Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 82

श्योपुर जिले में सामूहिक विवाह सम्मेलनों की तिथियाँ निर्धारित मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत होंगे आयोजन

श्योपुर, 07 अप्रैल 2025।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 के क्रियान्वयन हेतु श्योपुर जिले में सामूहिक विवाह सम्मेलनों की तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है। यह निर्णय प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला के अनुमोदन उपरांत लिया गया। प्रभारी उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सुश्री शशिकिरण इक्का ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर 30 अप्रैल 2025 को जिले की समस्त जनपद पंचायतों एवं नगरपालिकाओं में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत किया जाएगा।

इसके अलावा, 12 मई 2025 (वैसाख पूर्णिमा / पीपल पूर्णिमा) को जनपद पंचायत श्योपुर, कराहल, विजयपुर तथा नगरपालिका श्योपुर एवं नगरपरिषद बड़ौदा और विजयपुर में भी सामूहिक विवाह सम्मेलन होंगे।

गंगा दशहरा के अवसर पर 5 जून 2025 को पुनः इन्हीं सभी क्षेत्रों—जनपद पंचायत श्योपुर, कराहल, विजयपुर एवं नगरपालिकाएं श्योपुर, बड़ौदा और विजयपुर—में विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त नवम्बर माह में तीन दिवसीय आयोजन किया जाएगा:

  • 21 नवम्बर 2025: जनपद पंचायत श्योपुर, नगरपालिका श्योपुर एवं नगरपरिषद बड़ौदा में

  • 22 नवम्बर 2025: जनपद पंचायत कराहल में

  • 23 नवम्बर 2025: जनपद पंचायत विजयपुर एवं नगर परिषद विजयपुर में

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना है, साथ ही सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

नगर परिषद विजयपुर को मिलेगी नई फायर ब्रिगेड, शव वाहन क्रय की प्रक्रिया भी होगी शुरू शासकीय भवनों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश

श्योपुर, 07 अप्रैल 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने सोमवार को समय-सीमा की बैठक के दौरान नगर परिषद विजयपुर के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने विजयपुर एसडीएम एवं प्रभारी सीएमओ अभिषेक मिश्रा को निर्देशित किया कि नगर परिषद के लिए नवीन फायर ब्रिगेड की व्यवस्था हेतु प्रस्ताव नगरीय प्रशासन विभाग को शीघ्र भेजा जाए। साथ ही, नियमानुसार शव वाहन की खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में वर्मा ने ग्रीष्मकाल के दौरान संभावित आगजनी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल में आग लगने की स्थिति में तत्काल सूचना दी जाए तथा एसडीएम एवं तहसीलदार मौके पर पहुंचकर अग्निशमन की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

उन्होंने पंचायती क्षेत्रों में भी फायर टेंकर की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर को निर्देशित किया गया कि कराहल एवं वीरपुर तहसील मुख्यालयों पर पंचायतो के माध्यम से फायर टेंकर तैनात किए जाएं।

कलेक्टर वर्मा ने जिले के सभी शासकीय भवनों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र को जिले की औद्योगिक इकाइयों में भी यह प्रणाली अनिवार्य रूप से लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए कहा गया।

बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं टीएल मार्क से संबंधित आवेदनों की विस्तार से समीक्षा की गई। वर्मा ने सभी अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, वायएस तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बीच तिराहे पर खुला शराब ठेका धार्मिक स्थल, निवास क्षेत्र और श्रद्धा सब पर कुठाराघात – प्रशासन मौन, जनता क्षुब्ध

 

श्योपुर दिनांक: 5/4/25

शहर के एक प्रमुख रेलवे स्टेशन पर हाल ही में शराब ठेका खुला, जो इन दिनों जनमत का केंद्र बन गया है। यह स्थान न केवल मंदिर और किसानों की आबादी वाले क्षेत्र के करीब है, बल्कि सबसे प्रमुख आधार यह है कि यह स्थान ठीक सामने स्थित है जहां जल्द ही भारत के पूर्व प्रधान मंत्री और किसान नेता स्वर्गीय श्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा स्थापित की गई है।

श्रद्धा पर चोट, सुरक्षा पर सवाल

स्थानीय स्थानीय लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा – “यह शराब की दुकान मंदिर और आवासीय क्षेत्र से दूर होनी चाहिए। इसलिए मछली का बाजार भी बेहतर होता है। अब तो यह हर दृष्टिकोण से गलत जगह पर है – वह भी ठीक है बीच में। हर आम नागरिक इससे प्रभावित होगा।”

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थान अब असुरक्षित और श्रमिक बन गया है। रास्ते से चलने वाले लोगों में गरीबी और असंतता का अभाव है।

कार पर गए प्रश्न

नगर पालिका अध्यक्ष और टेलीकॉम एसोसिएशन ने जनता को प्रभावित किया है। हर गली-मोहल्ले में यह चर्चा है – “क्यों मूक दर्शक बने बैठे हैं जिम्मेदार अधिकारी?”

जिला नियु रत्नी वर्मा से वैदिक की जा रही है कि वे इस एपिसोड में प्रतिष्ठित सोशल लेनन पर हैं। नागरिकों का स्पष्ट मत है कि नगरपालिका पूरी तरह से मनमर्जी पर उतर आई है। यदि यही प्रमाणित हो रहा है तो व्यापक जनआंदोलन का समाधान कभी भी हो सकता है।

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल के सामने ठेका शराब – यह अपमान नहीं तो और क्या?

देश के किसान और गाड़ियों की आवाज सुन रहे स्व. श्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रस्तावित प्रतिमा स्थल के ठीक सामने शराब का खतरा प्रकट होना न केवल निन्दनीय है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक एवं सामाजिक आस्थाओं का अत्याधिक अपमान है।

वास्तविक और संदिग्ध प्रक्रिया की ओर

लैपटॉप के अनुसार, यह दुकान पहले लगभग 60-70 लाख रुपये की ओपन बोली में सूचीबद्ध थी। लेकिन पॉलिमिकल द्वारा इस बोली को लागू करने के लिए कोरोना काल में कोटेशन सिस्टम के माध्यम से दुकान को औने-सामुदायिक दाम पर एक निजी व्यक्ति को दे दिया गया।

अब इस दुकान को एक अन्य किराएदार ने फिर से किराए पर देना शुरू कर दिया है – वह भी शराब के ठेके के लिए – नगर पालिका की दुकान में शामिल है।

दुकान मालिक ने भी की पैसे की बात

दुकान मालिक से हुई बातचीत में उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह स्थान शराब की दुकान के संचालन के लिए नहीं दिया गया है। जब एक ओर मंदिर हो और दूसरी ओर मूर्ति स्थापित हो, तो ऐसा व्यवसायिक निर्णय समाज के लिए ठीक नहीं है।

जनता की मांग – चुनौती हटे, जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो

स्थानीय लोग एक स्वर में मांग कर रहे हैं कि इस शराब के नशे को हटाया जाए और इस खतरे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया जाए। श्रद्धा, संस्कृति एवं जन सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विरोध पर पुलिसिया भी स्थिर रहे

स्थिति टैब और चित्रण तब किया गया जब विरोध कर रही जनता को पुलिस ने अभद्रता की साजिश को हटा दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके वीडियो और जानकारी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिससे प्रशासन की छुट्टियां और गंभीर सवाल गिर गए हैं।

#चौधरी_चरण_सिंह_जी_अमर_रहे

किले की छत्री पर कल बजेगा राणा मेला का बिगुल — प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान, किसान जानेंगे ग्रीन एनर्जी के गुर


ग्वालियर, 5 अप्रैल।
इतिहास और परंपरा एक बार फिर जीवंत होगी, जब रामनवमी के पावन अवसर पर ग्वालियर किले की छत्री में गूंजेगा महाराजा भीम सिंह राणा की 269वीं पुण्यतिथि का जयघोष। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान राणा मेला का आयोजन किया जा रहा है, जो न सिर्फ श्रद्धांजलि का पर्व होगा, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का भी केंद्र बनेगा।

आयोजक ग्वालियर जाट समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष जंडेल सिंह राणा, सचिव पूरन सिंह राणा एडवोकेट और सदस्य रनवीर सिंह ने बताया कि मेले में समाज के होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा — ये वे चेहरे हैं, जो कल का भविष्य रचेंगे।

किसानों के लिए खास आकर्षण रहेगा डॉ. विजयपाल सिंह राणा का सत्र, जिसमें वे सोलर ग्रीन एनर्जी के जरिए खेती को सशक्त और लाभकारी बनाने के तरीके बताएंगे। एक नई क्रांति की शुरुआत का मंच तैयार है।

कार्यक्रम में देश की राजनीति और समाजसेवा की कई बड़ी हस्तियाँ शिरकत करेंगी — सांसद माया नरोलिया, राजकुमार चाहर, रघु ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, महापौर शोभा सिकरवार सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

यह सिर्फ एक मेला नहीं — यह विरासत, सम्मान और नवचेतना का संगम होगा।
ग्वालियर के किले पर, जहां इतिहास ने करवटें ली हैं, वहीं अब समाज की प्रतिभाएं चमकेंगी और किसानों के लिए नया सूरज उगेगा।

तो आइए, इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनें — 6 अप्रैल, सुबह से, ग्वालियर किला छत्री परिसर में

सम्पादक  देशराज जाट 

फूड सेफ्टी विभाग ने लिये पनीर, मिल्क क्रीम, कैण्डी एवं टोस्ट के नमूने ,नमूने जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजे गए

श्योपुर, 04 अप्रैल 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में ढोढर क्षेत्र में श्री कृष्णा डेयरी से पनीर एवं मिल्क क्रीम तथा कैलाशचंद दीपकचंद किराना स्टोर से बच्चों की खाने योग्य कैण्डी और टोस्ट के कुल 4 सैंपल लिए गए हैं।

ये सभी नमूने जांच के लिए राज्य स्तरीय खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं।

साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान

खाद्य सुरक्षा अधिकारी  धर्मेंद्र जैन ने बताया कि आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। निरीक्षण के दौरान ढोढर क्षेत्र के मिष्ठान भंडारों एवं स्नैक्स फूड दुकानों का भी निरीक्षण किया गया।

उन्हें साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री को ढक कर रखने, तथा स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण में उत्पादन एवं विक्रय के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा, और मानक से कम गुणवत्ता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


🧼 साफ भोजन – स्वस्थ जीवन!
🛑 मानकों से कम गुणवत्ता पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अपने कर्मचारियों का वेतन भुगतान करना समितियों का दायित्व: सहायक आयुक्त सहकारिता

श्योपुर, 04 अप्रैल 2025
जिले की बहुउद्देशीय कृषि साख सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों के लंबित वेतन को लेकर उत्पन्न स्थिति पर सहायक आयुक्त सहकारिता  ध्रुव कुमार झारिया ने वस्तुस्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि ये समितियाँ स्वायत्त निकाय हैं, जिनका स्वतंत्र अस्तित्व है तथा ये स्वयं के अथवा शासन द्वारा प्रायोजित व्यवसाय का संचालन करती हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने कर्मचारियों को वेतन भुगतान करना संबंधित समिति का ही दायित्व है, न कि शासन का।

47 समितियों में 200 से अधिक कर्मचारी कार्यरत

श्योपुर जिले में कुल 47 बहुउद्देशीय कृषि साख सहकारी समितियाँ कार्यरत हैं, जिनमें 200 से अधिक कर्मचारी नियुक्त हैं।

मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी संघ, जिला श्योपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले की इन 47 समितियों में से 27 समितियों में पिछले 2 माह से लेकर 12 माह तक का वेतन भुगतान लंबित है।

इनमें से –

  • 20 समितियों में 6 माह से अधिक का वेतन भुगतान शेष है।

  • जबकि 7 समितियों में 6 माह से कम समय का वेतन बकाया है।

समितियों की जिम्मेदारी तय

सहायक आयुक्त ने दोहराया कि चूंकि ये संस्थाएं स्वायत्त हैं और अपना व्यवसाय संचालित करती हैं, अतः अपने कर्मियों के वेतन का दायित्व भी इन्हीं समितियों पर है। शासन इस मामले में केवल मार्गदर्शन या नियामकीय भूमिका निभाता है।

कर्मचारियों की चिंताजनक स्थिति

लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों में असंतोष की स्थिति देखी जा रही है। कई कर्मचारी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और शीघ्र समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

संवाददाता नोट:
यह विषय प्रशासनिक और मानवीय दोनों ही दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। ऐसे में संबंधित समितियों को चाहिए कि वे अपने कर्मियों के हित में शीघ्र ठोस कदम उठाएं

रामनवमीं चल समारोह 06 अप्रैल को, तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क कलेक्टर-एसपी ने व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

श्योपुर, 04 अप्रैल 2025
रामनवमीं के पावन अवसर पर 06 अप्रैल को श्योपुर में भव्य चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा और पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में नगर के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

बैठक के दौरान कलेक्टर  अर्पित वर्मा ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्री रामजानकी मंदिर (किला) से श्री राम तलाई हनुमानजी मंदिर (स्टेशन रोड) तक निकलने वाले चल समारोह के मार्ग पर विशेष साफ-सफाई की जाए। साथ ही यदि मार्ग में कोई चैंबर, नाली या गड्ढे खुले हों तो उन्हें तत्काल दुरुस्त कर सुरक्षित किया जाए। उन्होंने किला गेट के आसपास भी स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त रामनवमीं जुलूस के मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के आदेश दिए गए हैं। कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति के साथ ही मोती टिकिया के पास खुली डीपी को कवर करने के निर्देश भी दिए गए। यदि जुलूस मार्ग पर अन्य संवेदनशील स्थान हों तो वहां बैरिकेडिंग की जाए।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पुलिस अधीक्षक  वीरेंद्र जैन ने बताया कि रामनवमीं चल समारोह के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे मार्ग की निगरानी रखी जाएगी।

06 अप्रैल को शाम 4 बजे निकलेगा जुलूस

बैठक के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष  शशांक भूषण, श्री राम जन्म महोत्सव समिति के अध्यक्ष  राजेंद्र मित्तल एवं सचिव  सतीश सिंहल ने आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रामनवमीं का भव्य चल समारोह 06 अप्रैल को शाम 4 बजे श्री रामजानकी मंदिर से प्रारंभ होकर श्री राम तलाई हनुमानजी मंदिर पर समाप्त होगा

आमंत्रण पत्र भेंट किया गया

बैठक के अंत में श्री राम जन्म महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सचिव ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को आमंत्रण पत्र भेंट किया और उन्हें इस पावन अवसर पर ससम्मान आमंत्रित किया।

श्योपुर में रामनवमीं का यह भव्य आयोजन भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बनने जा रहा है। नगरवासी इस दिव्य शोभायात्रा के साक्षी बनने के लिए उत्सुक हैं, वहीं प्रशासन इसे पूरी सुरक्षा और सुव्यवस्था के साथ संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

पुस्तक मेलो का तीन दिवसीय आयोजन 5 अप्रैल से

श्योपुर, 03 अप्रैल 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में तीन दिवसीय पुस्तक मेलो का आयोजन 5 अप्रैल से किया जा रहा है। यह पुस्तक मेले श्योपुर विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय कन्या उमावि विद्यालय श्योपुर, कराहल विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कराहल तथा विजयपुर विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयपुर में 5 अप्रैल से 7 अप्रैल तक आयोजित होंगे। इन मेलो के माध्यम से अभिभावक अपने बच्चों के लिए पाठ्य पुस्तके अथवा अन्य अध्ययन तथा स्कूल सामग्री का क्रय स्वैच्छा से कर सकेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी  एमएल गर्ग ने बताया कि प्रथम चरण के पुस्तक मेलो का आयोजन उक्त तीनो स्थानों पर 5 से 7 अप्रैल तक किया जा रहा है। इसके उपरांत द्वितीय चरण में पुस्तक मेलो का आयोजन उक्त स्थानों पर 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक किया जायेगा। उन्होने बताया कि पुस्तक मेलो में सभी विद्यालय में संचालित पाठ्य पुस्तके तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित रहेगी। उन्होने अभिभावको से अपील की है कि पुस्तक मेले के माध्यम से अपने बच्चो के लिए किताबे, गणवेश तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री का क्रय अपनी स्वैच्छानुसार किसी भी स्टॉल से कर सकेंगे।

तीन वर्ष तक न किताबे बदली जायेगी और न गणवेश पुस्तक विक्रेताओं एवं अशासकीय विद्यालयों के संचालको की बैठक आयोजित

श्योपुर, 03 अप्रैल 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट र्पित वर्मा द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पुस्तक विक्रेताओं एवं अशासकीय विद्यालयों के संचालको के साथ बैठक आयोजित करते हुए निर्देश दिये गये कि तीन वर्ष की अवधि तक न तो किसी विद्यालय द्वारा पाठ्य पुस्तको में बदलाव किया जायेगा और न ही गणवेश बदली जायेगी।
जिला शिक्षा अधिकारी  एमएल गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्देश दिये गये कि सभी विद्यालयो में चयनित बोर्ड से संबंधित निर्धारित पाठ्यक्रम ही संचालित होंगे। किसी भी पालक एवं विद्यार्थियों की चिन्हित दुकानों से किताबे खरीदने के लिए बाध्य नही किया जायेगा। अभिभावक कही से भी किताबे खरीद सकेगे। विद्यालय में चलाई जा रही पुस्तको की उपलब्धता सभी दुकानों पर सुनिश्चित करना होगी।
इसके साथ ही बैठक में अवगत कराया गया कि विद्यालय में चलाई जा रही किताबो की सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को अविलम्ब जमा कराई जाये। पुस्तको की सूची स्कूल की वेबसाइट तथा सूचना पटल पर चस्पा की जाये। डीपीआई फीस पोर्टल पर फीस की एन्ट्री सुनिश्चित की जायें तथा स्कूल वाहनों का संचालन निर्धारित परिवहन मापदण्डो के अनुरूप किया जायें। उन्होने यह जानकारी भी दी कि जिला स्तर पर पुस्तक मेले का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विद्यालय में पढने वाले छात्रों को पुस्तक मेले से पुस्तके खरीदने के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा सूचित किया जायेगा। जिस विद्यालय को जिन कक्षाओं तक मान्यता प्रदान की गई है, वह उसी कक्षा तक विद्यालय का संचालन करेंगे। समय-समय पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जायेगा तथा उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की जायेगी।

जल क्षेत्रों में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

श्योपुर, 03 अप्रैल 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा जिले में विभिन्न नदियों, जल ग्रहण क्षेत्रों एवं तालाब, कुएं जलभराव क्षेत्र, नहर, डैम, नाला तथा खदान आदि स्थनों में होने वाली डूबने की दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। यह आदेश जिले में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार नदियों, जल ग्रहण क्षेत्र में होने वाली डूब दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु यह आवश्यक हो गया है कि नदी और जल भराव क्षेत्र में स्थित नावों तथा नाविकों का रजिस्ट्रेशन किया जाए तथा असुरक्षित नावों के परिचालन को तत्काल प्रभाव से रोका जाए, साथ ही नावों की क्षमता के अनुसार यात्री निर्धारित कर नाव पर अंकन किया जाए। नावों पर यात्रियों की सुरक्षा हेतु लाइफ जैकेट एवं रस्सा आदि न्यूनतम उपकरणों की व्ययवस्था भी सुनिक्षित कराई जाए। इस उद्देश्य से नावों एवं नाविकों के बिना रजिस्ट्रेशन कराये असुरक्षित नावों का परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
नाव परिचालन हेतु स्थानीय निकाय, जनपद पंचायत, नगरपालिका क्षेत्र में नाव और नाविक का रजिस्ट्रेशन करायेगें, रजिस्ट्रेशन से पूर्व स्थानीय निकाय नाव की भराव क्षमता एवं नावों पर यात्रियों की सुरक्षा हेतु लाइफ जैकेट, रस्सा आदि न्यूनतम उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। नाव पर नाविक का नाम, मोबाईल नंबर एवं उसके नाव की यात्री भराव क्षमता का अंकन किया जाएगा। नाविक का तैराक होना आवश्यक होगा। यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनाकर ही नाव में सवार किया जाएगा।
यदि कोई नाविक व्यक्ति, व्यक्तिगत रूप से उपरोक्त आदेश का पालन न करते पाया जाता है तो वह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत दण्डनीय होगा।