लाडली बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा: मुख्यमंत्री ने 27वीं किस्त के साथ 250 रुपये का विशेष शगुन भी भेजा

0
44
Spread the love

 

श्योपुर, 07 अगस्त 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख बहनों को एक साथ 1857 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा बहनों को रक्षाबंधन पर्व का शगुन स्वरूप 250 रुपये की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की गई। इस प्रकार प्रत्येक हितग्राही बहना को कुल 1500 रुपये की राशि मिली।

राज्य स्तरीय यह कार्यक्रम राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से सिंगल क्लिक के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसका लाइव प्रसारण श्योपुर जिले के एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम के रूप में देखा गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार अम्ब सहित लाभार्थी बहनाएं उपस्थित रहीं।

श्योपुर जिले की 1 लाख 8 हजार 574 लाडली बहनों के खातों में पहुंचे 1500-1500 रुपये

इस अवसर पर श्योपुर जिले की कुल 1 लाख 08 हजार 574 लाडली बहनाओं के खातों में कुल 16 करोड़ 05 लाख 51 हजार 600 रुपये की राशि अंतरित की गई। योजना के तहत जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की बहनाओं को लाभ मिला, जिनमें शामिल हैं:

  • नगरपालिका श्योपुर क्षेत्र – 11,737 बहनाएं

  • नगर परिषद बड़ौदा – 3,389 बहनाएं

  • नगर परिषद विजयपुर – 2,822 बहनाएं

  • जनपद पंचायत श्योपुर – 43,801 बहनाएं

  • जनपद पंचायत कराहल – 11,618 बहनाएं

  • जनपद पंचायत विजयपुर – 35,210 बहनाएं

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 28 लाख हितग्राहियों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग हेतु 43 करोड़ 90 लाख रुपये की राशि भी अंतरित की।

लाडली बहनों के चेहरों पर रक्षाबंधन से पूर्व मिली यह सौगात एक सुखद मुस्कान और आत्मबल लेकर आई है। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here