बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हुई गेहूं की फसल, 12.08 मिमी औसत वर्षा दर्ज

0
2
Spread the love

श्योपुर, 08 अप्रैल 2026 | Crime National News

SheopurNews श्योपुर जिले में बुधवार को हुई बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। जिले में 12.08 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई, लेकिन इस बारिश के साथ गिरे ओलों ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है। कई स्थानों पर गेहूं की बालियां टूटकर जमीन पर गिर गईं और दाने झड़ गए, जिससे किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं।

  WeatherAlert  अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 08 अप्रैल को श्योपुर में 17 मिमी, बड़ौदा में 6 मिमी, कराहल में 19.40 मिमी, विजयपुर में 16 मिमी और वीरपुर में 2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

वहीं 01 जून 2025 से अब तक जिले में कुल 1689.02 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक 1340.96 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। जिले की सामान्य औसत वर्षा 822 मिलीमीटर मानी जाती है।

  FarmersLoss ओलावृष्टि से किसानों के सपने टूटे

अचानक आई बारिश और ओलों ने खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई, जिससे गांव-गांव में मायूसी का माहौल है। किसी किसान के घर बेटे की शादी तय है तो कोई बेटी के हाथ पीले करने की तैयारी में था, लेकिन फसल चौपट होने से अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

आखातीज (अक्षय तृतीया) के करीब आते ही शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। किसान गेहूं की अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया।

Hailstorm   प्रशासन ने शुरू कराई नुकसान की जांच

फसल नुकसान को देखते हुए प्रशासन ने राजस्व अमले को फसल सर्वे और नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

बाजार पर भी पड़ेगा असर MPNews

बे-मौसम बारिश के कारण गेहूं भीगने से किसानों को बीज और अनाज दोनों में नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसका असर जिले के स्थानीय बाजार और व्यापार पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में दुकानदारी और व्यापार भी प्रभावित हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here