श्योपुर, 27 अगस्त 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक महाविद्यालयीन नवीन बालक छात्रावास श्योपुर के अधीक्षक को छात्रावास संचालन में लापरवाही बरतने पर अधीक्षकीय प्रभार से हटाने की कार्यवाही की गई है।
जारी आदेश के अनुसार अधीक्षक वीरेंद्र सिंह जगनेरी को अधीक्षकीय प्रभार से मुक्त करते हुए उनकी मूल पदस्थ संस्था शासकीय प्राथमिक विद्यालय बूढ़ा गोठरा के लिए कार्यमुक्त किया गया है।
छात्रावास का प्रभार आगामी आदेश तक प्राथमिक शिक्षक, एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जालेरा को सौंपा गया है।
