श्योपुर, 16 अप्रैल 2026
श्योपुर में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू होते ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। साफ संदेश दिया गया है—जिस किसान का स्लॉट बुक, वही केंद्र पर एंट्री। बिना स्लॉट पहुंचे किसानों को खरीदी का लाभ नहीं मिलेगा।
प्रशासन ने दो टूक कहा है कि स्लॉट के अनुसार ही किसान उपार्जन केंद्रों पर पहुंचे, ताकि भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके। बिना स्लॉट आने पर न सिर्फ परेशानी बढ़ेगी, बल्कि पूरी व्यवस्था भी बिगड़ सकती है।
जिन किसानों ने अभी तक स्लॉट बुक नहीं कराया है, उन्हें तुरंत बुकिंग करने की सलाह दी गई है, ताकि तय समय में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने का मौका न छूटे।
2625 रुपये क्विंटल पर खरीदी, 33 केंद्र बनाए गए
इस बार शासन द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2625 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। जिले भर में कुल 33 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जहां खरीदी की प्रक्रिया जारी है।
विजयपुर में उपार्जन केंद्र का शुभारंभ
कलेक्टर शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में विजयपुर में गेहूं उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने केंद्र पर पहुंचे किसानों का स्वागत किया और व्यवस्था का जायजा लिया।
👉 प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियमों का पालन ही किसानों के हित में है, इसलिए स्लॉट के अनुसार ही केंद्र पहुंचे और खरीदी प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।
