संभाग स्तरीय स्वास्थ्य शिविर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त 26 मार्च से 2 अपै्रल तक मुरैना में आयोजित होगा विशाल स्वास्थ्य शिविर

0
63
Spread the love

श्योपुर, 23 मार्च 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा मुरैना में 26 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय स्वास्थ्य शिविर में श्योपुर जिले से चिन्हित मरीजो के उपचार हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। उल्लेखनीय है कि श्योपुर जिले में रोगियों के चिन्हांकन हेतु सामुदायिक एवं प्राथमिक अस्पतालो में लगाये गये शिविरों के माध्यम से कुल 8 हजार 108 रोगियों का परीक्षण कर उपचार किया गया तथा 648 रोगी मुरैना शिविर के लिए चिन्हित किये गये है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि श्योपुर जिले में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर चिन्हित किये गये सभी रोगियों को मुरैना ले जाने के लिए समन्वय करते हुए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। इसके लिए जिला स्तर पर सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर को नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा डीपीएम एनआरएलएम  सोहनकृष्ण मुदगल तथा परियोजना अर्थशास्त्री श्रीमती राजेश शर्मा को सहायक नोडल बनाया गया है। इसी प्रकार श्योपुर जिला अस्पताल सहित बीएमओ स्तर पर भी नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। श्योपुर के लिए सीईओ जनपद एसएस भटनागर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेएस राजपूत, बडौदा के लिए सीईओ जनपद श्योपुर एवं बीएमओ डॉ सुनील यादव, कराहल के लिए सीईओ जनपद कराहल राकेश शर्मा एवं बीएमओ डॉ सुरेश सोनी तथा विजयपुर के लिए सीईओ जनपद आफिसर सिंह गुर्जर एवं बीएमओ डॉ एसएन बिंदल को जिम्मेदारी सौपी गई है। रोगियों को ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था के साथ ही वाहन प्रभारी भी बनाये गये है।
उल्लेखनीय है कि रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन के तहत मुरैना में 26 मार्च से 2 अप्रैल तक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर में देश के ख्यातिनाम चिकित्सक उपस्थित रहकर पीड़ित मरीजों का उपचार करेंगे। इस शिविर में ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों के मरीज उपचार हेतु शिविर में उपस्थित हो सकेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here