श्योपुर, 10 अक्टूबर 2025
माननीय विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर श्योपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर 11 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे सड़क मार्ग से श्योपुर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष 11 अक्टूबर को प्रातः 11.30 बजे ग्वालियर से बैराड-पोहरी होकर श्योपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा अपरान्ह 3 बजे श्योपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यकर्ताओं से सांय 4 बजे से 7 बजे तक भेंट करेंगे। 11 अक्टूबर की रात्रि वे श्योपुर में विश्राम करेंगे। 12 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
