श्योपुर, 10 सितंबर 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की पहल पर श्योपुर जिले को शिवपुरी रैक पाइंट से 805 मैट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराया गया है। इफको कंपनी की रैक से मिली यह खेप जिले के किसानों तक समय पर पहुंचाने के लिए विभिन्न संस्थाओं को आवंटित कर दी गई है।
यूरिया वितरण का आवंटन इस प्रकार है:
-
विपणन संघ श्योपुर – 210 मैट्रिक टन
-
विपणन संघ बड़ौदा – 90 मैट्रिक टन
-
विपणन संघ विजयपुर – 90 मैट्रिक टन
-
मार्केटिंग समिति कराहल – 25 मैट्रिक टन
-
सेवा सहकारी समिति मानपुर – 120 मैट्रिक टन
-
कनापुर – 60 मैट्रिक टन
-
नागदा – 60 मैट्रिक टन
-
नागरगावंडा – 90 मैट्रिक टन
-
सोईकलां – 60 मैट्रिक टन
इन सभी केंद्रों से किसान यूरिया क्रय कर सकेंगे।
उप संचालक कृषि जी.के. पचौरिया ने जानकारी दी कि खरीफ 2025 सीजन के लिए कुल 26,870 मैट्रिक टन यूरिया की आवश्यकता का आंकलन किया गया था। अब तक जिले में 22,596 मैट्रिक टन यूरिया का भण्डारण हो चुका है, जिसमें से 20,325 मैट्रिक टन यूरिया का वितरण किसानों तक पहुंच चुका है।
उन्होंने बताया कि ताज़ा खेप के रूप में शिवपुरी रैक पाइंट से मिला 805 मैट्रिक टन यूरिया भी किसानों के लिए विभिन्न केंद्रों को भेज दिया गया है, जिससे खाद की उपलब्धता बनी रहे।
