सोयाबीन उत्पादक किसानों को मिलेगा भांवातर योजना का लाभ पारदर्शी खरीदी प्रक्रिया के लिए अधिकारी तैनात

0
49
Spread the love


जिले में 7 पंजीयन केंद्र, 17 अक्टूबर तक पंजीयन संभव

श्योपुर, 04 अक्टूबर 2025

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार जिले के सोयाबीन उत्पादक किसानों को भावांतर योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए कृषि उपज मंडियों में पारदर्शी खरीदी प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

सोयाबीन के समर्थन मूल्य 5328 रुपये प्रति क्विंटल पर भांवातर राशि का भुगतान बैंक खातों में सीधे डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। पंजीयन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक जारी रहेगी। जिले में 7 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें श्योपुर, दांतरदा कलां, बडौदा, कराहल, वीरपुर, विजयपुर और सहसराम शामिल हैं। इसके अलावा किसान पैक्स, सीएससी और एमपी किसान ऐप के माध्यम से भी पंजीयन कर सकते हैं।

अर्पित वर्मा ने बताया कि तिलहनी फसल सोयाबीन के लिए भावांतर योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सोयाबीन की खरीदी 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक होगी। मंडियों में व्यापारियों द्वारा बोली की निगरानी वीडियो कैमरों से की जाएगी और न्यूनतम बोली का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

जिले में अनुमानित 3319 हेक्टयर में सोयाबीन का रकबा है और 33 हजार क्विंटल उत्पादन की संभावना है। सबसे अधिक रकबा विजयपुर तहसील में है। खरीदी प्रक्रिया के लिए श्योपुर मंडी के लिए एसडीएम श्योपुर गगन सिंह मीणा, विजयपुर के लिए एसडीएम अभिषेक मिश्रा और बडौदा मंडी के लिए तहसीलदार मनीषा मिश्रा जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here