मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में हेल्पडेस्क स्थापित, फोन–व्हाट्सएप–ईमेल से मिलेगी त्वरित सहायता
श्योपुर दिनांक 4 मार्च २०२6 भोपाल/नई दिल्ली
खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन ने मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
यह हेल्पडेस्क खाड़ी देशों में अध्ययन, रोजगार, व्यवसाय, पर्यटन या अन्य कारणों से रह रहे प्रदेशवासियों को तत्काल सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा। किसी भी प्रकार की आपात या सामान्य सहायता की स्थिति में संबंधित व्यक्ति या उनके परिजन सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।
खाड़ी देशों में मध्यप्रदेश निवासी
भारत सरकार से होगा समन्वय
कंट्रोल रूम के माध्यम से जरूरत पड़ने पर भारत सरकार और अन्य संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाएगी। उद्देश्य साफ है—विदेश में रह रहे प्रदेशवासियों को संकट की घड़ी में अकेला न छोड़ना।
मध्यप्रदेश 24×7 कंट्रोल रूम
मध्यप्रदेश 24×7 कंट्रोल रूम24×7 कंट्रोल रूम संपर्क विवरण
📞 दूरभाष: 011-26772005
📱 व्हाट्सएप: 9818963273
📧 ई-मेल: mphelpdeskgulf@gmail.com
मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली हेल्पडेस्क
प्रदेश शासन ने खाड़ी देशों में रह रहे सभी मध्यप्रदेशवासियों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध संपर्क माध्यमों का उपयोग करें।
संदेश स्पष्ट—विदेश में रहें निश्चिंत, संकट में मध्यप्रदेश शासन आपके साथ।
-
Gulf Countries MP Residents Help
-
MP Government Emergency Support
- विदेश में फंसे भारतीय
- MP Bhawan Delhi Control Room
