नेशनल लोक अदालत को लेकर बैंक अफसरों की सख्त ब्रीफिंग, ज्यादा से ज्यादा केस निपटाने पर जोर

0
7
Spread the love

श्योपुर, 17 अप्रैल 2026 

CrimeNationalNews  आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में बैंक अधिकारियों और अधिवक्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि इस बार अधिक से अधिक प्रकरणों का निपटारा सुनिश्चित किया जाए और आमजन तक इसकी जानकारी तेज़ी से पहुंचाई जाए। MPNews

NationalLokAdalat  माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री कपिल मेहता के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में बैंक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को स्पष्ट किया गया कि नेशनल लोक अदालत के दौरान बैंक द्वारा दी जाने वाली छूट और समझौते के विकल्पों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। SheopurNews

  BankSettlement बैठक में यह भी जोर दिया गया कि लंबित बैंक ऋण मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर लोक अदालत में प्रस्तुत किया जाए, जिससे त्वरित समाधान संभव हो सके। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने स्तर पर प्रचार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें और उन्हें लोक अदालत में आने के लिए प्रेरित करें। ADRBuilding

LegalAwareness  इस दौरान जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश एवं प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सहायता अधिकारी, बैंक अधिकारी और संबंधित अधिवक्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here