यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान – 43 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही

0
45
Spread the love

श्योपुर, 10 सितंबर 2025

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस श्योपुर द्वारा शहर में वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 43 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई कर ₹19,800 का समन शुल्क वसूला गया।

मुख्य कार्रवाई इस प्रकार रही:

  • बिना हेलमेट – 33 चालान

  • बिना सीट बेल्ट कार – 05 चालान

  • ओवरलोडिंग वाहन – 02 चालान

  • ओवर स्पीडिंग वाहन – 03 चालान

भियान के दौरान पुलिस ने चालानी कार्रवाई के साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता, दस्तावेज रखने की जरूरत और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा यह अभियान 8 सितंबर से 22 सितंबर 2025 तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाना है।

🚨 यातायात पुलिस की अपील:

  • दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें।

  • चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं।

  • वाहन चलाते समय सभी जरूरी दस्तावेज (लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस, परमिट) साथ रखें।

  • निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ओवरलोडिंग और खतरनाक तरीके से वाहन न चलाएं।

  • शराब पीकर वाहन बिल्कुल न चलाएं।

“यातायात नियमों का पालन करें – सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित यात्रा का अवसर दें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here