मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर तैयारियां तेज कलेक्टर अर्पित वर्मा ने हेलीपेड, सभास्थल और रोड शो मार्ग का किया निरीक्षण

0
71
Spread the love

श्योपुर, 09 अक्टूबर 2025
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 12 अक्टूबर को श्योपुर जिले के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा ने गुरुवार को वीर सावरकर स्टेडियम स्थित हेलीपेड स्थल, मेला ग्राउंड स्थित सभास्थल और प्रस्तावित रोड शो मार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष  शशांक भूषण, अपर कलेक्टर  रूपेश उपाध्याय, एएसपी  प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीएम  गगन सिंह मीणा, एसडीओपी  राजीव गुप्ता, महाप्रबंधक विद्युत  पाटीदार, तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा, आरटीओ श्रीमती रंजना कुशवाह, टीआई  सतीश चौहान, यातायात प्रभारी  संजय राजपूत, सीएमओ  राधेरमण यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर  वर्मा ने हेलीपेड स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से चारों ओर बैरिकेड्स लगाने और डामर कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हेलीपेड स्थल पर प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

इसके बाद कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रोड शो मार्ग का अवलोकन किया। रोड शो कार्यक्रम भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर वीर सावरकर स्टेडियम, गुलम्बर, मैन चौराहा, गणेश बाजार, पुल दरवाजा, बडौदा रोड और पटेल चौक तक रहेगा। इस दौरान मार्ग की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और भीड़ प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

कलेक्टर ने  हजारेश्वर मेला मैदान पहुंचकर सभास्थल की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले हितग्राही, ग्रामीण और नागरिकों के लिए पेयजल एवं पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष  शशांक भूषण से भी कार्यक्रम संबंधी तैयारियों पर चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here