“बिजली की हाईटेंशन लाइन में फंसे बाज़ को बचाया, इंसानियत की मिसाल बनी आरंभ पथ वेलफेयर सोसाइटी”

0
82
Spread the love

रिपोर्ट  : क्राइम नेशनल न्यूज़ | भोपाल  सैयद अनम हामिद

• नारियलखेड़ा, भोपाल में हाई टेंशन लाइन में फंसा फाल्कन बाज़

• आरंभ पथ वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक सैयद अनम हामिद ने की पहल

• सभी विभागों के सहयोग से बाज़ को सुरक्षित निकाला गया

• बाज़ को वन विभाग के हवाले किया गया

• मानवता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

•             विडियो में देखें पूरा खुलासा

भोपाल, 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार, रात्रि 7:30 बजे)
भोपाल के नारियलखेड़ा क्षेत्र में उस वक्त दिल छू लेने वाला दृश्य देखने को मिला, जब एक फाल्कन (शिकारी बाज़) बिजली की हाई टेंशन लाइन में फंस गया और जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने लगा।

सूचना मिलते ही आरंभ पथ वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक सैयद अनम हामिद ने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू कराया। उनके साथ सोसाइटी सदस्य हामिद मोहम्मद खान भी इस मिशन में जुट गए।

फौरन वन विभाग (DFO ऑफिसर), पुलिस प्रशासन (112), भोपाल नगर निगम गार्डन शाखा, हाइड्रॉलिक ट्रॉली दल, और बिजली विभाग को सूचना दी गई। सभी के संयुक्त प्रयासों से एक संवेदनशील लेकिन जोखिमभरा ऑपरेशन शुरू किया गया।

विद्युत विभाग ने तत्काल 10 से 15 मिनट तक नारियलखेड़ा से मिलिट्री गेट तक की बिजली आपूर्ति बंद की, ताकि बाज़ को सुरक्षित निकाला जा सके। समन्वय और साहस के साथ अभियान सफल हुआ — फाल्कन बाज़ को सुरक्षित निकालकर वन्य संरक्षक कर्मियों को सौंप दिया गया।

इस मौके पर सैयद अनम हामिद ने कहा —

“यह केवल एक पक्षी को बचाने का कार्य नहीं, बल्कि मानवता और करुणा का संदेश है।
आरंभ पथ वेलफेयर सोसाइटी का संकल्प है कि हर बेजुबान जीव के प्रति दया, सम्मान और संरक्षण की भावना के साथ कार्य किया जाए।”

अंत में, इस अभियान की सफलता ने यह साबित कर दिया कि जब इंसानियत जागती है तो कोई भी जीव बेजुबान नहीं रहता।

जय हिंद, जय भारत 🇮🇳
रिपोर्ट  : क्राइम नेशनल न्यूज़ | भोपाल

🔗 यह भी पढ़ें:

भोपाल समाचार

पर्यावरण और वन्यजीव

सोसाइटी और सेवा कार्य

मध्य प्रदेश अपडेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here