श्योपुर एवं कराहल आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, पॉलीटेक्निक कॉलेज में 1 जून अंतिम तिथि

0
67
Spread the love

श्योपुर, 21 मई 2025।
श्योपुर जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) श्योपुर और कराहल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई तक विभागीय पोर्टल https://mpiticounseling.co.in पर पंजीयन एवं च्वॉइस फिलिंग कर सकते हैं।

आईटीआई श्योपुर के प्राचार्य  आशीष जैन ने बताया कि आवेदक 10 मई से 31 मई तक व्यवसायों और संस्थाओं के क्रम का चयन कर सकते हैं। 5 जून को कॉमन रैंक जारी की जाएगी। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो 6 जून से 8 जून तक ईमेल mpiticounseling2025@gmail.com पर रजिस्ट्रेशन नंबर और अंकसूची भेजकर सुधार कराया जा सकता है। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए प्रवेश प्रभारी श्री अतुल चतुर्वेदी से मोबाइल नंबर 7047515000 पर संपर्क किया जा सकता है।

आईटीआई श्योपुर में संचालित ट्रेड:

कोपा ,इलेक्ट्रीशियन ,फिटर ,मैकेनिक डीजल ,स्टेनोग्राफर (हिंदी)

आईटीआई कराहल में संचालित ट्रेड:

कोपा , इलेक्ट्रीशियन ,वेल्डर ,सोलर टेक्नीशियन

कराहल आईटीआई से संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9691875896 और 9098033769 उपलब्ध हैं।


पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर में प्रवेश प्रक्रिया जारी, 1 जून अंतिम तिथि

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय श्योपुर में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। महाविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग की ब्रांच संचालित की जा रही हैं। इच्छुक विद्यार्थी http://dte.mponline.gov.in पर जाकर 1 जून तक अपना पंजीयन कर सकते हैं।

प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए विद्यार्थी निम्न मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
8560962460, 9878129644, 7024945143, 7999126180

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here