सुबह-सुबह निरीक्षण में खुली लापरवाही की पोल, एनआरएलएम, मनरेगा और विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी अनुपस्थित
श्योपुर, 29 मई 2026
CrimeNationalNews जिला पंचायत कार्यालय में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद ने अचानक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। निरीक्षण के दौरान 31 कर्मचारी और आउटसोर्स कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिसके बाद सीईओ ने सभी के खिलाफ एक-एक दिन का वेतन राजसात करने की कार्रवाई के निर्देश दिए।
सुबह 10:30 बजे हुए इस औचक निरीक्षण में कार्यालय की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया गया। जांच के दौरान कई शाखाओं में कर्मचारी अपनी सीटों से नदारद मिले, जिससे कार्यालयीन अनुशासन पर सवाल खड़े हो गए। MPNews
एनआरएलएम के जिम्मेदार अधिकारी भी मिले अनुपस्थित
निरीक्षण के दौरान एनआरएलएम के जिला प्रबंधक एमईडी गिर्राज मीणा, जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त अभिषेक भाले, जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन प्रमोद कुमार राय, प्रभारी जिला वित्त प्रबंधक अनिल सक्सैना, विकासखंड प्रबंधक श्योपुर जुगलकिशोर सोनी तथा भृत्य पप्पूलाल बिसारिया अनुपस्थित पाए गए।
इसके अलावा आउटसोर्स अकाउंटेंट विशाल मुदगल और आउटसोर्स ऑपरेटर कृष्णा मीणा भी मौके पर मौजूद नहीं मिले। MGNREGA
विभिन्न शाखाओं के 23 कर्मचारी भी नहीं पहुंचे कार्यालय
जिला पंचायत की विभिन्न शाखाओं के निरीक्षण में पीसीओ रामबाबू राठौर, बाबूलाल आर्य, भगत सिंह जाट, घनश्याम जाटव, सहायक ग्रेड-2 विपिन त्रिपाठी, सहायक ग्रेड-3 मनीष शिवहरे, कमल जाटव, तरुण त्रिपाठी और अमित तोमर अनुपस्थित पाए गए।
इसके अलावा डाटा एंट्री ऑपरेटर रागिनी शर्मा, माध्यमिक शिक्षक शैलेन्द्र दीक्षित, हरिराम सिंह जाट, प्राथमिक शिक्षक गुणेन्द्र शर्मा, भृत्य अमरलाल आदिवासी, जितेन्द्र बंसल, हेमंत माहौर, बृजमोहन पांचाल तथा जीआरएस रामलखन मीणा भी गैरहाजिर मिले। GovernmentEmployees
आउटसोर्स कर्मचारियों में शंकरलाल पयोरिया, डीसी आरजीएसए रामभरत जाटव, ऑपरेटर गोपालकृष्ण मुदगल, विनोद सुमन, राहुल राजौरिया तथा डीपीसी के आउटसोर्स भृत्य भी अनुपस्थित पाए गए।
लापरवाही पर सीधा प्रहार ZilaPanchayatSheopur
सीईओ सौम्या आनंद ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासनहीनता और समय पर उपस्थित न रहने की प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी 31 अनुपस्थित कर्मचारियों और आउटसोर्स कर्मियों के विरुद्ध एक-एक दिन का वेतन राजसात करने की कार्रवाई की गई है।
जिला पंचायत के इस औचक निरीक्षण के बाद कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही और पूरे कार्यालय में प्रशासनिक सख्ती की चर्चा होती रही।
