स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, मंत्री शुक्ला करेंगे ध्वजारोहण

0
51
Spread the love


मुख्य समारोह वीर सावरकर स्टेडियम में सुबह 9 बजे से, रायपुरा हाईस्कूल में होगा मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम

श्योपुर, 14 अगस्त 2025
जिले में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त को शिवपुरी रोड स्थित वीर सावरकर स्टेडियम में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्य अतिथि नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।

मुख्य कार्यक्रम का क्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा। इसके बाद 9:02 से 9:07 बजे तक मध्यप्रदेश गान, 9:07 से 9:13 बजे तक परेड निरीक्षण, 9:13 से 9:18 बजे तक सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर एवं राष्ट्रगान का वादन किया जाएगा। 9:18 से 9:25 बजे तक मार्च पास्ट और परेड सलामी के दौरान मुख्य अतिथि परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त करेंगे।

सुबह 9:25 से 9:55 बजे तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का सीधा प्रसारण बड़ी एलईडी स्क्रीन पर होगा। 9:55 से 10 बजे तक मंत्री श्री शुक्ला का बधाई संदेश, 10 से 10:05 बजे तक रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े जाएंगे। 10:05 से 10:15 बजे तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान, 10:15 से 10:45 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और 10:45 से 11 बजे तक पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन होगा।

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम
मुख्य समारोह के उपरांत श्योपुर विकासखण्ड के ग्राम रायपुरा स्थित हाईस्कूल में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम होगा। इसमें मंत्री शुक्ला, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी बच्चों के साथ भोजन करेंगे।

ध्वजारोहण के अन्य कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 7 बजे गांधी पार्क में विधायक बाबू जण्डेल, जिला पंचायत में अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी ध्वजारोहण करेंगी। जिला एवं सत्र न्यायालय में 8 बजे प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  लीलाधर सोलंकी, कलेक्ट्रेट भवन पर 8 बजे कलेक्टर अर्पित वर्मा और कलेक्टर निवास पर सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण होगा।

इसके अलावा सभी शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं, नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों में भी प्रातः 7:30 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here