श्योपुर दिनांक : 21 अगस्त 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने गुरुवार को खातौली पुल निरीक्षण से लौटते समय जलालपुरा चौकी पर एक अनोखा नजारा देखा। यहां परंपरागत तरीके से नमकीन बना रही एक बुजुर्ग महिला को देखकर वे वहीं रुक गए।
कलेक्टर वर्मा ने दुकान पर खड़े होकर सेव और पपड़ी का स्वाद लिया, साथ ही चने की दाल भी टेस्ट की।
उन्होंने एक किलो नमकीन का पैकेट खरीदा और दुकानदार श्री श्यामसुंदर नामा से चर्चा की।
दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान लगभग 100 साल पुरानी है, पहले उनके पिता और दादाजी भी यही काम करते थे।


कलेक्टर वर्मा ने देशी भट्टी पर झारी से पपड़ी बना रही बुजुर्ग महिला से रेसिपी भी पूछी और उनके हुनर की सराहना की।
दुकानदार ने पैसे लेने से इंकार किया, लेकिन कलेक्टर ने समझाकर उन्हें पैसे स्वीकारने पर राज़ी किया।
सेव-पपड़ी के देसी स्वाद से प्रभावित कलेक्टर वर्मा ने दो बार गरम-गरम पपड़ी खाई और दुकान की शुद्धता व परंपरागत तरीके की खुलकर तारीफ की।