कलेक्टर द्वारा अस्पताल का निरीक्षण सुविधाएं और सेवाएं बेहतर करने के निर्देश

0
134
Spread the love

श्योपुर, 30 जनवरी 2025
नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा आज जिला चिकित्सालय पहुच कर विभिन्न व्यवस्थाओ के जायजा लिया तथा अस्पताल में भर्ती रोगियों और अटेंडरों से चर्चा कर विभिन्न सुविधाओं का आंकलन किया गया।
इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल को अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं और सेवाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के लिए अस्पताल पंहुचे कलेक्टर वर्मा ने अस्पताल कर आईसीयू वार्ड, जनरल वार्ड, पी आईसीयू वार्ड, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, पीडियाट्रिक वार्ड सहित मेटरनिटी विंग का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया गया।
उन्होंने एनआरसी के निरीक्षण के दौरान बच्चो की रखने की क्षमता के अनुसार पोषण पुर्नवास केंद्र का संचालन किया जाए।
अस्पताल निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनरल वार्ड में भर्ती रोगी चतुर्भुज राठौर एवं मेटरनिटी वार्ड में एडमिट श्रीमति राजन्ति आदिवासी निवासी मायापुर एवं श्योपुर निवासी श्रीमती शबाना से चर्चा कर अस्पताल में मिल रहे उपचार, दवाइयां तथा भोजन सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली गई। रोगियों द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उन्होंने रघुनाथपुर जीवनपुर निवासी  तारा सिंह से चर्चा कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई तथा रोगी का सिटी स्कैन कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उन्होने अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्थाओं को ओर अधिक प्रभावशील बनाने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here