किसानों की मांग—“संपूर्ण कर्ज माफी के साथ मिले फसल मुआवजा”

0
34
Spread the love

श्योपुर में भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

श्योपुर 31/10/2025
लगातार हो रही बारिश से बर्बाद हुई फसलों को लेकर आज भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि जिले में किसानों की धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। इससे पहले गर्मी की मूंग, खरीफ की सोयाबीन और तिल्ली भी बरबाद हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी किसान को मुआवजा नहीं मिला है।

उन्होंने बताया कि फसल नुकसान से एक किसान ने आत्महत्या कर ली, जबकि बाकी किसान कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। किसान संघ ने मांग की है कि सरकार किसानों को राहत देते हुए—

  • केंद्रीय व सहकारी बैंकों की केसीसी सहित समस्त कृषि ऋण माफ करे

  • नष्ट फसलों का मुआवजा सीधे किसानों के खातों में जमा करे

  • बिजली के संपूर्ण बिल माफ किए जाएं

  • पिछले 4 वर्षों के बिजली बिलों के अधिभार हटाकर केवल मूल राशि का 50% जमा कराने की सुविधा दी जाए

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर हरिशंकर पालीवाल, भीम सिंह जाट, लक्ष्मण सिंह मीणा, महावीर मीणा, प्रचार प्रमुख अजय शर्मा, बीज प्रमुख सुरेश जाट, युवा जिला संयोजक जितेंद्र मीणा, रामरतन शिवहरे, इंदरगाज सुमन, हरिओम मीणा, गुरपेज सिंह, खेमराज जाट, कृपाशंकर शर्मा, अर्जुन प्रजापति, नरेंद्र सांगवान सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

रिपोर्ट: Crime National News | www.crimenationalnews.com

#श्योपुर #किसानआंदोलन #भारतीयकिसानसंघ #फसलमुआवजा #कर्जमाफी #NarendraSinghChaudhary #MadhyaPradeshNews #CrimeNationalNews #KisanAndolan #SheopurNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here