🏫 कोटा, राजस्थान दिनांक 28/10/2025
ग्राम पंचायत बागली में आयोजित पंचायत शिविर के दौरान ग्राम उदयपुर में सरकारी विद्यालय के लिए गाँव के आबादी क्षेत्र से 2 किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में गलत भूमि आवंटित किए जाने का विरोध किया गया।
बागली ग्रामवासियों ने शिविर प्रभारी से आग्रह किया कि आवंटित भूमि को निरस्त करके ग्राम उदयपुरिया के आबादी क्षेत्र में सरकारी भूमि को विद्यालय के लिए आवंटित किया जाए। साथ ही उन्होंने मांग की कि भू माफियाओं और असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर बच्चों को न्याय दिलाया जाए।
इस मौके पर ग्राम पंचायत बागली के पूर्व सरपंच शिवराज सिंह हांडा, हनुमान सिंह हाड़ा, छीतर मीणा गुवाडी, रामनिवास गुवाडी, काडू बैरवा गुवाडी, दुर्गाशंकर मीणा बागली, मधुसूदन राठौर बागली, रमेश नागर बागली, बदरी गूजर गोठड़ा, किरोड़ी लाल गुजर पूर्व उप सरपंच गोठड़ा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
पूर्व सरपंच विजय टेपन ने कहा कि गरीब ग्रामवासियों के बच्चों को न्याय दिलाना प्राथमिकता है और शासन प्रशासन से आग्रह किया कि अतिक्रमणकारियों पर उचित कार्रवाई की जाए।
🔗 CrimeNationalNews.com
#UdaypurSchool #BagliGramPanchayat #LandAllocation #KotaNews #GovernmentSchool #CrimeNationalNews #GramShivir #JusticeForChildren #LandEncroachment #RajasthanNews
