14 मई से बिजली समस्याओं पर बड़ा अभियान

0
2
Spread the love

बिल सुधार से मीटर दिक्कत तक, गांव-गांव लगेंगे बिजली समाधान कैंप

श्योपुर 11 मई 2026  BreakingNews

  CrimeNationalNews   बिजली बिल की गड़बड़ी, मीटर खराबी और कनेक्शन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने जिलेभर में 14 मई से विशेष “संपर्क अभियान” शुरू करने का फैसला लिया है। इसके तहत गांव-गांव और शहर के वार्डों में शिविर लगाकर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।    ElectricityCamp

महाप्रबंधक लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने बताया कि अभियान के तहत बनाए गए क्लस्टरों में विद्युत वितरण केंद्रवार कैंप लगाए जाएंगे, जहां बिल सुधार, मीटर खराबी, सर्विस केबल, नए कनेक्शन, भुगतान और तकनीकी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।  MPNews 

14 मई को यहां लगेंगे बिजली समाधान शिविर

  • भोगिका तिराहा केंद्र – दांतरदा
  • ढोढर केंद्र – ढोढर
  • ढोटी केंद्र – अडवाड
  • सोईकलां केंद्र – सोईकलां
  • विजयपुर-2 केंद्र – सुनवई
  • गसवानी केंद्र – गसवानी
  • रघुनाथपुर केंद्र – बरोली
  • वीरपुर केंद्र – भमपुरा
  • विजयपुर-1 केंद्र – मैदावली
  • बड़ौदा केंद्र – अलापुरा
    • कराहल केंद्र– सिलपुरी
    • पाण्डोला केंद्र – पाण्डोला
    • श्योपुर ग्रामीण केंद्र – नयागांव ढोढपुर
    • श्योपुर शहर केंद्र – वार्ड क्रमांक 02

    उपभोक्ताओं से अपील  BijliSamasya

    बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से कहा है कि वे अपने बिजली बिल, आधार कार्ड और संबंधित दस्तावेज साथ लेकर शिविर में पहुंचे, ताकि समस्याओं का तत्काल समाधान हो सके।

    📌 Running Hashtags:
    #BijliBill #SheopurNews #MPMKVVCL #ElectricityCamp #BijliSamasya #MPNews #BreakingNews #CrimeNationalNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here