सुरेश कुमार ने संभाला चम्बल संभाग आयुक्त का कार्यभार

0
44
Spread the love


श्योपुर, 07 अक्टूबर 2025

चम्बल संभाग को नए आयुक्त मिल गए हैं। वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी  सुरेश कुमार ने सोमवार, 06 अक्टूबर को आयुक्त चम्बल संभाग के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे पन्ना जिले के कलेक्टर एवं प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्यरत रहे हैं। पदभार ग्रहण करते ही श्री सुरेश कुमार ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और कार्य व्यवस्था की जानकारी ली।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर  अश्विनी कुमार रावत, संयुक्त आयुक्त विकास  बी.एस. जाटव, डिप्टी कमिश्नर राजस्व  अशोक चौहान, एसडीएम अम्बाह  रामनिवास सिकरवार, एसडीएम मुरैना  बी.एस. कुशवाह सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here