24 सहरिया बाहुल्य गांवों में बन रहे मल्टी परपज सेंटर (MPC), एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

0
113
Spread the love

स्वास्थ्य, पोषण, स्किल डवलपमेंट और स्वरोजगार पर रहेगा विशेष फोकस

श्योपुर, 03 अगस्त 2025
पीएम जनमन योजना के तहत श्योपुर जिले के 24 सहरिया बाहुल्य ग्रामों में मल्टी परपज सेंटर (एमपीसी) का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। प्रत्येक केंद्र की निर्माण लागत लगभग 60 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इन केंद्रों के निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं।

एमपीसी के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को स्वास्थ्य, पोषण, स्किल डवलपमेंट, वोकेशनल एजुकेशन, वित्तीय साक्षरता और सांस्कृतिक गतिविधियों जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जानकारी दी कि आरईएस को कार्य की क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसमें कुछ सेंटर नींव स्तर तक और कुछ छत स्तर तक पूर्ण हो चुके हैं।

जनजातीय समुदाय के लिए समर्पित पीएम जनमन योजना के तहत इन केंद्रों के जरिए स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत की जाएंगी। इसके लिए एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु कौशल उन्नयन और परंपरागत व्यवसायों में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

एमपीसी को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि यहां आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य सेवाएं, बैंकिंग कियोस्क, प्रशिक्षण कक्ष, सांस्कृतिक हॉल और ऑफिस संचालन की सभी व्यवस्थाएं होंगी। इन केंद्रों का संचालन ग्राम सभा और जिला स्तरीय निगरानी समिति के माध्यम से किया जाएगा।

इन 24 ग्रामों में बन रहे हैं मल्टी परपज सेंटर:

  1. दांतरदा खुर्द (आदिवासी बस्ती)

  2. खाखरिया का सहराना धीरोली

  3. बर्धा बुजुर्ग मोहल्ला

  4. महू

  5. बागल्दा सहराना

  6. इन्द्रपुरी सहराना राडेप

  7. जखोदा सहराना अगरा

  8. छापर आरोदा (आदिवासी बस्ती)

  9. मोहनपुर कीजरी

  10. बुढेरा

  11. टर्राकला (सहरिया कॉलोनी)

  12. कलारना

  13. रतनपुर पनवाडा

  14. मयापुर

  15. आवदा (आदिवासी बस्ती)

  16. गोरस (इन्द्रा कॉलोनी)

  17. भोटूपुरा खेराई

  18. सेसईपुरा (सेटलमेंट बस्ती)

  19. पिपरानी (पच्चीस कॉलोनी)

  20. ककरधा (गणेश मोहल्ला)

  21. भेला (पुरानी सहराना)

  22. निमोदामठ (ऊँची कॉलोनी)

  23. अजनोई

  24. गणेश मोहल्ला ककरधा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here