श्योपुर, 10 फरवरी 2025
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल अंतर्गत हाई स्कूल एवं हायर सैकेण्डरी की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में जिले में 35 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये है। इन परीक्षा केन्द्रों पर 10वी एवं 12वी बोर्ड के कुल 12 हजार 455 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने कहा है कि आवश्यकतानुसार परीक्षार्थियों के लिए फर्नीचर, पेयजल आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। बोर्ड की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होगी, 12वी बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर 25 फरवरी को होगा। 10वी बोर्ड की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षाएं प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक संचालित होगी।
नियमित विद्यार्थियों के लिए शासकीय गर्ल्स हायर सैकेण्डरी स्कूल श्योपुर, शासकीय मॉडल हायर सैेकेण्डरी स्कूल श्योपुर, सरस्वती विद्या मंदिर श्योपुर, अशासकीय अल्फा इंग्लिश हाई स्कूल श्योपुर, शासकीय अनुसूचित जनजाति कन्या शिक्षा परिसर ढेगदा, शासकीय मिडिल स्कूल सोईकलां, शासकीय हायर सैकेण्डरी स्कूल ढोढर, अशासकीय जगदम्बा हायर सैकेण्डरी स्कूल ढोढर, शासकीय मिडिल स्कूल प्रेमसर, शासकीय हाईस्कूल ननावद, शासकीय हायर सैकेण्डरी स्कूल मानपुर, शासकीय हाई स्कूल जैनी, शासकीय मिडिल स्कूल दांतरदा कला, शासकीय हायर सैकेण्डरी स्कूल बडौदा, अशासकीय राजीव गांधी हायर सैकेण्डरी स्कूल बडौदा, अशासकीय सरस्वती ज्ञान मंदिर हायर सैकेण्डरी स्कूल बडौदा, शासकीय उत्कृष्ट हायर सैकेण्डरी स्कूल कराहल, शासकीय मॉडल हायर सैकेण्डरी स्कूल कराहल, शासकीय मिडिल स्कूल बरगवा, शासकीय मिडिल स्कूल सेंसईपुरा, शासकीय मिडिल स्कूल पहेला, शासकीय हायर सैकेण्डरी स्कूल आवदा, शासकीय मिडिल स्कूल आवदा, शासकीय उत्कृष्ट हायर सैकेण्डरी स्कूल विजयपुर, शासकीय गर्ल्स हायर सैकेण्डरी स्कूल विजयपुर, शासकीय मिडिल स्कूल श्यामपुर, शासकीय हायर सैकेण्डरी स्कूल वीरपुर, अशासकीय श्री लीलाधर आदर्श विद्या मंदिर वीरपुर, शासकीय हायर सैकेण्डरी स्कूल गसवानी, अशासकीय सिद्धी विनायक डीएलएड कॉलेज गसवानी, शासकीय मिडिल स्कूल अगरा, शासकीय अम्बिका हायर सैकेण्डरी स्कूल इकलौद, शासकीय मिडिल स्कूल इकलौद शामिल है। स्वध्यायी विद्यार्थियों के लिए शासकीय उत्कृष्ट हायर सैकेण्डरी स्कूल श्योपुर एवं शासकीय हायर सैकेण्डरी मॉडल स्कूल विजयपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
इसके अलावा 05 परीक्षा केन्द्र रिजर्व में रखे गये है, जिनमें अशासकीय माधवराव सिंधिया कान्वेट हायर सैकेण्डरी स्कूल श्योपुर, शासकीय रेजींडेंट हायर सैकेण्डरी स्कूल ढेगदा श्योपुर, शासकीय गर्ल्स हाई स्कूल कराहल, अशासकीय जीनियस एकेडमी विजयपुर, अशासकीय गणेश पब्लिक स्कूल विजयपुर शामिल है।
जिला शिक्षा अधिकारी एमएल गर्ग ने बताया कि श्योपुर जिले में 35 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है, जिनमें श्योपुर विकासखण्ड में 16, कराहल में 08 एवं विजयपुर में 11 परीक्षा केन्द्र है। परीक्षाओ के व्यवस्थित संचालन के लिए 35 केन्द्राध्यक्ष एवं 35 सहायक केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किये गये है। श्योपुर जिले से बोर्ड परीक्षाओं में कुल 12 हजार 455 परीक्षार्थी शामिल होगे। 10वी की परीक्षा में 7 हजार 401 तथा 12वी की परीक्षा में 05 हजार 54 परीक्षार्थी भाग ले रहे है।
