श्योपुर/ जेनी 29/10/2025
लगातार बारिश से धान की फसल खराब होने के बाद सिरसोद गांव के एक किसान ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान की पहचान कैलाश मीणा (50) के रूप में हुई है। वह करीब 9 बीघा में धान की खेती कर रहा था, लेकिन पिछले तीन दिन से लगातार बारिश ने उसकी मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी फसल सड़ने लगी थी, जिससे कैलाश मानसिक रूप से बेहद परेशान था।
सुबह खेत जाने के बाद वह वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसे खेत के पेड़ पर फंदे से लटका देखा। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और शव को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
विधायक पहुंचे अस्पताल, 50 लाख मुआवजे की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही श्योपुर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि “बारिश से किसान बर्बादी की कगार पर हैं, सरकार को तत्काल राहत देनी चाहिए।” विधायक ने प्रशासन से 50 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
ग्रामीणों ने शव वाहन रोक कर किया चक्काजाम, पुलिस बल तैनात
जब प्रशासन ने शव को एम्बुलेंस से गांव भेजने की कोशिश की, तो ग्रामीणों ने रास्ते में शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सैकड़ों की संख्या में किसान, महिलाएं और स्थानीय ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
ग्रामीणों का कहना था कि जब तक सरकार उचित आर्थिक सहायता और नौकरी की घोषणा नहीं करती, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। धरनास्थल समाज पर सेविका कोमल दीदी (थर्ड जेंडर ) विधायक बाबू जंडेल सहित कई कांग्रेस नेता और किसान संगठन मौजूद रहे।
किसान नेता अनिल सिंह को हिरासत में लेने की कोशिश, मचा हंगामा
पोस्टमार्टम के बाद जब प्रशासन शव लेकर गांव रवाना हो रहा था, तभी कांग्रेसी और किसान नेताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने किसान नेता अनिल सिंह को पकड़ने की कोशिश की, जिससे माहौल और गरम हो गया।
रात 8 बजे कलेक्टर पहुंचे, 15 लाख मुआवजे और नौकरी का आश्वासन
परिजनों से मिलने ग्राम सिरसौद पहुंचे कलेक्टर अर्पित वर्मा , हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
करीब रात 8 बजे कलेक्टर पहुंचे और परिजनों से चर्चा की। बातचीत के बाद प्रशासन ने परिजनों को रेड क्रॉस के माध्यम से 2 लाख रुपए नकद चेक, और 15 लाख रुपए मुआवजे की आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव भी भेजा गया का आश्वासन दिया। साथ ही परिवार की एक बेटी को सहायता अनुरुप संविदा पर नौकरी देने का भरोसा भी दिया गया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए और मामला शांत हुआ।
संबंधित खबरें और अपडेट्स के लिए विजिट करें:
👉 crimenationalnews.com
#किसानआत्महत्या #श्योपुरखबर #धानकीफसल #श्योपुरविधायक #कैलाशमीणा #मुआवजामांग #किसानप्रदर्शन #किसाननेआत्महत्याकी #crimenationalnews #श्योपुरसमाचार #धानफसलनुकसान #किसानसंकट







