अग्निवीर सेना भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 10 अप्रैल अंतिम तिथि

0
2
Spread the love

 

“अग्निवीर भर्ती शुरू!”

👉 “10 अप्रैल तक करें आवेदन”

👉 “युवाओं के लिए बड़ा मौका!”

👉 “सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर”

👉 “Age Limit में बड़ी छूट!

श्योपुर, 02 अप्रैल 2026

भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया के तहत अग्निवीर (पुरुष) के लिए जी.डी., एस.के.टी., टेक्निकल, ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं) तथा महिला सेना पुलिस के पद शामिल हैं। इसके अलावा स्थायी पदों के अंतर्गत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट एवं सिपाही फार्मा के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आयु सीमा में इस वर्ष एक वर्ष की विशेष छूट दी गई है।

अग्निवीर पदों के लिए: 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच जन्मे अभ्यर्थी पात्र होंगे।

स्थायी पदों के लिए: 01 जुलाई 2004 से 01 जुलाई 2009 के बीच जन्मे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, महू से दूरभाष क्रमांक 7648815570 पर संपर्क कर सकते हैं।

#Agniveer #ArmyBharti #IndianArmy #SheopurNews #MPNews #GovtJobs #SarkariNaukri #ArmyRecruitment #BreakingNews #LatestJobs #YouthOpportunity

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here