मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 नवंबर को बड़ौदा आएंगे

0
25
Spread the love

श्योपुर सहित 6 जिलों के किसानों को मिलेगा मुआवजा, 3 लाख किसानों के खातों में पहुँचेगी 238 करोड़ से अधिक राशि

श्योपुर, 26 नवंबर 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 नवंबर को श्योपुर जिले की तहसील बड़ौदा में पुलिस थाना परिसर के पास स्थित ग्राउंड में आयोजित विशाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्योपुर सहित 6 जिलों के किसानों को फसल क्षति मुआवजा राशि का वितरण करेंगे।

सरकार की विशेष राहत योजना के तहत सिंगल क्लिक से 3 लाख 5 हजार 410 किसानों के बैंक खातों में कुल 238 करोड़ 78 लाख रुपये की मुआवजा राशि अंतरित की जाएगी। यह राशि अतिवृष्टि, बाढ़ और पीला मौजेक कीट व्याधि से प्रभावित फसलों की क्षति की भरपाई के रूप में दी जा रही है।


श्योपुर के 1 लाख 3 हजार किसानों को मिलेगा 100 करोड़ से अधिक मुआवजा

श्योपुर जिले के 428 ग्रामों के 1,03,78 किसानों को धान की फसल में हुए नुकसान के लिए 100 करोड़ 83 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा अन्य जिलों के किसानों को निम्नानुसार राशि दी जाएगी—

अन्य जिलों के मुआवजा विवरण

  • हरदा – 95,989 किसानों को सोयाबीन फसल क्षति पर 71 करोड़ 52 लाख रुपये

  • विदिशा – 51,830 किसानों को सोयाबीन व उड़द क्षति पर 29 करोड़ 15 लाख रुपये

  • नर्मदापुरम – 22,779 किसानों को सोयाबीन क्षति पर 19 करोड़ 84 लाख रुपये

  • धार – 19,173 किसानों को सोयाबीन व मक्का क्षति पर 10 करोड़ 31 लाख रुपये

  • खण्डवा – 12,961 किसानों को सोयाबीन में पीला मौजेक कीट क्षति पर 7 करोड़ 13 लाख रुपये


विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे मुख्यमंत्री

बड़ौदा में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें प्रमुख हैं—

लोकार्पण

  • सेसईपुरा में 2 करोड़ 75 लाख की लागत से निर्मित आदिवासी बालक आश्रम

शिलान्यास

  • श्योपुर नर्सिंग कॉलेज भवन — 14 करोड़ 80 लाख

  • 50 बिस्तरीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय — 14 करोड़ 95 लाख

  • बागवानी व खाद प्रसंस्करण ज्ञान प्रसार केंद्र — 96 लाख

  • नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र

    • ग्राम लहरौनी — 2 करोड़ 61 लाख

    • ग्राम बलावनी — 2 करोड़ 53 लाख

    • ग्राम डाबीपुरा — 2 करोड़ 49 लाख

कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को भी लाभ वितरित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here