2263 बच्चों को मिल रहा मिशन वात्सल्य योजना का लाभ

0
42
Spread the love

श्योपुर | 03 अगस्त 2025

प्रतिमाह 4 हजार रुपये की आर्थिक सहायता | कलेक्टर की संवेदनशील पहल से बढ़ी बच्चों की संख्या

श्योपुर जिले में निराश्रित और बेसहारा बच्चों के लिए राहत की खबर है। जिले के 2263 बच्चों को मिशन वात्सल्य योजना के तहत स्पॉन्सरशिप योजना का सीधा लाभ मिल रहा है। इन बच्चों को प्रत्येक माह ₹4,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे उनके अध्ययन, पोषण और भरण-पोषण की जरूरतें पूरी हो सकें।

महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती रिशु सुमन ने जानकारी दी कि योजना का लाभ उन बच्चों को दिया जा रहा है जिनके माता-पिता नहीं हैं और वे अपने दादा-दादी या नाना-नानी के साथ रह रहे हैं, अथवा जिनके पिता नहीं हैं और वे अपनी मां के साथ रह रहे हैं।

2024-25 में 1942 बच्चों को मिला था लाभ

वित्तीय वर्ष 2024-25 में मिशन वात्सल्य योजना के तहत 1942 बच्चों के लिए ₹6 करोड़ 22 लाख का बजट स्वीकृत किया गया था, जिसे सभी पात्र बच्चों के खातों में अंतरित किया जा चुका है।

2025-26 में बढ़कर 2263 हुए लाभार्थी

वर्ष 2025-26 में यह संख्या 2263 हो गई है। यह वृद्धि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा की संवेदनशीलता एवं सतत निगरानी का परिणाम है। जनसुनवाई और अन्य माध्यमों से पात्र बच्चों की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ा जा रहा है। कलेक्टर द्वारा ऐसे बच्चों को आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।


👉 उल्लेखनीय है कि श्योपुर जिले में मिशन वात्सल्य योजना अब एक सशक्त सहारा बनकर उभरी है, जिससे कई निराश्रित बच्चों के जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा की भावना पैदा हुई है।

🖊️ रिपोर्ट: क्राइम नेशनल न्यूज़
📞 संपर्क: www.crimenationalnews.com | @crimenewsindia

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here