छिमछिमा हनुमान मंदिर पर 26 अगस्त को विशाल मेला एडीएम ने व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

0
146
Spread the love

श्योपुर, 22 अगस्त
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने 26 अगस्त को लगने वाले प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

अवलोकन के दौरान एसडीएम विजयपुर  अभिषेक मिश्रा, एसडीओपी  राघवेन्द्र सिंह तोमर, तहसीलदार श्रीमती अमिता सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अपर कलेक्टर ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे, ऐसे में सुरक्षा प्रबंधों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने दुकानों की व्यवस्था, मार्गों की स्थिति, पानी व प्रकाश जैसी सुविधाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की सुविधा और मेले के सुचारु संचालन के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here