श्योपुर, 13 अक्टूबर 2025
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जिले के दीर्घकालीन विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया गया है। यह समिति जिले की जनता, जनप्रतिनिधियों और हितधारकों के सुझावों के आधार पर विकास योजनाएं तैयार करेगी।
समिति में जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला उपाध्यक्ष होंगे, जबकि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा सदस्य-सचिव के रूप में कार्य करेंगे।
इसके साथ ही समिति में सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, विधायक श्योपुर बाबू जण्डेल, विधायक विजयपुर मुकेश मल्होत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी, जनपद अध्यक्ष श्योपुर रीना आशीष मीणा, कराहल जनपद अध्यक्ष बत्तो बाई आदिवासी, विजयपुर जनपद अध्यक्ष बदन सिंह रावत और नगरपालिका परिषद श्योपुर अध्यक्ष पदेन सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।
नामांकित सदस्य के रूप में समिति में शामिल हैं —
रामनिवास रावत, दुर्गालाल विजय, बृजराज सिंह चौहान, सीताराम आदिवासी, महावीर सिंह सिसौदिया, कैलाश नारायण गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह जाट, डॉ. अशोक आचार्य, अरविन्द सिंह जादौन, मिथलेश तोमर, गिर्राज सिंह चौधरी, रमेश गर्ग, रामस्वरूप मीणा, लखन सिंह जाट, डॉ. एस.के. तिवारी, सतीश सिंहल, ओमप्रकाश शर्मा, रामअवतार दीक्षित, जुगराज बैरवा और नरेन्द्र मीणा।
यह समिति जिले के परंपरागत कौशलों की पहचान कर “वोकल फॉर लोकल” की भावना को बढ़ावा देगी। साथ ही जिले की समृद्धि का रोडमैप तैयार करेगी और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के सुझाव देगी।
समिति का उद्देश्य जिले में स्थानीय प्रयासों से चल रहे नवाचारों को योजनाओं के रूप में मूर्त रूप देना, रोजगार सृजन को प्रोत्साहन देना तथा कृषि, उद्योग, व्यापार, जल संरक्षण, पर्यावरण और खनिज जैसे क्षेत्रों में विकास का मार्ग प्रशस्त करना है।
👉 कुल मिलाकर यह समिति “विकसित मध्यप्रदेश” के लक्ष्यों को ज़मीनी हकीकत में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
