Thursday, April 9, 2026
Home Blog Page 95

श्योपुर जिले से प्रथम बार श्री बाबा महाकाल ध्वज बाइक यात्रा पहुंचेगी उज्जैन

श्योपुर दिनांक 27/8/2024

जिले से पहली बार ध्वज बाइक यात्रा बाबा महाकाल यात्रा 29/08/2024 गुरूवार को श्योपुर से होगी रवाना।
सर्व सम्माननीय धर्म प्रेमी बंधुओ बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि श्योपुर जिले की समृद्धि प्रगति खुशहाली एवं अकाल मृत्यु टालने हेतु श्री 108 श्री परमदास जी त्यागी (बालक दास जी महाराज मोती कुई) के सानिध्य में श्री बाबा महाकाल उज्जैन प्रथम ध्वज बाइक की यात्रा आयोजित किया जा रहा है जिसमें आप सभी क्षेत्रवासी गण सम्मिलित होकर श्री बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करे।
महाकाल चलो श्री बाबा महाकाल ध्वज बाइक यात्रा 29/08/2024 गुरूवार को श्योपुर से जा रही है श्री मगनानन्द सेवा समिति मोती कुई जिला श्योपुर श्री 108 श्री परमदास त्यागी (बालक दास जी महाराज मोती कुई) वालो के सानिध्य में जा रही।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्न व्यक्तियों से संपर्क करें।
महावीर पांचाल मो. 9575862767
तुलसी दीक्षित मो.9754404496
भूपेंद्र जांगिड़ बॉबी मो.9300472223
ओमप्रकाश कुशवाह मो.9826227413
सुरेंद्र मीणा सुरेंद्र मीणा (बासोंद) मो.6350298470
अनिल शर्मा मो.8871543540
सुरेंद्र मीणा मो.9993620593
श्री महाकाल ध्वज बाइक यात्रा प्रारंभ दिनांक 29/08/2024 गुरुवार समय प्रातः 9:00 बजे स्थान टोडी गणेश जी मंदिर से प्रारंभ होकर साय 6:30 बजे भोजन रात्रि विश्राम खानपुर रहेगा।
दिनांक 30/08/2024 शुक्रवार प्रात 9:00 बजे खानपुर से यात्रा प्रारंभ होकर पिपलिया के बालाजी पर भोजन रात्रि विश्राम रहेगा।
दिनांक 31/08/2024 शनिवार समय प्रातः 9:00 बजे पिपलिया के बालाजी से यात्रा प्रारंभ होकर श्री पंच रामानन्दीय निर्मोही अनी अखाड़ा मंगलनाथ रोड संदीपनी आश्रम के पास उज्जैन में भोजन रात्रि विश्राम रहेगा।
दिनांक 01/09/2024 रविवार स्थान श्री निर्मोही अखाड़ा से पैदल यात्रा प्रारंभ होकर सभी भक्त मंडल द्वारा श्री बाबा महाकाल उज्जैन को झंडा चढ़ाया जावेगा।
महाकाल यात्रा व्यवस्था समिति के जिला अध्यक्ष राममूर्ति मीणा उपाध्यक्ष रामलखन नापाखेड़ी उपाध्यक्ष महावीर पांचाल उपाध्यक्ष योगेंद्र जाट उपाध्यक्ष सुरेंद्र मीणा उपाध्यक्ष मुद्गल उपाध्यक्ष सियाराम शर्मा उपाध्यक्ष सतीश राठौर मीडिया प्रभारी भूपेंद्र जांगिड़ बॉबी

जय श्री महाकाल              ॐ नमः शिवाय                   जय श्री महाकाल

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु कार्यवाही जारी स्वास्थ्य लाभ होने के बाद जिला अस्पताल से 38 मरीज डिस्चार्ज

श्योपुर, 26 अगस्त 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें बीमारियों की रोकथाम के लिए सतत् रूप से कार्य कर रही है। सीएमएचओ डॉ जेएस राजपूत ने बताया कि ओछापुरा के पाहडी का सहराना में आज डॉं. पी.के. शर्मा संभागीय संयुक्त संचालक ग्वालियर के द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ निरीक्षण किया गया आज कोई भी उल्टी- दस्त का नया मरीज नही मिला है। उन्होने बताया कि जिला चिकित्सालय श्योपुर से अभी तक 38 मरीजो को स्वास्थ्य लाभ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है तथा 05 मरीज जनरल वार्ड में एवं 03 मरीजा आई.सी.यू. में उपचारित है उक्त सभी मरीजो के स्वास्थ्य में सुधार है।
इसी प्रकार आमली के सहराना में स्वास्थ विभाग की टीम के द्वारा घर-घर जाकर सर्वे कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें कुल 16 मरीज पाये गये जिसमें उल्ट-दस्त के 02 मरीज, बुखार के 04 मरीज, सर्दी जुखाम 09 एवं अन्य बिमारी का 01 मरीज पाया गया उक्त मरीजो को स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आवश्यक औषधियां एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर उपचारित किया गया ।
ग्राम पचनाया का बीसा का सहराना में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया गया तथा उक्त सर्वे में कुल 28 मरीज पाये गये जिसमें उल्टी-दस्त के 11 मरीज, बुखार के 05 मरीज एवं अन्य बीमारी के 12 मरीज पाये गये टीम के द्वारा उक्त सभी मरीजो का प्राथमिक उपचार किया गया है तथा जल स्त्रोतो के सैम्पल लिये गये है तथा पेयजल स्त्रोतो के क्लोरीनिकेशन की कार्यवाही की गई है।

श्री कृष्ण जन्म के साथ सभी विपरित परिस्थितियां अनुकूल होती चली गई-श्री शास्त्री पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में जन्माष्टमी अवसर पर व्याख्यान का आयोजन

श्योपुर, 26 अगस्त 2024

प्रधानमंत्री उत्कृष्ट शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

सीएम राईज विद्यालय में धूमधाम से मना भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय श्योपुर में जन्माष्टमी पर्व का भव्य आयोजन


उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार प्रधानमंत्री उत्कृष्ट शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विषय विशेषज्ञ के व्याख्यानों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं भगवान श्री कृष्ण के पूजन के साथ हुआ। अतिथियों के स्वागत पश्चात प्रथम विषय विशेषज्ञ के रूप में पंडित श्री मुकेश मोहन शास्त्री का व्याख्यान हुआ। पंडित श्री शास्त्री के द्वारा अपने वक्तव्य में बताया की सारी विपरीत परिस्थितियां कृष्ण के जन्म के साथ अनुकूल रूप से होती चली गई। कान्हा के जन्म एवं बाल घटनाओं को सुंदर और रोचक तरह से प्रस्तुत किया, साथ ही कान्हा के मधुर भजनों ने सभी को आत्म विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ओपी शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंग जैसे जानापाव, सांदीपनि आश्रम एवं अन्य प्रेरक प्रसंगों से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए उन्हें भगवान श्री कृष्ण जीवन का मनन कर अनुशीलन करने की सीख दी। विषय के वक्ता के रूप में उपस्थित वाणिज्य विषय के विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेंद्र सिंह जाट ने भगवान श्री कृष्ण को विश्व का सबसे पहला मैनेजमेंट गुरु बताते हुए बताया कि युद्ध के मैदान में उनके द्वारा दिए गए उपदेश कॉरपोरेट कल्चर में कलयुग के साथ साथ आने वाले युगों युगों तक सामयिक एवं प्रासंगिक रहेंगे।
वक्ता के रूप में उपस्थित समाजशास्त्र विभाग की विभागध्यक्ष डॉ. सीमा चौकसे ने संबोधित करते हुए बताया कि जो कुछ भी ब्रह्मांड में है वह सब श्रीमद भगवतगीता में है और जो श्रीमद् भागवतगीता में नहीं है वह ब्रह्मांड में भी नहीं है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विपिन बिहारी शर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया कि भगवान श्री कृष्ण की प्रिय गाय आज भी हमारे जीवन का आधार है। हमें हमारे जीवन में उन्नति के लिए गौ सेवा को मुख्य ध्येय बनाना चाहिए।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक परिस्थितियों में महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा कृष्ण जीवन पर नृत्य नाटिकाएं एवं मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं मंगल आरती के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एस.एन. शर्मा, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. रमेश भारद्वाज, डॉ.अरविंद दोहरे के साथ महाविद्यालय के अन्य प्रोफेसर एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सीएम राईज विद्यालय में धूमधाम से मना भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड के मार्गदर्शन में सीएम राईज विद्यालय श्योपुर में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण, राधा रानी जी तथा सुदामा जी का स्वरूप धारण कर आकर्षक झांकियो की प्रस्तुती दी गई तथा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य  अशोक खण्डेलवाल सहित अन्य शिक्षको द्वारा भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं पर आधारित व्याख्यान दिये गये तथा विद्यार्थियों को भगवान श्री कृष्ण के जीवन परिचय से अवगत कराया।

 

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय श्योपुर में जन्माष्टमी पर्व का भव्य आयोजन
भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें विषम परिस्थितियों में भी कर्म करते रहने का संदेश देता है- जिला शिक्षा अधिकारी  तोमर


श्योपुर, 26 अगस्त 2024
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड के मार्गदर्शन में स्कूल तथा कॉलेजो में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के भव्य आयोजन संपन्न हुए। जिला शिक्षा अधिकारी  रविन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक स्कूल श्योपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री मधु शर्मा तथा जिला संगठक डॉ ओपी शर्मा उपस्थित रहें।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी  तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान श्री कृष्ण का पूरा जीवन शिक्षाओं और प्रेरणाओं से भरा है। भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें विषम परिस्थितियों में भी कर्म करते रहने का संदेश देता है। उन्होने कहा कि हमें हर परिस्थिति में कर्म करते रहना चाहिए, उनके अनुसार फल अवश्य मिलेगा। भगवान श्री कृष्ण ने संसार को प्रेम और भाईचारे के साथ मानवता का संदेश दिया है। इस प्रकार के आयोजनो से हमें अपनी सनातन संस्कृति को समझने और जीवन में उतारने की प्रेरणा मिलती है।
मुख्य वक्ता डॉ ओपी शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म जेल में हुआ, उनके जन्म के साथ माता तथा पिता कि बेड़िया स्वतः हट गई. प्रहरी गहरी नींद में सो गए. उन्होने जन्म के समय शंख, चक्र गदा तथा पदम् धारण किए प्रत्यक्ष दर्शन दिए, काली अँधेरी रात्रि में जन्म फिर वहां से वसुदेव जी के साथ यमुना पार करके गोकुल जाना यहां माँ यशोदा को माँ का सुख प्रदान करने तथा बाद में पूतना के द्वारा विष मिला दूध पिलाने से लेकर अनेक असुरो को कंस ने भगवान श्रीकृष्ण को मारने के लिये भेजा, और उन्होने किस प्रकार खेल खेल में सभी असुरो को मार दिया, उन्होने अपने जीवन में संकट का सामना धैर्य से करते हुए आसुरी शक्तियों का विनाश किया तथा मामा कंस के अन्याय तथा अत्याचार का अंत किया। उन्होंने भगवान होते हुए भी उज्जैन में संदीपनी आश्रम में 64 दिनों में 64 कलाओ, 16 विद्याओ, 18 पुराण तथा 4 वेद एवं सभी उपनिषद का अध्ययन किया। उन्होंने मित्रता में सुदामा से मित्रता कर अमीरी ग़रीबी के भेदभाव को मिटाने का संदेश दिया। भगवान श्री कृष्ण के जीवन के हर पक्ष से हम जीवन कि समस्याओं का हल निकाल सकते है, गीता के ज्ञान द्वारा दिया गया कर्म का संदेश विद्यार्थियों को निराशा के गर्त से बाहर निकालकर उन्हें कर्तव्य पालन कि प्रेरणा देता हे.महाभारत काल में श्रीकृष्ण अर्जुन के सारथी बनकर धर्म का संदेश देते है वही शक्तिमान होते हुए भी बिना हथियार के सारथी बनना, युद्ध के मैदान में गीता का उपदेश, तथा अंत में पांडवो के रूप में धर्म कि जीत आज भी मानव समाज को नैतिक मूल्यों कि शिक्षा देते है. गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसमे संसार कि सारी समस्याओं का हल निहित है।
सुश्री मधु शर्मा खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से ध्यान तथा योगा एवं अनुशासन सीखने पर बल दिया. प्रभारी प्राचार्य  जेपी जाटव तथा  संतोष मिश्रा ने भी प्रेरक उद्बोधन दिये। संचालन श्रीमती प्रीति भटनागर ने किया। कार्यक्रम के बाद एन एस एस के सहयोग से एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

बडौदा कॉलेज में ब्रन्दावन से आये संत श्री रसिकदास जी महाराज ने दिया व्याख्यान
जन्माष्टमी महोत्सव का हुआ आयोजन

उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय बडौदा में भगवान श्री कृष्ण के जन्म अवसर पर जन्माष्टमी महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया।
भगवान श्री कृष्ण के पूजन के साथ शुरू हुए जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संत श्री रसिकदास जी महाराज वृंद्वावन धाम द्वारा भारतीय ज्ञान एवं विशिष्ट परम्पराओं के अंतर्गत संत परम्परा एवं भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया गया। इसी क्रम में दूसरे वक्ता के रूप में उपस्थित श्री रमेश पायलेट द्वारा भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित  मनोज एवं  नारायण सुमन द्वारा भी भगवान श्री कृष्ण के जीवन परिचय के संबंध में अपने उद्बोधन दिये गये। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आरआर मुबेल द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत में शॉल एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया।

रेपिड रिस्पोन्स टीम ने तत्समय ही 8 रोगियों को एम्बुलेस से कराया था शिफ्ट गांव में पहुंची टीम ने सुबह 8 बजे से शुरू कर दिया था उपचार

आज भी दो डॉक्टरो की टीम गांव में रही मौजूद ,कोई नया मरीज नही मिला
हैंजा के लक्षण नही पाये गये
श्योपुर, 25 अगस्त 2024
विजयपुर विकासखण्ड के ग्राम ओछापुरा के पास पहाडी सहराना में शुक्रवार की तडके उल्टी दस्त की बीमारी की सूचना पर शुक्रवार को ही सुबह 8 बजे तक रेपिड रेस्पोंन्स टीम गांव पहुंच गई थी तथा बीमारी की रोकथाम एवं उपचार की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके साथ ही टीम द्वारा 8 लोगों को सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच प्रारंभिक उपचार देकर बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए जिला चिकित्सालय में एम्बुलेंस के माध्यम से शिफ्ट कराने के लिए रैफर कर दिया था। इसके बाद टीम शुक्रवार को दिनभर स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार में जुटी रही तथा आवश्यकतानुसार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की दृष्टि से 51 अन्य लोगों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय में शिफ्ट कराने की कार्यवाही की गई।
सीएमएचओ डॉ जेएस राजपूत ने बताया कि गांव में उल्टी दस्त फेलने की सूचना ओछापुरा के सीएचओ द्वारा दी गई थी, सूचना के 2 से 3 घंटे के भीतर रेस्पोंन्स टीम डॉ जितेन्द्र रावत के नेतृत्व में गांव पहुंच गई थी तथा उपचार शुरू कर दिया गया था। साथ ही जरूरत के अनुसार 8 लोगों को सुबह 8 बजे ही गांव से एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय के लिए रवाना किया गया था।
उन्होने बताया कि कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड द्वारा गत शनिवार को गांव का भ्रमण कर लोगों से चर्चा की गई तथा उल्टी दस्त की बीमारी फेलने के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को इसके कारणों का पता लगाने के निर्देश के साथ ही गांव में मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीमों से चर्चा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया एवं उपचार व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
सीएमएचओ डॉ राजपूत ने बताया कि कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड के निर्देशानुसार आज 25 अगस्त को भी ओछापुरा पहाडी सहराने में डॉ जितेन्द्र रावत एवं डॉ असद अंसारी, सीएचओ दिव्या बघेल, एएनएम, आशा कार्यकर्ता की टीम द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, उन्होने कहा कि कोई नया मरीज नही मिला है और स्थिति सामान्य है तथा कोई गंभीर समस्या नही है। कल 26 अगस्त को भी स्वास्थ्य टीम ग्राम में निगरानी रखेगी।
सीएमएचओ डॉ राजपूत ने बताया कि अस्पताल में भर्ती उल्टी दस्त के रोगियों को समुचित उपचार की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है तथा रोग नियंत्रण कर लिया गया है। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में नजर रख रही है। उल्टी दस्त की बीमारी के फैलने के कारणो का पता लगाने के लिए रोगियों के स्टूल सैम्पल लिये गये है, इसके अलावा पानी के स्त्रोत के सैम्पल भी लिये गये है, जिसे जांच के लिए पीएचई विभाग की लैब को भेजा गया है।
हैंजा के लक्षण नही पाये गये
सीएमएचओ डॉ जेएस राजपूत ने बताया कि ओछापुरा के पहाडी सहराना में सभी रोगियों को पेट दर्द व उल्टी दस्त की शिकायत पाई गई है, जो कि एमीबिक डिसेन्ट्री बीमारी की श्रेणी में आता है, जबकि हैजा की बीमारी में दर्द रहित पानी जैसे दस्त लगते है, इस प्रकार के लक्षण रोगियो में नही पाये गये है। उन्होने कहा कि यह उल्टी दस्त की बीमारी है, जो कि सामान्य रूप से एमीबिक डिसेन्ट्री है, यह हैजा की बीमारी नही है।

लखपति दीदियों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित बैंक लिंकेज की राशि का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया

 

श्योपुर 25 अगस्त 2024

आज दिनांक 25 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लखपति दीदियों का अभिनंदन कार्यक्रम जलगांव महाराष्ट्रा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला पंचायत सभागार श्योपुर में देखा एवं सुना गया। जिसमें स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में 65 समूहों को बैंक लिंकेज की राशि 2 करोड़ 32 लाख का प्रतीकात्मक चेक भी वितरण किया गया।
डीपीएम एनआरएलएम  सोहन कृष्ण मुदगल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब परिवार की महिलाएं स्वसहायता समूह से जुड़कर आजीविका मिशन से आर्थिक लाभ प्राप्त करके विभिन्न गतिविधियों से आमदनी प्राप्त कर लखपति बन रही हैं।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  अतेंद्र सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एमपीआरडीसी द्वारा किया जा रहा है सडक मरम्मत का कार्य लोगों को सुलभ आवागमन के लिए दुरूस्त कराई जा रही है सडके

श्योपुर, 25 /8/ 2024
मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा वर्षा ऋतु में आम नागरिकों को सुलभ एवं सुगम यातायात हेतु सड़क मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर निगम के प्रबंध संचालक श्री अविनाश लवानिया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। निगम के समस्त मैदानी अधिकारी अपने-अपने आवंटित मार्गाे पर मरम्मत का कार्य करा रहे है। संभाग स्तर से मुख्यालय स्तर तक के अधिकारी मार्गाे की सतत निगरानी कर रहे है एवं वर्षाऋतु में गड्ढों को भरने का कार्य निर्बाध रूप से जारी है। म.प्र. सड़क विकास निगम द्वारा 22 वरिष्ठ अधिकारियों का दल गठित कर निगम के 13 संभागों में नियुक्त किया गया हैं। नियुक्त अधिकारियों में 05 अधिकारी मुख्य अभियंता स्तर के एवं 05 अधिकारी महाप्रबंधक स्तर के एवं शेष अधिकारी संभागीय स्तर के है
एमपीआरडीसी के जिला अधिकारी  सुनील पुआरे ने बताया कि श्योपुर जिले में मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा स्टेट हाईवे 51ए गोरस-कराहल-पोहरी-शिवपुरी रोड तथा श्योपुर-बडौदा-कुंहाजापुर रोड पर सडको की मरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस संबंध में रिपोर्ट 27 अगस्त तक प्रबंध संचालक को प्रस्तुत की जायेगी। सामान्यतः सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य वर्षाऋतु उपरांत माह अक्टूबर से प्रारंभ किया जाता है। यह पहला मौका है कि एमपीआरडीसी द्वारा वर्षाऋतु में भी सड़कों की मरम्मत पेच रिपेयर का कार्य किया जा रहा है। निगम द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य एक अभियान के रूप में किया जा रहा है। इस पहल से क्षेत्र की जनता एवं आम नागरिकों को सुगम एवं सुलभ यातायात उपलब्ध हो रहा है। साथ ही वर्षा ऋतु उपरांत आवश्यक मार्गाे पर नवीनीकरण का कार्य भी किया जाएगा।

आपदा के समय एनडीआरएफ ने सदैव अपनी उपयोगिता को साबित किया है-डॉ रोहतगी ग्वालियर में कैम्प कर रही गाजियाबाद की यूनिट ने की सीप नदी में मॉकड्रिल

श्योपुर, 24 अगस्त 2024
अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी ने सीप नदी के पंडित घाट पर एनडीआरएफ की मॉकड्रिल के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय एनडीआरएफ ने सदैव अपनी उपयोगिता को साबित किया है। कठिन परिस्थितियों में एनडीआरएफ के जवानो ने हजारो लोगों की जिदंगी को बचाया है। जमीन और पानी के अंदर और ऊपर, बाढ़ अथवा भंूकप की स्थिति में एनडीआरएफ के जाबांज जवानो ने अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों को बचाने का कार्य किया है। पूरा देश इस बात को जानता है और एनडीआरएफ देश का गौरव है। एनडीआरएफ ने विदेशो में भी आपदा के समय बचाव अभियान चलाये है।
इस अवसर पर ग्वालियर में कैम्प कर रही एनडीआरएफ की गाजियाबाद यूनिट के कंमाडेंट  कुबेर शर्मा, एसडीएम  मनोज गढवाल, एसडीओपी  राजीव कुमार गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर  वायएस तोमर, एसएलआर  मुन्ना सिंह गुर्जर, सीएमओ  सतीश मटसेनिया, होमगार्ड कमांडेंट श्रीमती सुमन बिसौरिया, पुलिस आरआई  अखिलेश शर्मा, एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर  संजय सिंह, सब इंस्पेक्टर  रमाकांत यादव, होमगार्ड प्लाटून कंमाडर  राहुल शर्मा एवं प्रमोद डण्डोतिया सहित अन्य अधिकारी तथा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ श्योपुर के जवान मौजूद थे।
इस अवसर पर कमांडेंट  कुबेर शर्मा ने कहा कि श्योपुर जिले में पूर्व में आई बाढ़ आपदा को दृष्टिगत रखते हुए पानी से संबंधित आपदा के संबंध में मॉकड्रिल कर प्रशिक्षिण प्रदान किया गया है। उन्होने कहा कि हमारी टीम भूंकप, पानी और अन्य परिस्थितियो में 24 घंटे कार्य करने में सक्षम है।
पंडित घाट पर आयोजित मॉकड्रिल के दौरान बाढ़ की स्थिति में अथवा गहरे पानी, दलदल वाले स्थान पर बचाव एवं राहत कार्य चलाने के लिए श्योपुर की एसडीआरएफ यूनिट को लाइव प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान ठहरे हुए गहरे पानी में किस प्रकार की रणनीति अपनानी चाहिए, इसके बारे में बताया गया, साथ ही जब बाढ़ का पानी तेजी से बढ रहा हो और वहां पर लोग फंसे हो तो तेज बहाव के पानी में से लोगों को किस प्रकार निकाला जाये आदि के बारे में डेमो कर प्रशिक्षिण दिया गया। इसके साथ ही गहरे पानी में उतरने वाली टीम के ऑक्सीजन सिलेण्डर के उपयोग तथा सेटेलाईट के माध्यम से कम्प्युनीकेश आदि के संबंध में भी प्रशिक्षित किया गया।
इंस्पेक्टर  संजय सिंह एवं सब इंस्पेक्टर  रमाकांत यादव ने बताया कि कभी भी पानी के भंवर में बोट नही डालना चाहिए, बल्कि भंवर से बोट को 15-20 फिट दूरी पर रखकर एंकर डालकर रखा जा सकता है तथा भंवर में फंसे व्यक्ति को निकालने के लिए रस्से फेककर रेस्क्यू किया जा सकता है। इसके अलावा रेस्क्यू टीम हमेशा लाइफ जैकेट पहनकर ही रेस्क्यू करें तथा लाइफ जैकेट को अच्छी तरह से बांध ले, पानी के फ्लो से लाइफ जैकेट खुल सकती है, इसलिए उसके सभी हुक अच्छे से लगा लिये जाये। उन्होने कहा कि लाइफ जैकेट की कैपेसिटी 72 घंटे की होती है अर्थात लाइफ जैकेट पहना व्यक्ति 72 घंटे तक डूब नही सकता।
सब इंस्पेक्टर  रमाकांत यादव ने कहा कि गाजियाबाद यूनिट को तुर्किये देश में भंूकप के समय बचाव अभियान में शामिल रही है। इसी प्रकार उत्तराखण्ड में टनल हादसे के दौरान भी हमारी टीम ने जाबाजी के साथ कार्य किया। उन्होने कहा कि हम हमेशा से आपदा को चुनौती देते आये है, कोई भी परिस्थिति एनडीआरएफ का रास्ता नही रोक सकती।
मॉकड्रिल के समापन अवसर पर एसडीईआरएफ की टीम के द्वारा बचाव एवं राहत कार्यो के संबंध में प्रश्न भी पूछे गये, जिसके जवाब एनडीआरएफ की टीम द्वारा दिये गये कि किस परिस्थिति में किस प्रकार की रणनीति अपनाई जायें।

  निवेश के लिए सबसे बड़ी संभावनाओं वाला क्षेत्र है ग्वालियर-चंबल अंचल – मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारी के सिलसिले में ग्वालियर – चंबल संभाग के उद्योगपतियों से किया संवाद

ग्वालियर की रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव से बड़ा औद्योगिक निवेश प्राप्त होगा
सरकार रोजगारपरक इण्डस्ट्रीज को विशेष प्रोत्साहन देगी
केन्द्रीय मंत्री  सिंधिया वर्चुअल एवं विधानसभा अध्यक्ष  तोमर बैठक में हुए शामिल
श्योपुर, 23 /8/ 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र पूरे प्रदेश में निवेश के लिये सबसे अच्छी व बड़ी संभावनाओं वाला क्षेत्र है। ग्वालियर शहर देश की राजधानी नईदिल्ली के नजदीक होने के साथ-साथ उत्कृष्ट हवाई, रेलवे व सड़क सेवाओं से पूरे देश से जुड़ा है। इसलिए हमें भरोसा है कि ग्वालियर में 28 अगस्त को आयोजित होने जा रही “रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव” से इस क्षेत्र के लिए बड़ा औद्योगिक निवेश प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर व चंबल संभाग के जिलों के उद्योगपतियों व औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा सरकार का प्रयास है कि निवेश केवल बड़ी इकाईयों में ही नहीं, अपितु रोजगारपरक इण्डस्ट्रीज में हो, जिससे ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को रोजगार मिले।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में आयोजित होने जा रही “रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव” के सिलसिले में गुरुवार को ग्वालियर कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से भिण्ड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, गुना, अशोकनगर व शिवपुरी जिले के उद्योगपतियों से वर्चुअल संवाद किया। ग्वालियर के उद्योगपति बैठक में प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहे। केन्द्रीय संचार मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअल रूप से इस बैठक में शामिल हुए। यहाँ कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर, जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  राकेश शुक्ला एवं सांसद  भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने, स्थानीय उद्यमियों के प्रोत्साहन एवं बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव की श्रृंखला चलाई जा रही है। इसी कड़ी में ग्वालियर में 28 अगस्त को रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है। इस कॉन्क्लेव के माध्यम से पहले से कार्यरत औद्योगिक इकाईयों को विस्तार देने में मदद तो की ही जायेगी। साथ ही क्षेत्र को बड़े पैमाने पर नया औद्योगिक निवेश प्राप्त होगा। उन्होंने कहा सरकार का प्रयास है कि बाहर के निवेशक आकर हमारे प्रदेश में औद्योगिक निवेश करें, स्थानीय उद्यमियों को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिये अनुकूल वातावरण मिले और पूर्व से संचालित इकाईयों का विस्तार हो।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल के बीहड़ क्षेत्र की जमीन पर डिफेन्स सेक्टर में निवेश के लिये विशेष प्रयास किए जायेंगे। इसके लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से जल्द ही चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा अडानी समूह व अन्य बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने डिफेंस सेक्टर में निवेश करने के लिये रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैंगलोर में उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिये किए गए रोड़ शो का जिक्र करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान एरोनॉटिक लिमिटेड को प्रदेश में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में निवेश करने के लिये आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में आईटी, पर्यटन, एथेनॉल उत्पादन, लैदर फुटवियर, खाद्य प्रसंस्करण व दुग्ध आधारित इकाईयों के निवेश को भी पूरा प्रोत्साहन देगी।
हर जिले में कलेक्टर डेस्क लगाकर करायेंगे उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवाद के दौरान उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि ओद्योगिक इकाईयों से संबंधित उनकी हर समस्या का समाधान तत्परता से कराने के लिये सरकार कटिबद्ध है। इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि वे उद्यमियों की समस्याओं का समाधान विशेष हैल्पडेस्क लगाकर करें। सभी जिला कलेक्टर से निराकरण की हर माह रिपोर्ट ली जायेगी।
ग्वालियर की इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव नया इतिहास रचेगी – केन्द्रीय मंत्री  सिंधिया
केन्द्रीय संचार मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसमें रीजनल स्तर पर इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जा रही हैं। इससे देशभर के उद्योगपतियों में सकारात्मक संदेश गया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद जताया। साथ ही कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर इण्डस्ट्री समिट के आयोजन से हर संभाग की अलग-अलग क्षमताओं के आधार पर औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा। श्री सिंधिया ने विश्वास जताया कि ग्वालियर की इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में नया इतिहास रचेगी।
रोजगारपरक इण्डस्ट्रीज को बढ़ावा देना सराहनीय पहल – विधानसभा अध्यक्ष  तोमर
विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि औद्योगिकीकरण के लिये जिन आधारभूत चीजों की जरूरत होती है वह सभी ग्वालियर-चंबल संभाग में प्रचुर मात्रा में मौजूद हैं। साथ ही यहाँ की कनेक्टिविटी भी उत्कृष्ट है। खुशी की बात है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से खासतौर पर रोजगारपरक इण्डस्ट्रीज को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि ग्वालियर की समिट से ग्वालियर दृ चंबल क्षेत्र को बड़ा औद्योगिक निवेश प्राप्त होगा। उन्होंने डिफेंस सेक्टर मे निवेश के लिये विशेष प्रयास करने व साडा क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का सुझाव दिया।
साडा क्षेत्र में औद्योगिक निवेश के लिये जमीन मुहैया कराई जायेगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर के साडा क्षेत्र (विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण) में औद्योगिक निवेश के लिये सरकार जमीन उपलब्ध करायेगी। औद्योगिक गतिविधियों के लिये सरकार जमीन उपलब्ध कराने में रियायत भी देगी। इसके लिये शासन स्तर से तत्परता से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि साडा क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने से इस क्षेत्र का तेजी से विकास हो सकेगा।
उद्योगपति बोले मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीति से पूरे देश में हमारा सम्मान बढ़ा है
संवाद के दौरान उद्योगपतियों ने प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिये उपलब्ध कराए जा रहे बेहतर वातावरण व उत्कृष्ट अधोसंरचनागत सुविधाएँ एवं प्रोत्साहन की खुलकर सराहना की। ग्वालियर के बड़े उद्योगपति एवं सीआईआई के प्रतिनिधिगण श्री आशीष वैश्य व श्री पुनीत डावर का कहना था कि मध्यप्रदेश की उद्योग फ्रेंडली नीति की बदौलत अन्य राज्यों के उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश के लिये लालायित हैं। अन्य राज्यों की इण्डस्ट्रीज समिट में मध्यप्रदेश की उद्योग नीति की सराहना हो रही है। उन्होंने इसके लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार जताया। संवाद के दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों के उद्योगपतियों ने अपनी बात रखी और सुझाव दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी को भरोसा दिलाया कि वे अपने औद्योगिक इकाईयों के विस्तार व व्यापार को आगे बढ़ाने के लिये आगे आएं। सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उद्योगपतियों ने सौंपा कृतज्ञता पत्र
ग्वालियर-चंबल संभाग में औद्योगिक विकास के लिये प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे अनुकूल वातावरण पर बैठक में उद्योगपतियों एवं औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ग्वालियर क्षेत्र के उद्योगपतियों की ओर से चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल व लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी श्री सोबरन सिंह तोमर ने कृतज्ञता पत्र सौंपा।
इनकी  रही मौजूदगी
ग्वालियर कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित हुई बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव  राघवेन्द्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष  अभय चौधरी व  कौशल शर्मा, नगर निगम सभापति  मनोज सिंह तोमर, पुलिस महानिरीक्षक  अरविंद सक्सेना व उप महानिरीक्षक  अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक  धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त  अमन वैष्णव व औद्योगिक विकास निगम के कार्यकारी संचालक  प्रतुल चंद सिन्हा सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा ग्वालियर के एक दर्जन से अधिक उद्योगपति एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष  प्रवीण अग्रवाल व लघु उद्योग भारती के  सोबरन सिंह तोमर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
ग्वालियर-चंबल संभाग के अन्य जिलों के उद्योगपति वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस संवाद में शामिल हुए।
वीसी के दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर में कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड, सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम  मनोज गढवाल, उद्योग एवं व्यापार केन्द्र से  नवल किशोर एवं जिले के उद्यमी उपस्थित थे।

भ्रष्ट पटवारी गजानन्द समाधिया को एसडीएम ने किया सस्पेंड भ्रष्टाचार की हदपार करने नामांतरण प्रकरण मे हेरीफेरी करने पर पटवारी गजानंद समाधिया सस्पेंड

 एसडीएम मनोज गढ़वाल ने की कार्यवाही गंभीरता से आगे जांच हो नौकरी जा सकती है सस्पेंड करने पर नगारिकों ने एसडीएम की सराहना की

श्योपुर, 20 /8/2024

श्योपुर जिला मुख्यालय पर लम्बे समय से जमे पटवारी गजानन्द अपने आपको भ्रष्टाचार में हिटलिस्ट हो चुके थे वह हर व्यक्ति को जैसे पक्ष-विपक्ष राजनेताओं को भी अपनी हटधर्मी के आगे कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। यहां तक भी देखने को मिला है कि प्रधानमंत्री आवास योजनाओं को भी लेकर आवास में दस-दस हजार रूपये की मांग की जाती थी नहीं देने पर उसको परेशान किया जाता था।
क्राइम नेशनल न्यूज के संपादक देशराज जाट ने समाचार के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये मांग की है कि गजानन्द शर्मा पटवारी के काले कारनामें एक नहीं बल्की सैकड़ों मामले है जिन्हे अधिकारियों ने नजर अंदाज किया है या किसी नेता के दवाब में अधिकारियों की हिम्मत नहीं हुई श्योपुर बाढ़ राहत में पीड़ित व्यक्ति की राशि अपने मिलने वाले के खाते में डलना, और नामांतरण मामले में 5 से 10 हजार हजार रूपये की मांग भवन निर्माण एन ओ सी में 5 हजार बिना जांच नहीं करना और जांच हेतु प्राइवेट व्यक्ति रख कर जांच करवाना और रूपये का लेनदेन भी उसी व्यक्ति के द्वारा करवाया जाता रहा है इस तरह के अनेक काले कारनामों की जांच की जावे तो उनकी नौकरी भी जा सकती है। श्योपुर के नागरिकों ने पटवारी को सस्पेंड करने पर खुशी जाहिर कर एसडीएम की सराहना की है

पीएम जनमन में 5 गांव मॉडल विलेज के रूप में विकसित होंगे कलेक्टर की अध्यक्षता में पीएम जनमन योजना की समीक्षा बैठक आयोजित

श्योपुर, 23/8/ 2024
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पीएम जनमन योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएफओ सामान्य  सीएस चौहान, सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर, पीएम जनमन योजना के नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त  एमपी पिपरैया, जिला योजना अधिकारी डॉ सुनील चौहान सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी तथा जनपद पंचायतो के सीईओ उपस्थित थे।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि पीएम जनमन योजना के तहत 5 गांव मॉडल विलेज के रूप में विकसित किये जायेगे। इन ग्रामों में वन विभाग द्वारा वनधन केन्द्र भी संचालित किये जाने है। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जायें। मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने के लिए विजयपुर विकासखण्ड के ग्राम टर्राखुर्द एवं श्यारदा, कराहल विकासखण्ड के ग्राम पनवाडा एवं कटिला तथा श्योपुर विकासखण्ड के ग्राम दलारना खुर्द का चयन किया गया है।
कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड ने निर्देश दिये कि पीएम जनमन योजना अंतर्गत 24 ग्रामों में मल्टीपरपज सेंटर के निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये है, लगभग 60 लाख रूपये की लागत से एक मल्टीपरपज सेंटर बनाया जायेगा, इसके लिए आरईएस कार्य एजेन्सी बनाई गई है। संबंधित निर्माण एजेन्सी मल्टीपरपज सेंटर निर्माण के लिए प्रारंभिक तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिये कि पीएम जनमन योजना के तहत सहरिया समुदाय के शत प्रतिशत हितग्राहियों को आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र आदि में लाभ दिया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने जनपद सीईओ को निर्देश दिये कि आवश्यकतानुसार वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम समितियों के माध्यम से सामुदायिक दावे तैयार कराकर अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रस्तुत किये जायें।