मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण पर राजनीतिक दलों की बैठक, श्योपुर में 14 और विजयपुर में 18 नए केन्द्रों का प्रस्ताव

0
105
Spread the love

श्योपुर, 14 अगस्त 2025
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण संबंधी बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहमति से श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में 14 और विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 18 नए मतदान केन्द्र बनाने का प्रस्ताव पारित कर निर्वाचन आयोग को भेजा गया। साथ ही, श्योपुर में एक मतदान केन्द्र के भवन परिवर्तन और श्योपुर व विजयपुर में दो-दो मतदान केन्द्रों से मतदाताओं की शिफ्टिंग के प्रस्ताव भी आयोग को भेजने का निर्णय लिया गया।

बैठक में एसडीएम श्योपुर  गगन मीणा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  बी.एस. श्रीवास्तव, भाजपा से  दिनेश दुबोलिया, कांग्रेस से  रजाक अहमद, आम आदमी पार्टी से  अनिल मीणा, बसपा से  मिश्रीलाल बैरवा एवं  विकास बौद्ध, इलेक्शन सुपरवाइजर  इमरान खान,  मोहम्मद अखलाक सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

श्योपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित नए मतदान केन्द्र
अधिकांश स्थानों पर 1200 से अधिक मतदाताओं एवं दो किलोमीटर से अधिक दूरी के मानदंड के आधार पर प्रस्ताव भेजे गए हैं। इनमें प्रमुख हैं—

  • शासकीय प्राथमिक शाला भवन खैरघटा, माध्यमिक शाला भवन गांधीनगर, शासकीय प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर, माध्यमिक विद्यालय कलारना, हाईस्कूल भवन रायपुरा, प्राथमिक विद्यालय कौशलपुर, माध्यमिक विद्यालय चंबल कॉलोनी (मुख्य एवं अतिरिक्त कक्ष), शासकीय पीजी कॉलेज नवीन भवन श्योपुर, आंगनबाड़ी केन्द्र (पानी की टंकी के पास), माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-3 पुस्तकालय भवन, प्राथमिक शाला भवन विरमपुरा, नवीन प्राथमिक शाला भवन कुंज बड़ौदा (अतिरिक्त कक्ष) और एकीकृत माध्यमिक विद्यालय कालीतलाई।

  • भवन परिवर्तन हेतु माध्यमिक शाला भवन गोहेड़ा के स्थान पर हाईस्कूल भवन को मतदान केन्द्र बनाने का प्रस्ताव।

  • उप संचालक पशुपालन भवन एवं आंगनबाड़ी केन्द्र भवन-15बी गांधी नगर से 1200 से अधिक मतदाताओं को समीपस्थ मतदान केन्द्रों में शिफ्ट करने का प्रस्ताव।

विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित नए मतदान केन्द्र
प्राथमिक शाला भवन चक दातेती, टर्राखुर्द, आंगनबाड़ी भवन खैरोदा खुर्द, प्राथमिक शाला हरिहर की झोपड़ी मोहनपुरा, प्राथमिक शाला लीलदा, पंचायत भवन पचनया, कन्या प्राथमिक विद्यालय इकलौद, प्राथमिक विद्यालय सेवापुरा, धामिनी, मोहनपुर, पंचायत भवन सहसराम, माध्यमिक विद्यालय गसवानी, प्राथमिक शाला पहाड़ी, कपूरा, माध्यमिक विद्यालय पनवाड़ा, प्राथमिक शाला श्रीपुरा पश्चिमी भाग कराहल, आम वाला सहराना कराहल और माध्यमिक विद्यालय कुरकुटा शामिल हैं।

  • मतदाता शिफ्टिंग हेतु फॉरेस्ट चौकी पुरा और प्राथमिक शाला दक्षिणी भाग दोर्द के मतदाताओं को समीपस्थ केन्द्रों में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।

संख्या में वृद्धि
वर्तमान में श्योपुर विधानसभा में 329 और विजयपुर में 326 मतदान केन्द्र हैं। प्रस्तावों के अनुमोदन के बाद श्योपुर में केन्द्रों की संख्या बढ़कर 343 और विजयपुर में 344 हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here