श्योपुर, 30 सितंबर 2025
स्मैक मुक्त जन जागरण अभियान के सहयोग से जिलेवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर श्योपुर जिले को स्मैक जैसे घातक नशे से मुक्त कराने हेतु प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
पूरी खबर विडियो देखें
जिले के नागरिकों ने कहा है कि श्योपुर वर्तमान में स्मैक की चपेट में आकर गंभीर सामाजिक संकट का सामना कर रहा है। विशेषकर युवा वर्ग शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन से दूर होकर विनाश की ओर बढ़ रहा है। लगभग चार वर्ष पूर्व से जिले की जनता प्रशासन से नशामुक्ति के लिए लगातार आग्रह कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वर्ष 2021 में तो हजारों की संख्या में लोगों ने श्री टोडी गणेश मंदिर पर ज्ञापन भी दिया था।
इस बार जिले के लोग प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर इसे “सौगात” के रूप में उम्मीद जताते हुए अपील कर रहे हैं।
नशे की समस्या के मुख्य कारण
1️⃣ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्मैक का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है।
2️⃣ बेरोजगार युवा सबसे अधिक इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं।
3️⃣ परिवारों में आर्थिक व सामाजिक विघटन बढ़ रहा है।
4️⃣ स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर दबाव उत्पन्न हो रहा है।
अभियान में हुए सहभागिता
जन जागरण अभियान के तहत स्टेडियम से लेकर कलेक्ट ऑफिस तक उपस्थित लोग मिलकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल थे—
विवेक भारद्वाज, अमित सिंह चौहान, देवेंद्र शर्मा, समीर बिहारी सिंह सोलंकी, कप्तान जाट, राम लखन नाभा खेड़ी, नरेश चौरसिया, डॉक्टर गायत्री मित्तल, विष्णु मेरोठा, शैलेंद्र जैन, नंदकिशोर हसीन कुरैशी, दीपक गॉड।
मांगी गई प्रमुख कार्रवाइयाँ
-
श्योपुर जिले में शीघ्र विशेष नशामुक्ति अभियान चलाया जाए।
-
अवैध नशा कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई हेतु विशेष टास्क फोर्स गठित की जाए।
-
स्कूल, कॉलेज और पंचायत स्तर तक जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
-
बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर नशे से बाहर निकाला जाए।
जिलेवासियों ने प्रधानमंत्री से उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में इस दिशा में जल्द ठोस एवं प्रभावी कदम उठाकर श्योपुर को नशे की इस भयंकर समस्या से मुक्त कराया जाएगा।
