CM मोहन यादव की सख्त समीक्षा, जल गंगा और संकल्प से समाधान अभियान पर कलेक्टरों को कड़े निर्देश

0
2
Spread the love

श्योपुर, 17 अप्रैल 2026 

  CrimeNationalNew  प्रदेश में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान और संकल्प से समाधान अभियान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाईलेवल समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कमिश्नर्स और जिला कलेक्टरों से सीधे संवाद कर जमीनी प्रगति का हिसाब मांगा और काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।  

  MohanYadav    सीएम ने साफ कहा कि जल संरक्षण, पेयजल व्यवस्था और जनहित से जुड़े अभियानों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उपार्जन कार्य, सीएम हेल्पलाइन, गर्मी के मौसम में बीमारियों की रोकथाम, बाल विवाह पर सख्ती और स्वच्छता सर्वेक्षण जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।  CMReview

  JalGangaAbhiyan  श्योपुर जिले में एनआईसी कक्ष से इस समीक्षा में कलेक्टर शीला दाहिमा सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी जुड़े। इनमें डीएफओ केएस रंधा, कूनो के आर थिरूकुराल, सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, एसडीएम श्योपुर गगन सिंह मीणा, एसडीएम कराहल बीएस श्रीवास्तव और डिप्टी कलेक्टर विजय शाक्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।  SankalpSeSamadhan

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में देरी न हो और हर अभियान का असर जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here