श्योपुर, 10 सितंबर 2025
🏆 ढेगदा खेल परिसर में जारी 69वीं संभाग स्तरीय तीन दिवसीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रोमांच दूसरे दिन भी चरम पर रहा। पैदल चाल, दौड़, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक और हाईजम्प जैसी रोमांचक स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता में श्योपुर की प्रिंशी धाकड़ ने डिस्क थ्रो में बाजी मारी, वहीं 200 मीटर दौड़ में श्योपुर की पलक बघेल ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगिता में ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, भिण्ड, दतिया, अशोकनगर, गुना और श्योपुर से आईं टीमें हिस्सा ले रही हैं। लगभग 400 खिलाड़ी और 50 से अधिक स्पोर्ट्स ऑफिसर प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
👉 दूसरे दिन की प्रमुख विजेता:
-
5,000 मीटर पैदल चाल (अंडर-17 बालक वर्ग): रामचंद्र ढेगुला, ग्वालियर
-
3,000 मीटर पैदल चाल (अंडर-17 बालिका वर्ग): निहारिका राठौर, मुरैना
-
3,000 मीटर दौड़ (अंडर-17): सचिन तोमर (बालक, मुरैना), ज्योति राठौर (बालिका, शिवपुरी)
-
600 मीटर दौड़ (अंडर-14): अर्जुन लांबा (बालक, ग्वालियर), स्नेहा रावत (बालिका)
-
भाला फेंक (अंडर-17): आदित्य दांगी (बालक, शिवपुरी), प्रिया कुशवाह (बालिका, मुरैना)
-
1500 मीटर दौड़ (अंडर-17): विवेक (बालक, भिण्ड), मुस्कान (बालिका, मुरैना)
-
800 मीटर दौड़ (अंडर-17): नीतेश (बालक, शिवपुरी), मुस्कान (बालिका, मुरैना)
-
200 मीटर दौड़ (अंडर-14 बालिका वर्ग): पलक बघेल, श्योपुर
-
हाईजम्प (अंडर-14 बालिका वर्ग): प्रीत शर्मा, गुना
🎯 शिक्षा विभाग के क्रीड़ा अधिकारी अजय त्रिवेदी और देवेंद्र सिकरवार ने बताया कि प्रतियोगिता का तीसरा और अंतिम दिन खिलाड़ियों के लिए और भी रोमांचक साबित होगा।
