किसान कल्याण में नहीं रहेगी कोई कमी, हर किसान को सहकारिता से जोड़ना लक्ष्य: महेंद्र सिंह यादव

0
3
Spread the love

अपेक्स बैंक प्रशासक ने ली मैराथन समीक्षा बैठक, सदस्यता महाअभियान और हरित सहकार अभियान को दी रफ्तार

ऊर्जा बचाओ, स्थानीय अपनाओ और हरित सहकार को बनाओ जनआंदोलन: महेंद्र सिंह यादव

श्योपुर, 30 मई 2026 CrimeNationalNews

  #CrimeNationalNews#CrimeNationalNews मध्य प्रदेश को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में नई पहचान देने की दिशा में सहकारिता विभाग ने कमर कस ली है। अपेक्स बैंक (मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक भोपाल) के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने जिला पंचायत सभागार में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुरैना के शाखा प्रबंधकों एवं पैक्स प्रबंधकों की समीक्षा बैठक लेकर किसान हित से जुड़े अभियानों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया।  BJP 

बैठक में सहकारिता विस्तार, सदस्यता महाअभियान, ऊर्जा संरक्षण और हरित सहकार अभियान की समीक्षा करते हुए महेंद्र सिंह यादव ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया है और किसानों के उत्थान में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

हर किसान को सहकारिता से जोड़ने का लक्ष्य

बैठक में 14 अप्रैल से 30 जून 2026 तक चल रहे सदस्यता महाअभियान की समीक्षा की गई। महेंद्र सिंह यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक किसानों को सहकारी समितियों का सदस्य बनाया जाए तथा निर्धारित समय सीमा में अभियान के लक्ष्य पूरे किए जाएं।

उन्होंने सुझाव दिया कि बी-पैक्स संस्थाओं की वार्षिक आमसभा में चयनित सदस्य किसानों को सम्मानित कर उन्हें सहकारिता आंदोलन का प्रेरक बनाया जाए। 

SheopurNews

ऊर्जा संकट के बीच ‘ईंधन बचाओ-ऊर्जा बचाओ’ पर जोर

बैठक में वैश्विक ऊर्जा संकट का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ईंधन बचाओ-ऊर्जा बचाओ” आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही गई। कृषि और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ऊर्जा संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने की अपील की गई।

‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगी गति  KisanKalyanVarsh2026 

महेंद्र सिंह यादव ने स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बैंक मुख्यालय और पैक्स स्तर पर पौधरोपण के लक्ष्य समय पर पूरे करने को कहा।

उन्होंने कहा कि हरित सहकार अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा जनआंदोलन है।

भाजपा और सहकारिता जगत के कई वरिष्ठ चेहरे रहे मौजूद

बैठक में अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर मुरैना अशोक अर्गल, भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाह, वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारीलाल शुक्ला, दिनेश शर्मा, डॉ. योगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष आकाश भदौरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमल मकाशरे सहित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुरैना के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

किसान कल्याण, सहकारिता विस्तार और पर्यावरण संरक्षण को लेकर हुई यह बैठक जिले में सहकारी गतिविधियों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

#Sheopur #MahendraSinghYadav #ApexBank #CooperativeMovement #KisanKalyanVarsh2026 #FarmerWelfare #MembershipDrive #HaritSahkarAbhiyan #VocalForLocal #EkPedMaaKeNaam #MPNews #SheopurNews #CooperativeBank #AgricultureNews #BJP #MadhyaPradesh #FarmerNews #RuralDevelopment #EnergyConservation #CrimeNationalNews #BreakingNews #KisanSamman #GreenCampaign #CooperativeSociety #KisanHitMeSarkar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here