राममय हुआ श्योपुर जिला, निकलीं भव्य शोभायात्राएं

0
165
Spread the love

 

श्योपुर दिनांक 22_1-2024

कई वर्षों के संघर्ष एवं बलिदानों के बाद भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में बने भव्य मंदिर में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।

इसको लेकर सोमवार को घर-घर में दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, भजन कीर्तन और महाआरती व भंडारे आयोजित किए जाएंगे। इस समय पूरा जिला राममय हो गया है। शहर से लेकर गांवों तक मंदिर सज गए हैं। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले भर में आयोजित वाले कार्यक्रमों की शुरूआत रविवार से ही हो गई। रविवार को श्योपुर में श्रीराम रैली और कलश यात्रा निकाली गई। यह रैली श्रीराम तलाई हनुमान मंदिर से शुरू हुई। इसमें मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे, राम आएंगे, युग रामराज का आ गया जैसे भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच धर्मप्रेमी युवा हाथों में ध्वज लेकर चल रहे थे। महिलाएं और बालिकाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। इस रैली में अधिकारी, कर्मचारियों सहित शहर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और धर्मप्रेमी शामिल हुए।

इस रैली में  रथनुमा वाहन में भगवान श्री राम दरबार की झांकी चल रही थी। भगवान श्री राम की यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टोड़ी गणेश मंदिर पहुंची। वहां महा आरती की गई। इसके बाद शहर के पंडित घाट पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां कलेक्टर संजय कुमार सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा समाजसेवी मौजूद थे।

 

कराहल में भी धूमधाम से निकली शोभायात्रा

 

अयोध्या में होने जा रहे भगवान राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर कर  रात 8 से 10 बजे तक सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान रामभक्त महेश भारद्वाज, नारायण कुशवाहा, संतोष धाकड़, मोहन कुशवाह, बंटी भूषण, हरेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र उपाध्याय, संजू मुद्गल आदि ने बताया कि 500 वर्ष का सपना अब साकार हुआ है। हम और युवा पीढ़ी धन्य हो गई, जो जीवंत आखों से राम मंदिर निर्माण देख पा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here