कंट्रोल रूम पर दर्ज कराएं पानी की डिमांड, लिकेज व तकनीकी खामियां होंगी दूर
श्योपुर, 06 फरवरी 2026
चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के तहत जल आपूर्ति को सुचारू करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार कमांड क्षेत्र के किसानों एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने की।
बैठक में अपर कलेक्टर ने क्रियान्वयन एजेंसी को निर्देश दिए कि पानी छोड़े जाने के दौरान सामने आई लिकेज एवं तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए। साथ ही किसानों से अपील की गई कि वे सिंचाई के लिए अपनी पानी की डिमांड कंट्रोल रूम पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं।
हर गांव में किसान प्रतिनिधि बनाने पर सहमति
अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने कहा कि प्रत्येक गांव में किसान प्रतिनिधि नियुक्त किए जा सकते हैं, जो
-
किसानों की पानी की डिमांड दर्ज कराएंगे
-
खेतों तक पानी पहुंचने की तस्दीक और निगरानी करेंगे
इससे परियोजना क्षेत्र में जल वितरण की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।
10 गांवों में सिंचाई लक्ष्य, 10 लूप पर छोड़ा गया पानी
बैठक में बताया गया कि पिछली बैठक के निर्णय अनुसार कम से कम 10 गांवों में सिंचाई सुविधा सुचारू करने का लक्ष्य तय किया गया था। इस दौरान क्रियान्वयन एजेंसी द्वारा 10 लूप पर पानी छोड़ा गया, जहां कुछ स्थानों पर लिकेज की समस्या सामने आई, जिसे मरम्मत कर दूर किया गया है।
निर्णय लिया गया कि
➡️ आगामी 10 दिनों में ओएमएस बॉक्स व लिकेज से जुड़ी सभी समस्याएं दूर की जाएंगी
➡️ किसानों की डिमांड के आधार पर ही लूप में पानी छोड़ा जाएगा
➡️ किसान प्रतिनिधि खेतों में पानी पहुंचने की स्थिति का आंकलन करेंगे
10 दिवस पश्चात पुनः समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
किसानों से अधिक से अधिक डिमांड करने की अपील
परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी के प्रतिनिधियों ने किसानों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक पानी की डिमांड दर्ज कराएं, जिससे परियोजना क्षेत्र में समान और प्रभावी जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
हेल्पलाइन नंबर
📞 9303604976
📞 8962412305
बैठक में ये अधिकारी व किसान रहे मौजूद
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में
-
जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री चैतन्य चौहान
-
उप संचालक कृषि जीके पचौरिया
-
परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी डब्ल्यूपीआईएल के प्रतिनिधि दिग्विजय सिंह
-
अन्य विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान
उपस्थित रहे।
