नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल, अध्यक्ष की गैरमौजूदगी से नाराज दुकानदार

0
91
Spread the love

श्योपुर 2/4/2025

श्योपुर नगर में नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों ने नगर पालिका अध्यक्ष रेनू सुजीत गर्ग की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई है। 23 मार्च को नगर के सैकड़ों दुकानदारों ने एक बैठक कर अपनी समस्याओं पर चर्चा की और अगले ही दिन नगर परिषद को ज्ञापन सौंपा। लेकिन क्या हुआ उसके बाद? आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में।

 नगर पालिका भवन, विरोध करते दुकानदार, ज्ञापन सौंपते हुए लोग

शहर की अमन पसंद जनता अब नगर पालिका से नाराज होती दिख रही है। 24 मार्च को नगर के दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन नगर पालिका को सौंपा, लेकिन अध्यक्ष रेनू सुजीत गर्ग की गैरमौजूदगी से दुकानदारों को इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि 23 मार्च को ही अध्यक्ष महोदय को सूचना दे दी गई थी, फिर भी वे नगर पालिका कार्यालय नहीं पहुंची।

दुकानदार 
हम लोग कई दिनों से अपनी समस्याओं को लेकर नगर पालिका जा रहे हैं, लेकिन अध्यक्ष महोदया से मुलाकात ही नहीं हो पा रही है। आखिर हम अपनी शिकायतें कहां लेकर जाएं

ज्ञापन सौंपते हुए लोग,

ज्ञापन को नगर पालिका के एक स्टाफ ने स्वीकार किया और दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि सीएमओ और अध्यक्ष तक उनकी बात पहुंचाई जाएगी। लेकिन आठ दिन बीत जाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला है।

दुकानदार
“हमने ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई जवाब तक नहीं आया। आखिर कब तक हम लोग इंतजार करें

 नगर पालिका कार्यालय के बाहर खड़े रहे लोग

किराएदारों में आक्रोश पैदा हुआ और नगर के अनेक पत्रों और यूट्यूब चैनल में नगर पालिका की करगुजारियों के बारे में लिखा मात्र ज्ञापन को वहां के स्टाफ बाबू को दुकानदारों ने हस्ताक्षर कर दे दिया जिसकी प्रति देकर बड़े बाबू ने अपने स्तर कार्यवाही कर दुकानदारों को पूर्ण रूप से भरोसा दिलाया कि मैं सीएमओ साहब एवं अध्यक्ष महोदय को अवगत करा दूंगा किंतु 8 दिन बीत जाने के बाद आज तक नगर पालिका परिषद का दुकानदारों को कोई जवाब नहीं मिला जिस पर समाचार पत्र के माध्यम से माननीय श्योपुर जिला कलेक्टर साहब को अवगत कराते हुए मांग करते हैं कि नगर पालिका की कार्यशैली पर ध्यान दिया जाए और जनता की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here