Monday, March 30, 2026
Home Blog Page 24

मुख्यमंत्री ने दी खुशियों की सौगात! श्योपुर की 1.08 लाख लाड़ली बहनाओं के खातों में पहुँचे 1500-1500 रुपये

श्योपुर, 12 नवम्बर2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सिवनी जिले से प्रदेशभर की लाड़ली बहनों के लिए एक बड़ी सौगात दी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त के रूप में 1.26 करोड़ से अधिक बहनों को कुल 1857 करोड़ रुपये की राशि अंतरण की गई।

विडियो देखें

श्योपुर जिले में भी बहनों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई, जब उनके खातों में 1500-1500 रुपये की राशि पहुंची। जिले की 1 लाख 8 हजार 651 लाड़ली बहनाओं को इस माह की किस्त के रूप में कुल 16 करोड़ 4 लाख 79 हजार 100 रुपये प्राप्त हुए।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला और विकासखंड मुख्यालयों पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बहनाएं शामिल हुईं और मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना।

जिलेवार लाभार्थियों का विवरण:

• नगरपालिका श्योपुर क्षेत्र – 11,756 बहनाएं

• नगर परिषद बड़ौदा क्षेत्र – 3,393 बहनाएं

• नगर परिषद विजयपुर क्षेत्र – 2,821 बहनाएं

• जनपद पंचायत श्योपुर क्षेत्र – 43,839 बहनाएं

• जनपद पंचायत कराहल क्षेत्र – 11,623 बहनाएं

• जनपद पंचायत विजयपुर क्षेत्र – 35,219 बहनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि –

“लाड़ली बहना योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार है। हमारी हर बहन आत्मनिर्भर बने, यही सरकार का संकल्प है।”

अब से प्रदेश की प्रत्येक लाड़ली बहना को हर माह ₹1500 की नियमित राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त होगी।

श्योपुर की लाड़ली बहनाओं ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन में आर्थिक सुरक्षा और आत्मविश्वास का नया अध्याय जोड़ रही है।

कूनो में फिर गूंजेगा एडवेंचर का जादू! इवोक कैंपिंग ने किया फॉरेस्ट रिट्रीट सीजन-2 का शुभारंभ

🌿 श्योपुर, 12 नवम्बर 2025
भारत के प्रतिष्ठित चीता आवास — कूनो नेशनल पार्क में एक बार फिर रोमांच, लक्ज़री और प्रकृति के संगम का अनुभव मिलने जा रहा है। इवोक कैंपिंग ने घोषणा की है कि कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट सीजन-2 आगामी 14 नवम्बर से पर्यटकों के लिए अपने द्वार फिर से खोल रहा है।

श्योपुर जिले की मनमोहक प्राकृतिक गोद में बसा कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट उन पर्यटकों के लिए खास आकर्षण है जो जंगल की रहस्यमयी दुनिया को करीब से महसूस करना चाहते हैं। यहीं पर वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया से आए चीतों को विशेष बाड़े में छोड़ा था, जिससे यह इलाका राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में भी रहा।

इवोक कैंपिंग के प्रतिनिधि सौरव सिंह ने राजाराम रिसॉर्ट, श्योपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि

“कूनो नेशनल पार्क सिर्फ वन्यजीवों का घर नहीं, बल्कि भारत के संरक्षण इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। फॉरेस्ट रिट्रीट का यह नया सीजन प्रकृति प्रेमियों को एक अनूठा और अविस्मरणीय अनुभव देने जा रहा है।”

748 वर्ग किलोमीटर में फैला कूनो नेशनल पार्क न सिर्फ चीतों का घर है, बल्कि यहां तेंदुआ, भेड़िया, स्लॉथ भालू, सियार, लंगूर और अनेक दुर्लभ जीव भी पाए जाते हैं।

लक्ज़री के साथ प्रकृति का संगम

कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट में 25 आकर्षक और अनोखे डिज़ाइन वाले लक्ज़री टेंट बनाए गए हैं। यहां पर्यटक वन नाइट और टू नाइट पैकेज में से चुन सकते हैं, जिनमें आरामदायक स्टे, स्वादिष्ट भोजन, जंगल सफारी और विशेष क्यूरेटेड अनुभव शामिल हैं।

यह रिट्रीट इको-टूरिज्म को बढ़ावा देता है और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर पर्यटकों को प्रामाणिक ग्रामीण जीवन का अनुभव कराता है।

आकर्षक गतिविधियाँ
रिट्रीट में आने वाले मेहमान स्टारगेजिंग नाइट्स, योग सेशन, ग्राम भ्रमण, कला एवं हस्तशिल्प स्टॉल, फूड कोर्ट और क्लब हाउस एक्टिविटीज़ जैसी विविध मनोरंजक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे।

धोब कुंड वाटर फाल

प्रकृति के संग विलास का अनुभव
इवोक कैंपिंग का उद्देश्य केवल ग्लैम्पिंग नहीं, बल्कि हर प्रवास को प्रकृति के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव बनाना है। उनके अन्य ग्लैम्पिंग स्थलों की तरह, कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट भी पर्यटकों को लक्ज़री और सस्टेनेबिलिटी का अनूठा अनुभव देने जा रहा है।

📍स्थान: कूनो नेशनल पार्क, श्योपुर (मध्य प्रदेश)
🎉 उद्घाटन तिथि: 14 नवम्बर 2025
🏕️ आयोजक: इवोक कैंपिंग

श्योपुर में धरना-प्रदर्शन, जुलूस पर लगी रोक, अब 48 घंटे पहले लेनी होगी अनुमति

श्योपुर, 10 नवम्बर 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले में किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, रैली या जुलूस पर रोक लगा दी है।

अब कोई भी व्यक्ति, संगठन या संघ यदि धरना या रैली आयोजित करना चाहता है, तो उसे कम से कम 48 घंटे पहले संबंधित एसडीएम से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

जारी आदेश के अनुसार कोई भी व्यक्ति या समूह — चाहे अनुज्ञप्तिधारी ही क्यों न हो — किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, आग्नेयास्त्र, लाठी-डंडे या धारदार हथियार लेकर सार्वजनिक स्थल या जुलूस में शामिल नहीं हो सकेगा।
इसके साथ ही 5 से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

कलेक्टह भी र ने यस्पष्ट किया है कि कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर एवं उसके चारों ओर 100 मीटर की परिधि को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का धरना, रैली, नारेबाजी या ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 10 नवम्बर 2025 से प्रभावशील होगा।

कराहल में यूनानी अस्पताल की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

श्योपुर, 09 नवंबर 2025:

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार कराहल में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। एसडीएम बीएस श्रीवास्तव और तहसीलदार सुश्री रोशनी शेख ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उस भूमि से पक्के निर्माण को हटवाया, जो यूनानी अस्पताल के निर्माण के लिए आवंटित थी।

एसडीएम ने बताया कि कराहल के सर्वे नंबर 1406/2, रकबा 0.836 हेक्टयर में से 0.11 हेक्टयर भूमि पर बने अतिक्रमण को हटाया गया। इस भूमि का बाजार मूल्य लगभग 30 लाख रूपये है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से यह कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की गई।

श्योपुर मंडी में धान की आवक में वृद्धि, कराहल उपमंडी में क्रय-विक्रय शुरू

श्योपुर, 09 नवंबर 2025:

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देश पर किसानों की सुविधा के लिए उपमंडी कराहल में भी धान का क्रय-विक्रय शुरू कर दिया गया है।

सचिव कृषि उपज मंडी समिति श्योपुर ने बताया कि मंडी परिसर में केटींन, पेयजल और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस वर्ष अब तक श्योपुर मंडी में 1,52,893 क्विंटल धान का क्रय किया जा चुका है, जो गत वर्ष की समान अवधि में हुई 32,387 क्विंटल आवक से लगभग 5 गुना अधिक है।

बडौदा मंडी में भी धान की आवक बढ़कर इस वर्ष 8,718 क्विंटल हो गई है, जबकि गत वर्ष केवल 694 क्विंटल धान आया था। दोनों मंडियों में कुल 1,61,611 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई है। धान का मॉडल प्राइस 2,500 रुपये प्रति क्विंटल रहा, न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 3,185 रुपये प्रति क्विंटल कीमत पर खरीदी हुई है।

किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी धान फसल साफ करके मंडी लाएं, ताकि उन्हें उचित भाव मिल सके। मंडी प्रशासन बाहर के धान खरीदी करने वाले व्यापारियों से भी संपर्क कर रहा है।

श्योपुर में दर्दनाक घटना: विशाल महावीर प्रजापति की मौत, सुसाइड की आशंका

श्योपुर, 08 नवंबर 2025:

शहर के पाली रोड स्थित कब्रिस्तान में शनिवार सुबह 20 वर्षीय विशाल महावीर प्रजापति का शव पेड़ से लटका मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने यह दृश्य देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विशाल शुक्रवार सुबह मजदूरी करने घर से निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश में विफल रहे। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचा।

सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को फंदे से उतरवाकर जिला अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या माना जा रहा है, हालांकि शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

पुलिस परिजनों के बयान ले रही है और मृतक के मोबाइल की भी जांच की जाएगी। मामले की गहन जांच जारी है।

श्योपुर: शहर के पाली रोड स्थित कब्रिस्तान में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने शव देखकर तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

मृतक की पहचान विशाल प्रजापति के रूप में

मृतक की पहचान विशाल पुत्र महावीर प्रजापति (20 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विशाल शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। सामान्य रूप से रोजाना काम पर जाने वाले विशाल के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया

सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को फंदे से उतरवाकर जिला अस्पताल भेजा। साथ ही, आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई।

आत्महत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या (Suicide Case) का मामला मान रही है। शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।

जांच जारी

पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और मृतक के मोबाइल फोन की भी जांच की जाएगी ताकि घटना के पीछे के संभावित कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

स्थान : पाली रोड कब्रिस्तान, श्योपुर

तारीख : 09 नवंबर 2025

SEO कीवर्ड्स: श्योपुर न्यूज़, श्योपुर क्राइम, आत्महत्या मामला, विशाल प्रजापति, श्योपुर पुलिस, Crime News Sheopur, Sheopur Suicide Case, Madhya Pradesh Crime News, Latest Sheopur News

Source: CrimeNationalNews.com

मैन्यू अनुसार भोजन नहीं देने वाले समूहों पर कलेक्टर सख्त — तत्काल हटाने के निर्देश, निष्क्रिय सीएसी भी होंगे बाहर

जिले के अधिकारी अब स्कूलों में बच्चों के साथ बैठकर करेंगे मध्यान्ह भोजन — हर सप्ताह होगी मॉनिटरिंग व समीक्षा

श्योपुर, 09 नवंबर 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले के विद्यालयों में यदि किसी भी स्वसहायता समूह द्वारा मैन्यू अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है, तो ऐसे समूहों को तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्रवाई की जाए। साथ ही लंबे समय से निष्क्रिय बने सीएसी को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को निर्धारित मैन्यू व प्रोटोकॉल अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना प्रत्येक स्कूल की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कलेक्टर वर्मा आज जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन, श्री विजय शाक्य, शिक्षा, आदिम जाति कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, बीईओ, बीआरसी, संकुल प्राचार्य और सीएसी मौजूद रहे।

5-5 स्कूलों की जिम्मेदारी अधिकारियों को

कलेक्टर ने बताया कि लगभग सवा सौ अधिकारी (जिला एवं विकासखंड स्तर के) को 5-5 विद्यालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये अधिकारी नियमित भ्रमण करेंगे और स्कूल में विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन करेंगे। निरीक्षण रिपोर्ट प्रत्येक माह प्रस्तुत की जाएगी।

निष्क्रिय सीएसी होंगे हटाए, अनुबंध रद्द होंगे

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी स्कूल में भोजन की गुणवत्ता या मैन्यू में कमी पाई जाती है तो संबंधित समूह का अनुबंध तत्काल निरस्त किया जाएगा।
साथ ही एक ही स्थान पर 10 वर्षों से कार्यरत सीएसी को हटाने के निर्देश भी दिए।

एमडीएम की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य

कलेक्टर ने कहा कि मध्यान्ह भोजन की दैनिक जानकारी पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है।
सीईओ जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद ने निर्देश दिए कि जो सीएसी या शाला प्रभारी ऐसा नहीं करेंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गोरस, बरगवा, उतनवाड़, ढोढर, गोहटा, गोहेड़ा, ननावद, गढ़ी सहित कई क्षेत्रों के सीएसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

एसडीएम लेंगे स्वसहायता समूहों की बैठक

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने अनुभागों में संचालित विद्यालयों में भोजन उपलब्ध करा रहे स्वसहायता समूहों के अध्यक्षों एवं सचिवों की बैठक लें। उन्हें हिदायत दी जाए कि बच्चों को मैन्यू अनुसार और गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करें।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

• सभी विद्यालयों में एमडीएम का दिनवार मैन्यू प्रदर्शित किया जाए।

• स्टाफ सूची और मध्यान्ह भोजन प्रभारी का नाम भी प्रदर्शित रहे।

• टॉयलेट की व्यवस्था और बर्तनों की स्वच्छता सुनिश्चित की जाए।

• एक सप्ताह के भीतर सभी अधिकारी अपने-अपने स्कूलों का भ्रमण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

कलेक्टर ने कहा कि “मध्यान्ह भोजन योजना बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

श्योपुर जिले में फसल क्षति सर्वे में तेजी, अधिकांश गांवों का कार्य पूरा

श्योपुर।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार हाल ही में हुई अतिवृष्टि और बे-मौसम बारिश से प्रभावित फसलों की क्षति का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा सर्वे अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया है।

एडीएम  रूपेश उपाध्याय ने बताया कि जिले के 429 प्रभावित गांवों में से 380 गांवों में सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 49 गांवों में सर्वे प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा 70 गांवों के पात्रक भर दिए गए हैं और 57 गांवों में प्रकाशन कार्य भी संपन्न हो चुका है।

उन्होंने कहा कि कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीमें लगातार फील्ड में कार्यरत हैं ताकि किसानों को हुए नुकसान का सही मूल्यांकन किया जा सके और मुआवज़ा वितरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सके।

प्रशासन ने सभी ग्रामवासियों से अपील की है कि प्रकाशन के समय ग्राम में उपस्थित रहें, ताकि किसी भी पात्र किसान का नाम सूची से न छूटे।

जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सर्वे पूर्ण होते ही मुआवज़ा वितरण की कार्यवाही तत्काल प्रारंभ की जाएगी, जिससे प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत मिल सके।

महिलाओं का आरोप – बिजली विभाग के जीएम ने की शर्मनाक हरकत, विधायक बाबू जंडेल ने की कार्रवाई की मांग

श्योपुर में हड़कंप: बिजली विभाग के जीएम पर महिला कर्मियों ने लगाए उत्पीड़न के गंभीर आरोप — पद से हटाई गई महिला कर्मी शरीर पर तेल डालकर पहुंची जीएम ऑफिस, नौकरी की मांग करते हुए मांगी भीख!

श्योपुर 8/11/2025
विद्युत विभाग के महाप्रबंधक (जीएम) एल.एन. पाटीदार पर दो महिला कर्मियों ने मानसिक उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पूरे विवाद ने शुक्रवार को नाटकीय रूप ले लिया, जब पद से हटाई गई एक महिला कर्मी शरीर पर तेल डालकर सीधे महाप्रबंधक कार्यालय पहुंच गई।

महिला लगातार न्याय और नौकरी की मांग करते हुए कह रही थी —

“मेरे तीन बच्चे हैं, भूखे मर रहे हैं… अगर न्याय नहीं मिला तो मैं जान दे दूंगी।”

मौके पर मौजूद कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला को शांत किया और तेल डालने से बड़ी अनहोनी टल गई। इस दौरान कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

महिला का आरोप है कि उसे बिजली विभाग से अनुचित तरीके से हटाया गया और महाप्रबंधक एल.एन. पाटीदार ने उसके साथ मानसिक उत्पीड़न किया। महिला ने यह भी कहा कि पुलिस और विभाग ने उसकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप

शिकायत के मुताबिक, श्योपुर विद्युत विभाग में पदस्थ दोनों महिला कर्मियों ने बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से विभाग में ईमानदारी से सेवा दे रही थीं।
एक महिला कर्मी विधवा है और उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि जब वह अपनी बहाली के संबंध में जीएम से मिलने गईं तो जीएम ने कहा कि —

“आप अकेले कमरे पर आ जाना, तब बात होगी।”

महिलाओं का कहना है कि वे यह सुनकर वहां से चली आईं और मामले की शिकायत कलेक्टर अर्पित वर्मा और श्योपुर विधायक बाबू जंडेल से की।

विधायक बाबू जंडेल मैदान में उतरे

महिलाओं की शिकायत पर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने मामले को गंभीर बताते हुए विद्युत विभाग के एमडी को पत्र लिखा है।
उन्होंने कहा —

“महिलाओं के आरोप बेहद गंभीर हैं। महाप्रबंधक का रिकॉर्ड पहले से खराब है, इसलिए निष्पक्ष जांच के लिए उन्हें तत्काल श्योपुर से हटाया जाना चाहिए।”

विधायक ने यह भी कहा कि जब महिला उनके पास आई तो वह बहुत परेशान थी। “उसने कहा कि उसके बच्चे भूख से मर रहे हैं, लेकिन जीएम ने मदद के बजाय उसका अपमान किया।”

पहले भी दर्ज है बलात्कार का मामला

सूत्रों के अनुसार, महाप्रबंधक एल.एन. पाटीदार पर इससे पहले भी भोपाल के अशोका गार्डन थाने में एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
यह मामला 7 मई 2022 को धारा 376(2)(N), 323, 506, 34 के तहत दर्ज हुआ था।

अब श्योपुर में महिला कर्मियों के आरोपों के बाद एक बार फिर एल.एन. पाटीदार चर्चा के केंद्र में हैं।

विभागीय और प्रशासनिक हलचल

मामले की रिपोर्ट भोपाल मुख्यालय को भेजी जा चुकी है और सूत्रों के अनुसार, एमडी स्तर से कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
श्योपुर बिजली विभाग में इस पूरे घटनाक्रम के बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश और असंतोष का माहौल है।

निष्कर्ष

एक ओर जहां महिला कर्मी न्याय और नौकरी के लिए भीख मांगती नजर आई, वहीं दूसरी ओर विधायक बाबू जंडेल ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
अब यह देखना होगा कि विभागीय जांच में क्या सामने आता है और क्या महाप्रबंधक एल.एन. पाटीदार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।

🌾 श्योपुर में किसानों का दर्द: फसल 100% नष्ट, धरने पर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल 🌾

श्योपुर, 8 नवंबर 2025:

बे मौसम बारिश और बेमियादी जलभराव ने जिले के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल आज पटेल चौक पर किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

विधायक बाबू जंडेल ने कहा कि बारिश और बेमौसम के कारण किसानों की फसल 100% नष्ट हो चुकी है। “ऐसी स्थिति में कई किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। प्रशासन को तुरंत फसल का मुआवजा, बिजली बिल माफी, केसीसी ऋण माफी और अन्य उचित सहायता प्रदान करनी चाहिए,” उन्होंने जोर देकर कहा।

💬 विधायक ने कहा:

बीजेपी के नेता और श्योपुर कलेक्टर ने भी किसानों की फसल नुकसान की पुष्टि की है। कई खेत अभी भी पानी में डूबे हैं और धान काटने में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मंडी में धान बेचने आए एक किसान को ₹500 प्रति कुंतल का भाव दिया गया, जिसे मंडी व्यवसाईयों द्वारा लगाया गया। इसे किसानों और सामाजिक संगठनों ने शर्मनाक कृत्य करार दिया है।

किसानों की इस त्रासदी को देखते हुए विधायक जंडेल ने प्रशासन से त्वरित राहत उपाय की मांग की है और कहा कि किसानों की मेहनत का पूरा मुआवजा दिया जाए।

Crime National News किसानों की आवाज़ को लोगों तक पहुँचाने में हमेशा अग्रणी रहेगा।