श्योपुर।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार हाल ही में हुई अतिवृष्टि और बे-मौसम बारिश से प्रभावित फसलों की क्षति का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा सर्वे अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया है।
एडीएम रूपेश उपाध्याय ने बताया कि जिले के 429 प्रभावित गांवों में से 380 गांवों में सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 49 गांवों में सर्वे प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा 70 गांवों के पात्रक भर दिए गए हैं और 57 गांवों में प्रकाशन कार्य भी संपन्न हो चुका है।
उन्होंने कहा कि कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीमें लगातार फील्ड में कार्यरत हैं ताकि किसानों को हुए नुकसान का सही मूल्यांकन किया जा सके और मुआवज़ा वितरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सके।
प्रशासन ने सभी ग्रामवासियों से अपील की है कि प्रकाशन के समय ग्राम में उपस्थित रहें, ताकि किसी भी पात्र किसान का नाम सूची से न छूटे।
जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सर्वे पूर्ण होते ही मुआवज़ा वितरण की कार्यवाही तत्काल प्रारंभ की जाएगी, जिससे प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत मिल सके।
