आधार-समग्र की छोटी त्रुटियों से कोई पात्र हितग्राही न रहे वंचित: कलेक्टर शीला दाहिमा
दिव्यांग अर्पित को मिली शिक्षा प्रोत्साहन सहायता, घनश्याम को मिलेगा स्ट्रीट वेंडर योजना का लाभ
जनसुनवाई में अलग-अलग काउंटर लगाकर तत्काल निराकरण की नई पहल Jansunwai
श्योपुर, 09 जून 2026
जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रशासन का संवेदनशील और समाधान केंद्रित चेहरा देखने को मिला। कलेक्टर शीला दाहिमा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आधार, समग्र और अन्य दस्तावेजों की छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। Sheopur
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 345 आवेदनों की सुनवाई करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को तत्काल त्रुटि सुधार कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
न्यायालयीन मामलों में सही प्रक्रिया अपनाने की सलाह
कलेक्टर ने कहा कि सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा और अन्य न्यायालयीन मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदकों को सही मार्गदर्शन देकर अनावश्यक भ्रम और परेशानी से बचाया जाए।
8 वर्षीय दिव्यांग अर्पित को मिला योजना का लाभ
जनसुनवाई के दौरान ग्राम सोईकलां निवासी 8 वर्षीय दिव्यांग बालक अर्पित बैरवा को दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता राशि योजना के तहत पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। इससे परिवार के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। AdministrativeReform
दिव्यांग घनश्याम को मिलेगा व्यवसाय के लिए ऋण
वार्ड क्रमांक 10 बड़ौदा निवासी दिव्यांग घनश्याम सुमन ने व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर कलेक्टर ने सीएमओ बड़ौदा को पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर ऋण स्वीकृत करने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।
रेखा आदिवासी को संबल योजना से मिलेगी दो लाख की सहायता MPNews
ग्राम चकबमूलिया निवासी रेखा आदिवासी को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत बड़ी राहत मिली। कलेक्टर ने बताया कि उनके पति की सामान्य मृत्यु पर दो लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत हो चुकी है और शीघ्र ही उनके बैंक खाते में राशि पहुंच जाएगी।
पेयजल संकट पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
ग्राम ओछा की झोपड़ी और हिरनीखेड़ा से पहुंचे ग्रामीणों ने पेयजल संकट की समस्या उठाई। इस पर कलेक्टर ने पीएचई विभाग को तत्काल स्थल निरीक्षण कर नए हैंडपंप स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। http://SamagraID SamagraID
चंबल नहर में डूबे व्यक्ति के परिवार को मिलेगी आर्थिक सहायता
ग्राम मसावनी निवासी भरोसी बाई ने अपने पति की चंबल नहर में डूबने से हुई मृत्यु के बाद आर्थिक सहायता की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने आरबीसी प्रकरण तैयार कर चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत कराने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।
रामबिलास को मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ
ग्राम ननावद निवासी रामबिलास बैरवा को प्रशासन ने जानकारी दी कि उनका नाम पीएम आवास योजना 2.0 में शामिल कर लिया गया है और आगामी चरण में उन्हें योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
जनसुनवाई में नवाचार बना चर्चा का विषय
इस बार जनसुनवाई में प्रशासन द्वारा एक अभिनव पहल की गई। आवेदकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अलग-अलग विभागों के विशेष काउंटर लगाए गए।
पीएम किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना, समग्र आईडी, आधार सुधार, पीएम आवास और अन्य योजनाओं से संबंधित मामलों के लिए अलग-अलग काउंटर संचालित किए गए, जहां मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया गया।
जनसुनवाई में अपनाए गए इस नवाचार को आमजन ने सराहा और बड़ी संख्या में लोगों को तत्काल राहत मिली। SocialSecurityPension
