन योजना के जिला स्तर पर संचालन एवं समीक्षा हेतु गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि जिले में संचालित एफपीओ को कृषि एवं अन्य आदान विभाग अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं से जोडे तथा एफपीओ की गतिविधियों को बढाने के लिए सहयोग प्रदान करें। उन्होने कहा कि एफपीओ को बैंको के माध्यम से क्रेडिट लिकेंज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लीड बैंक आफिसर द्वारा बैंकर्स के साथ अलग से बैठक कराई जाये।
बैठक में उप संचालक कृषि  पी गुजरे, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ सुभाषबाबू दौहरे, सहायक आयुक्त सहकारिता  धु्रव कुमार झारिया, सहायक संचालक मत्स्य  बीपी झसिया, उद्यानिकी विस्तार अधिकारी  एसएस प्रजापति, कृषि वैज्ञानिक डॉ कायम सिंह सहित लीड बैंक आफिसर, मंडी सैकेट्री तथा एफपीओ के सीईओ उपस्थित थे।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि एफपीओ के माध्यम से जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढावा दिया जाये। इसके साथ ही सब्जी उत्पादन एवं फलोत्पादन के रकबे को बढाने की दिशा में कार्य किया जायें। उन्होने कहा कि किसानों को ईफको के नैनो यूरिया तथा नैनो डीएपी के उपयोग के लिए प्रेरित करते हुए इसके लाभ बताये जाये। 500 एमएल नैनो यूरिया दो बीघा भूमि के लिए उर्वरक की पूर्ति करता है तथा रासायनिक उर्वरक की अपेक्षा सस्ता होता है। इसका उपयोग भी आसानी से किया जा सकता है। ड्रोन के माध्यम से भी इसका उपयोग किया जा रहा है।
उप संचालक कृषि  पी गुजरे ने बताया कि श्योपुर जिले में 18 एफपीओ फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाईजेशन है, जिनके द्वारा खाद, बीज, कीटनाशक, जैविक एवं प्राकृतिक खाद, जटीबुटी संग्रहण, बीज उत्पादन, फसल विपणन, नर्सरी, फलोत्पादन, मसाला निर्यात, कॉन्टेक्ट फार्मिग, वाटरशेड, पशु आहार आदि क्षेत्रो में कार्य किया जा रहा है।
ड्रोन का प्रदर्शन भी किया 
बैठक के उपरांत श्योपुर क्रॉप प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ  सोनू शर्मा द्वारा ईफको के माध्यम से उपलब्ध कराये गये ड्रोन का प्रदर्शन भी किया गया। उन्होने बताया कि ड्रोन के माध्यम से इफको नैनो यूरिया एवं डीएपी का छिडकाव सुविधाजनक तरीके से किया जाता है। उन्होने बताया कि इसमें 10 लीटर का टैक लगा है, जिसमें नैनो यूरिया को पानी के साथ मिलाकर भरा जाता है और छिडकाव किया जाता है, इसके माध्यम से कीटनाशक का छिडकाव सुरक्षित और आसान है।

कलेक्टर जांगिड ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया, परेड की सलामी ली

श्योपुर, 15 अगस्त 2024


कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 के अवसर पर जिला मुख्यालय श्योपुर स्थित पुलिस लाईन परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान हुआ एवं शांति के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोडे गये़। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने पुलिस अधीक्षक  वीरेन्द्र जैन के साथ परेड का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली।


जिला स्तरीय मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। इसके बाद संयुक्त परेड ने तीन बार हर्ष फायर किये। साथ ही राष्ट्रगान की ध्वनि प्रदर्शित की एवं राष्ट्रपति जी के जय के नारे लगाए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने पुलिस अधीक्षक  वीरेन्द्र जैन के साथ परेड कमांण्डर सुबेदार  अनिरूद मीणा, टूआईसी सुबेदार  अनिल बाथम, एसएएफ के दल नायक  गजेन्द्र सिंह सेगर, जिला पुलिस बल के दल नायक एएसआई  जितेन्द्र शर्मा, महिला जिला पुलिस बल की दल नायब उप निरीक्षक श्रीमती रीना राजावत, नगर सेना के प्लाटून कमांडर  राहुल शर्मा, बैंड दल जिला पुलिस बल के नायक  हरिओम, कूनो एवं सामान्य वन मंडल के दल नायक  अशोक शर्मा, जवाहर नवोदय विद्यालय एनसीसी बालिका दल नायिका कु. तनिशा रावत, जवाहर नवोदय विद्यालय एनसीसी बालक दल नायक  अजय आदिवासी, अशासकीय सेंट पायस स्कूल श्योपुर बालिका दल नायिका कु. कृतिका सिंह, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय श्योपुर के दल नायक  सूरज कुशवाह से परिचय प्राप्त किया।


पुलिस लाईन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम राईज विद्यालय श्योपुर, सेंट पयस स्कूल श्योपुर, अल्फा उमावि श्योपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय श्योपुर एवं मॉडर्न कान्वेट स्कूल श्योपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गई।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोकतंत्र सेनानी  रामप्रसाद पारेता सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री उदयभान सिंह चौहान, स्व. श्री प्रकाशभानू सिंह चौहान, स्व. श्री चिरोंजीलाल गोयल (नाना), स्व. श्री रहमतुल्ला बगवाज, स्व. श्री रामगोपाल नागौरी, स्व. श्री रामजी दास मित्तल, स्व. श्री मांगीलाल जी, स्व. श्री बद्रीप्रसाद सोनी के परिजनो क्रमशः  आदित्य चौहान,  आशीष चौहान,  विष्णु गोयल,  निजाम सरपंच,  मनीष नागौरी,  आशीष मित्तल,  सीताराम बाथम,  दौलतराम सोनी को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने परेड के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए महिला जिला पुलिस बल एवं द्वितीय स्थान के लिए नगर सेना बल होमगार्ड को शील्ड एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय के एनसीसी बालिका दल को प्रथम स्थान के लिए, जवाहर नवोदय विद्यालय एनसीसी बालक दल तथा शासकीय उत्कृष्ट उमावि श्योपुर के स्काउट दल को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान के लिए तथा सेंट पयस स्कूल श्योपुर को तृतीय स्थान के लिए शील्ड एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गये।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान पर रहे जवाहर नवोदय विद्यालय श्योपुर, द्वितीय स्थान पर रहें सेंट पयस स्कूल श्योपुर एवं तृतीय स्थान पर रहें मॉर्डन कान्वेट स्कूल श्योपुर को भी शील्ड एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गये। इसके अलावा समारोह के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस सहित विभिन्न विभागो के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा गत लोकसभा निर्वाचन में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से 90 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले मतदान केन्द्रों के बीएलओ को प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक रहें उपस्थित
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, पूर्व विधायक  बृजराज सिंह चौहान, पूर्व विधायक  दुर्गालाल विजय, पूर्व विधायक  सीताराम आदिवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष  सुरेन्द्र जाट, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्यगण  महावीर सिंह सिसौदिया एवं  कैलाश नारायण गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष  अशोक गर्ग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  नीरज जाट, भाजपा जिला महामंत्री  शंशाक भूषण एवं  गिरधारी बैरवा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज तोमर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष  पीसी आर्य, श्रीमती उमा शर्मा, श्रीमती रमा वैष्णव, श्रीमती कल्पना राठौर,  सत्यनारायण यादव, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, पत्रकार, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं बडी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

गणतंत्र दिवस समारोह में अधिकारी रहे उपस्थित
इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश मा. श्री आरके गुप्त, डीएफओं कूनो  थिरूकुराल आर, सामान्य  सीएस चौहान, सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, एडिशनल एसपी  सतेन्द्र सिंह तोमर, एसडीएम  मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन,  वायएस तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन  सुशील दुबे एवं  गिर्राज पालीवाल द्वारा किया गया।
कलेक्टर ने किया बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन


कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम ढेगदा स्थित कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  वीरेन्द्र जैन, सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, एसडीएम  मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन,  वायएस तोमर सहित विभिन्न विभागो के अधिकारियो द्वारा भी बच्चो के साथ बैठकर भोजन किया गया।
हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस
जिला मुख्यालय के साथ-साथ स्वंतत्रता दिवस जिलेभर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, विभिन्न शासकीय कार्यालयों पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा झंडा वंदन किया गया। जिला सत्र न्यायालय में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश मा. श्री आरके गुप्त द्वारा, कलेक्टर कार्यालय एवं निवास पर कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा, जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी द्वारा, गांधी पार्क श्योपुर पर स्थानीय विधायक  बाबू जण्डेल द्वारा, नगरपालिका श्योपुर में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग द्वारा, अनुभाग कार्यालय विजयपुर पर एसडीएम  बीएस श्रीवास्तव, द्वारा एसडीएम कार्यालय कराहल में एसडीएम  उदयवीर सिंह सिकरवार द्वारा, जनपद कराहल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती बत्तो बाई आदिवासी द्वारा, नगर परिषद बडौदा में अध्यक्ष श्रीमती भरोसी बाई सुमन द्वारा, नगर परिषद विजयपुर एवं गांधी चौक पर अध्यक्ष  कमलेश कुशवाह द्वारा, जनपद श्योपुर में अध्यक्ष श्रीमती रीना मीणा द्वारा, प्रहलादपुरा प्रागंण विजयपुर में जनपद अध्यक्ष  बदन सिंह रावत द्वारा झंडा वंदन किया गया। इसके अलावा विभिन्न शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं, विद्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया।

स्वंतत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण, कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से पुलिस लाईन परिसर में कन्या परिसर विद्यालय में होगा मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम

श्योपुर, 14 -8- 2024
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आज 15 अगस्त को कलेक्ट्रेट के पीछे पुलिस लाईन परिसर श्योपुर में आयोजित होगा, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 09 बजे आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। इसके उपरांत राष्ट्रगान होगा। प्रातः 9.05 बजे से 9.10 तक मध्यप्रदेश गान होगा, इसके उपरांत प्रातः 9.10 बजे से 9.20 बजे तक परेड निरीक्षण तथा प्रातः 9.20 बजे से 9.30 तक मा. मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन होगा तथा 9.30 से 9.35 तक शांति एवं खुशहाली के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे छोडे जायेगे। प्रातः 9.35 से 9.40 बजे तक स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों, भूतपूर्व सैनिको का सम्मान किया जायेगा। प्रातः 9.40 से 10 बजे तक मार्चपास्ट होगा एवं परेड की सलामी संपन्न होगी। प्रातः 10 बजे से 10.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे। इसके उपरांत प्रातः 10.30 बजे से 11.15 तक पुरस्कार वितरण किया जायेगा। पुरस्कार वितरण के साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा।
कन्या शिक्षा परिसर विद्यालय ढेगदा में होगा मध्यान्ह भोजन
मुख्य समारोह के उपरांत शासन के निर्देशानुसार आदिवासी विकासखण्ड कराहल अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर ढेगदा में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा बच्चो के साथ मध्यान्ह भोजन किया जायेगा।
इसके अलावा जिला एवं सत्र न्यायालय में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्री राकेश कुमार गुप्त द्वारा प्रातः 08 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। कलेक्टोरेट भवन पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड द्वारा प्रातः 08 बजे तथा कलेक्टर निवास पर प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातकाल नगर श्योपुर में प्रभात फेरी का आयोजन होगा, इसके पश्चात् प्रातः 07 बजे गांधी पार्क पर विधायक श्री बाबू जण्डेल द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी द्वारा प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा।
इसके अलावा सभी शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में प्रातः 07.30 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके साथ ही नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होंगे।