श्योपुर के सुनियोजित विकास की बड़ी पहल: विकास प्रकोष्ठ का गठन, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय बने नोडल अधिकारी

0
9
Spread the love

श्योपुर, 06 मार्च 2026
श्योपुर शहर के सुनियोजित और व्यवस्थित विकास को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर “विकास प्रकोष्ठ” का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, भूमि प्रबंधन और भविष्य की विकास योजनाओं को व्यवस्थित रूप से लागू करना है।

इस प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय होंगे, जबकि इसका संचालन शहरी विकास अभिकरण के माध्यम से किया जाएगा। समिति में एडिशनल एसपी, एसडीएम, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग के ईई, जिला परिवहन अधिकारी, सीएमओ श्योपुर और तहसीलदार श्योपुर को शामिल किया गया है।

Sheopur Vision Document 2047,

शहर के भविष्य के लिए तैयार होगा विजन डॉक्यूमेंट 2047

विकास प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में सुधार, पुनर्धनत्वीकरण योजना तैयार करना और उसके क्रियान्वयन की निगरानी करना होगा। इसके साथ ही शहर में नए ट्रांसपोर्ट नगर और आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास योजनाओं पर भी यह प्रकोष्ठ नजर रखेगा।

प्रकोष्ठ द्वारा “विजन डॉक्यूमेंट 2047 – श्योपुर” भी तैयार किया जाएगा, जिसमें शहर के दीर्घकालीन विकास की रूपरेखा तय की जाएगी।

Sheopur Transport Nagar Plan

शासकीय भूमि का बनेगा लैण्ड बैंक

प्रकोष्ठ शहर और आसपास के क्षेत्रों की शासकीय भूमि का लैण्ड बैंक तैयार करेगा। भविष्य में किसी भी विभाग को भूमि की आवश्यकता होने पर इसी प्रकोष्ठ के माध्यम से भूमि चिन्हांकित कर आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Sheopur Land Bank

खाली पड़ी या गलत उपयोग वाली भूमि पर कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन विभागों को भूमि आवंटित होने के बावजूद दो वर्ष से अधिक समय तक उपयोग नहीं किया गया है, या आवश्यकता से अधिक भूमि ली गई है, उनसे भूमि वापस लेने की कार्रवाई भी की जाएगी।

इसके साथ ही ऐसे मामलों पर भी कार्रवाई होगी, जहां आवंटित भूमि का उपयोग मूल उद्देश्य से अलग किया जा रहा है

ट्रैफिक और प्रदूषण पर भी सख्ती

विकास प्रकोष्ठ को उन शासकीय और गैरशासकीय प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई के अधिकार भी दिए गए हैं, जिनके कारण शहर में भीड़भाड़, भारी वाहनों की आवाजाही और प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है।

Sheopur City Development Plan

नगर विकास योजना पर होगी सतत पहल

प्रकोष्ठ संयुक्त संचालक नगर एवं ग्राम निवेश से समन्वय कर श्योपुर नगर विकास योजना और जिले के अन्य निवेश क्षेत्रों के विकास की योजनाओं को तैयार करने की दिशा में लगातार प्रयास करेगा।

नोडल अधिकारी समय-समय पर बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेंगे।


श्योपुर विकास प्रकोष्ठ,

Sheopur Development Cell

#SheopurNews #SheopurDevelopment #MadhyaPradeshNews #UrbanDevelopment #SheopurVision2047 #TrafficManagement #LandBank #CrimeNationalNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here