चना, सरसों उपार्जन की अंतिम तिथि 31 मई — किसान समय रहते कराएं स्लॉट बुकिंग स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि से 10 दिन पूर्व कराना होगा पंजीयन

0
73
Spread the love

श्योपुर, 19 मई 2025।
भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के अंतर्गत विपणन वर्ष 2025-26 के लिए चना और सरसों का उपार्जन कार्य श्योपुर जिले में 8 केंद्रों पर जारी है। किसानों को समर्थन मूल्य पर उपज बेचने हेतु 31 मई 2025 से पहले अपना स्लॉट बुक कराना आवश्यक है।

सरकार द्वारा चना का समर्थन मूल्य ₹5650 प्रति क्विंटल एवं सरसों का समर्थन मूल्य ₹5950 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

महत्वपूर्ण सूचना:
जो भी किसान भाई अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर बेचना चाहते हैं, उन्हें अंतिम तिथि (31 मई) से कम से कम 10 दिन पहले स्लॉट बुक कर लेना होगा। अंतिम तिथि के निकट पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।


जिले के उपार्जन केंद्रों की सूची:

  1. कराहल – स्टेट वेयरहाउस कराहल

  2. बड़ौदा – कृषि उपज मंडी स्थित स्टेट वेयरहाउस

  3. श्योपुर – स्टेशन रोड सेंट्रल वेयरहाउस प्रथम

  4. सोंईकलां – जैदा मंडी स्थित सेंट्रल वेयरहाउस द्वितीय

  5. कनापुर – जैदा मंडी स्थित सेंट्रल वेयरहाउस द्वितीय

  6. उतनवाड़ – जैदा मंडी स्थित स्टेट वेयरहाउस

  7. बीरपुर – कृषि उपज उपमंडी, वीरपुर

  8. विजयपुर – कृषि उपज मंडी, विजयपुर


 कृषि विभाग का आग्रह:
कृषि विभाग द्वारा जिले के समस्त किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते स्लॉट बुकिंग करा लें, जिससे उन्हें निर्धारित समर्थन मूल्य पर अपनी उपज का विक्रय करने में कोई असुविधा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here