35 परीक्षा केंद्र, 11,379 परीक्षार्थी, 17 सेंटरों पर लगेंगे जैमर
श्योपुर 08 फरवरी 2026
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल के अंतर्गत हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलमुक्त कराने के लिए सख्त इंतजाम किए हैं।
हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं 10 फरवरी से और हाईस्कूल की परीक्षाएं 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ होंगी। जिले में कुल 11 हजार 379 परीक्षार्थी 35 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
परीक्षा के दौरान 17 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल नेटवर्क निष्क्रिय करने हेतु जैमर लगाए जाएंगे। ये जैमर हाईस्कूल के 6 मुख्य विषयों और हायर सेकेंडरी के 12 मुख्य विषयों के प्रश्नपत्रों के दौरान सक्रिय रहेंगे।
प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर परिधि में धारा 144 जैसे प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं। धरना, रैली, जुलूस, ध्वनि प्रदूषण एवं 5 से अधिक व्यक्तियों के एकत्रीकरण पर रोक रहेगी।
जिला व ब्लॉक स्तर पर निगरानी दल गठित किए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष पर्यवेक्षक एवं कलेक्टर प्रतिनिधि तैनात रहेंगे।
आंकड़ों पर एक नजर
-
कक्षा 12वीं: 4,678 परीक्षार्थी (परीक्षा 10 फरवरी से)
-
कक्षा 10वीं: 6,701 परीक्षार्थी (परीक्षा 13 फरवरी से)
-
कुल परीक्षा केंद्र: 35
-
परीक्षा समय: प्रातः 9 से 12 बजे तक
-
रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 8:30 बजे से पहले
रविवार को सभी केंद्राध्यक्षों व सहायक केंद्राध्यक्षों के साथ गूगल मीट के माध्यम से बैठक कर फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
MP Board Exam 2026, Sheopur Board Exam, 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा, Exam Jammer News, Sheopur Education News, Crime National News, Board Exam Security, MPBSE News
