आईटीआई श्योपुर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 मई तक करें पंजीयन ऑनलाइन पोर्टल से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन व च्वॉइस फिलिंग

0
56
Spread the love

श्योपुर, 12 मई 2025

आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) श्योपुर में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी https://mpiticounseling.co.in/ पोर्टल पर जाकर 31 मई 2025 तक अपना ऑनलाइन पंजीयन एवं संस्थाओं की च्वॉइस फिलिंग कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में अभ्यर्थी अपने कंप्यूटर, एंड्रॉयड मोबाइल या नजदीकी ऑनलाइन सहायता केंद्रों की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

आईटीआई श्योपुर के प्राचार्य  आशीष जैन ने बताया कि पंजीकरण के बाद छात्र 10 से 31 मई के बीच संस्थानों और ट्रेड (व्यवसायों) की प्राथमिकता का चयन कर सकेंगे।

कॉमन रैंक 5 जून को होगी जारी
5 जून को आवेदकों के लॉगिन पर कॉमन रैंक प्रदर्शित की जाएगी। अगर रैंक में कोई त्रुटि होती है तो छात्र 6 से 8 जून तक ईमेल mpiticounseling2025@gmail.com पर अपना रजिस्ट्रेशन क्रमांक और अंक सूची भेजकर सुधार करा सकते हैं।

📞 संपर्क करें प्रवेश प्रभारी को
प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी के लिए छात्र प्रवेश प्रभारी  अतुल चतुर्वेदी (मो. 7047515000) से संपर्क कर सकते हैं।

 आईटीआई श्योपुर में संचालित ट्रेड
आईटीआई श्योपुर में इस सत्र में निम्नलिखित 5 व्यवसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं:

  1. कोपा (COPA)

  2. इलेक्ट्रीशियन

  3. फिटर

  4. मैकेनिक डीजल

  5. स्टेनोग्राफर (हिंदी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here