जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में ड्राइवर भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका, 15 मई तक करें आवेदन

0
3
Spread the love

श्योपुर, 17 अप्रैल 2026 

  CrimeNationalNews   रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए श्योपुर से अहम खबर सामने आई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अपने बहुउपयोगी वाहन के लिए संविदा आधार पर वाहन चालक पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

MPNews जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 15 मई 2026 शाम 05 बजे तक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में जमा कर सकते हैं। देर से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

SheopurJobs  भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है, साथ ही आवेदक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवार को 12 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

  LegalServices अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी के लिए सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्योपुर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here